Saturday 29 July 2017

ज्योतिषयी प्लान से प्राप्त करें संतान रहें सारे दुखो से अंजान

‘‘कथम उत्पद्यते मातुः जठरे नरकागता गर्भाधि दुखं यथा भुंक्ते तन्मे कथय केषव’’ गरूड पुराण में उक्त पंक्तियाॅ लिखी हैं, जिससे साबित होता है कि गर्भस्थ षिषु के ऊपर भी ग्रहों का प्रभाव शुरू हो जाता है। गर्भ के पूर्व कर्मो के प्रभाव से माता-पिता तथा बंधुजन तथा परिवार तय होते हैं। इसी लिए कहा जाता है कि शुचिनाम श्रीमतां गेहे योग भ्रष्ट प्रजायते अर्थात् जो परम् भाग्यषाली हैं वे श्रीमंतो के घर में जन्म लेते हैं। जिन बच्चों का ग्रह नक्षत्र उत्तम होता है, उनका जन्म तथा परवरिष भी उसी श्रेणी का होता है। कर्मणा दैव नेत्रेण जन्तुः देहोपत्तये अर्थात् कर्मो को भोगने के लिए ही जीव की उत्पत्ति होती है। षिषु के गर्भ में आते ही उसका भाग्य तय हो जाता है अतः ग्रह दषा का असर उस पर शुरू हो जाता है।
कहा तो यहाॅ तक जाता है कि जिस व्यक्ति के प्रारब्ध में कष्ट लिखा होता है उसका जन्म विपरीत ग्रह नक्षत्र एवं कष्टित परिवार में होता है। गरूड पुराण में वर्णन है कि और देखने में भी आया है कि जिनके प्रारब्ध उत्तम नहीं होते उन्हें बचपन से ही कष्ट सहना होता है। उनका जन्म परिवार के विपरीत परिस्थितियों में होता है और जिन्हें बड़ी उम्र में कष्ट सहना होता है, उनका कार्य व्यवसाय या बच्चों का भाग्य बाधित हो जाता है। इससे जाहिर होता है कि संसार में सुख चाहने के लिए शुरू से ग्रह गोचर का आकलन कर संतान कामना करनी चाहिए। उत्तम संतान हेतु पितृो को संतृप्त करना तथा संतान गोपाल का पाठ करना चाहिए।

Thursday 20 July 2017

सिंह जुलाई 2017 मासिक राशिफल

इस माह आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपके काम में मित्रों का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा और उनसे लाभ भी होंगे। भौतिक चीजों के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। यदि कोई कोर्ट कचहरी की सुनवाई हो तो उससे भी फायदा मिलेगा।नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अध्ययन में एकाग्रता नहीं रहेगी। शुभ कार्यों के बीच विघ्न आएंगे और मुसीबतें खड़ी होंगी जिसके कारण मानसिक बैचेनी महसूस होगी। स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। इस समय कोई भी निर्णय सोच विचार कर लेने की सलाह है। कोर्ट कचहरी में कोई केस चल रहा हो तो उससे उलझनें उत्पन्न होगी। बेकार के खर्च होने की भी संभावना बन रही है। चिंता धीरे-धीरे दूर होती महसूस होगी। मन शांत रहेगा। महीने के अंतिम चरण में दुर्घटना होने की संभावना होने से वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने-चोट लगने का योग है। इस सप्ताह में आप कोई भी जोखमवाले काम नहीं करें। समाज में अधिक सक्रिय रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी का भी पर्याप्त सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा है। आप रुपये-पैसे के मामलों में फ़ैसले महीने के अंतिम सप्ताह में लें। बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा |पहले पखवाड़े में दूर के स्थानों से कमाई की आशा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ सकती है। ह्रदय, पेट व ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नियमित व्यायाम करें | अगर हो सके तो बहुत ज्यादा आहार मत लें। साथ ही योग, ध्यान व पूजा-पाठ में लिप्त रहना मानसिक शांति प्राप्त करने का श्रेष्ठ उपाय हो सकता है।

कर्क जुलाई 2017 मासिक राशिफल

बिज़नेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की सम्भावनाएं रहेगी। वैवाहिक जीवन संघर्षमय हो सकता है।आपके विचारों में नकारात्मकता और स्वभाव में अहं तथा उग्रता अधिक रहेगी। आमदनी के मुकाबले आपका ख़र्चा अधिक रह सकता है। व्यवहार और कम्युनिकेशन दोनों में आपको खूब संयम रखना पड़ेगा। बेकार की जल्दबाजी और अज्ञात भय रहने की संभावना है। फिलहाल, विवाह के इच्छुक जातक को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना अधिक होगी। मार्केटिंग व्यवसाय में काम करने वाले व्यक्ति बहुत बढ़िया करार करें, ऐसी संभावना है। लंबी अवधि से अटके हुए जायदाद के विवाद, सरकारी अथवा कानूनी विवादों का समाधान आ सकता है। व्यवसाय में आपके लंबी अवधि का दृष्टिकोण के साथ कोई महत्वपूर्ण फेरबदल करने की संभावना है। विद्यार्थी जातकों के लिए भी उत्तरार्ध का समय खूब बेहतर सिद्ध होगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलने की सम्भावनाएं रहेगी। नेत्रो में कष्ट संभव है।
आर्थिक स्थिथि- आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला होगा। इस महीने आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। साथ ही ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। बिज़नेस में आपको लाभ मिलने के योग हैं। विशेष रूप से विदेशी स्रोतों से लाभ मिलेंगे। ख़र्चों को नियंत्रण में रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। नौकरी के चलते आप विदेश यात्रा कर सकते है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी संभव है।
स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य के मामले में आपको महीने के प्रथम पखवाड़े में खास ध्यान रखना है। इस दौरान आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा। खराब ग्रह योगों की वजह से प्राणघातक दुर्घटना अथवा सर्जरी की आशंका रहेगी। आँखों, पैरों के तलुवे और पंजे के भाग में किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Astrology Sitare Hamare "Santan Banegi Charitrawan, संतान बनेगी चरित्रवा...

Saturday 15 July 2017

मिथुन जुलाई 2017 मासिक राशिफल

 आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप जमकर परिश्रम करेंगे व विरोधी जन आपके सामने हार मान जाएंगे। पिता, जीवनसाथी व भाई-बहनों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। माता के स्वभाव में आप आध्यात्मिकता की वृद्धि महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा व मानसिक शांति प्राप्त होगी। नौकरी में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व प्रमोशन होने के संकेत हैं।  इससे जुड़ी कोई यात्रा भी संभव है। अचल संपत्ति से संबंधित विवादों का हल निकलेगा। शिक्षा के संबंध में और आर्थिक विषयों में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।  प्रणय संबंध में सफलता मिलेगी। इस समय आकस्मिक खर्च होंगे। आर्थिक कारणों से चिंता और मानसिक बैचेनी अधिक रहेगी। महीने के अंत में इस अवधि के दौरान आपके पारिवारिक सुख-संबंधों में वृद्धि होगी। उधार वसूली संबंधित कार्य में रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। मैत्री संबंधों में गलतफहमी और वाद-विवाद उत्पन्न होने का योग है। इस समय संभव हो वहाँ तक कोई भी उद्यम शुरू करने अथवा नये कार्यों की शुरूआत करना टालें। चल अथवा अचल संपत्ति संबंधी कामकाज पूरे होंगे। आप अपने आसपास का माहौल सुधारने के लिए घर अथवा ऑफिस की सजावट में रुचि लेंगे।
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति के लिए यह महीना बेहतरीन रह सकता है। आर्थिक मोर्चे पर शुरूआत के समय में आपकी आवक की तुलना में भोग-विलास अथवा धार्मिक आशय से खर्च का प्रमाण बढ़ेंगा। घर के किसी मांगलिक कार्य में आपका खर्च होगा। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में भागीदारी से आप पैसे कमाएंगे।  इस दौरान आप कम मेहनत से अधिक धन कमा पाएंगे। बेहतरीन काम के चलते आपकी नौकरी में उन्नति व प्रमोशन होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। इस समय आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। बिज़नेस में आपको लोहा, प्रॉपर्टी डीलिंग, धार्मिक वस्तुओं को बेचने आदि से विशेष धन लाभ संभव है।
 
स्वास्थ्य-
 ज्यादा मानसिक तनाव लेने से बचें और अपनी दिनचर्या में सुधार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को नेत्र व पैरों में कष्ट संभव है। इसके अतिरिक्त त्वचा से जुड़े रोग हो सकते हैं। प्राणायाम व योग को जीवन में अपनाने से न केवल आप दुरुस्त रहेंगे बल्कि अनेक प्रकार की शारीरिक व्याधियों से भी बचे रहेंगे। संतुलित आहार व संयमित जीवन शैली अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस समय दांत और मसूड़ों की समस्या और कंधे के स्नायुओं में दुखाव की शिकायत हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में उतावली करने से आकस्मिक चोट, बिजली के करंट और एसिडिटी की समस्याओं में खास चौकन्ने रहने की सलाह है। महीने के उत्तरार्ध में मानसिक तरोताजगी हेतु पिकनिक या प्रवास पर जा सकते हैं।

वृषभ जुलाई 2017 मासिक राशिफल

लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए धनदायक रहेंगी। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। इस समय के दौरान लंबे समय से जो लोग बीमार हैं उनकी तबीयत अच्छी होगी। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको नयापन देखने को मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान प्रतिष्ठा अधिक होगी। कई बड़े लाभ आपके हाथ आने की सम्भावना रहेगी। इस दौरान आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति होने का अथवा प्रमोशन होने का योग बनेगा। विद्यार्थीवर्ग को शिक्षा के लिए उत्तम समय है। नौकरी में नए अवसर मिलने का योग है। दूसरे सप्ताह में थोड़े अंशों में मानसिक उथलपुथल रहेगी। आपको कार्य में विघ्न आने का या रूकावट आने का योग बनेगा। आपको जीवनसाथी की चिंता सताएगी। इस समय के दौरान आपको किसी व्यसन की लत नहीं पड़ जाए इसका ध्यान रखें। महीने के मध्य में कोर्ट-कचहरी- कानूनी काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। अंत में इस अवधि के दौरान आपकी ज्ञानपिपासा अधिक होगी। आपको दान-पुण्य करने का मन होगा। संतान को नई नौकरी प्राप्त होने से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में यह महीना अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आपकी नियमित आय का श्रोत बरक़रार रहेगा। लक्ष्मी जी की कृपा आप पर जमकर बरसेगी। धन संबंधी लेन-देन में जल्दबाज़ी करने से बचें। विदेशी कंपनियों में कार्यरत जातक अच्छा ख़ासा पैसा कमा सकते हैं। आपके अटके हुए धन संबंधी कार्य संपन्न होने की पूर्ण सम्भावना रहेगी।
शुरू के समय में आवक को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। वसूली के कार्यों में आपकी वाणी की वजह से बनी हुई बात बिगड़ नहीं जाए इसका ख्याल रखें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह श्रेष्ठ रहने की सम्भावना है। इस समय के बाद भी स्थिति में एकदम से सुधार नहीं आएगा। आप जोश, उत्साह, उमंग व साहस से अपने को भरा हुआ पाएंगे। आपकी कार्य-शक्ति काफी अच्छी रहेगी जिस वजह से आप कम से कम समय में ज्यादा कार्यों को निपटा पाएंगे। इस दौरान एक मानसिक प्रसन्नता व संतुष्टि बने रहने की उम्मीद है।

Astrology Sitare Hamare "Saawan Me Paiyen Shandev Ki Kripa" On 15 July 2017