Saturday 9 September 2017

मिथुन सितम्बर 2017 मासिक राशिफल

इस माह बड़े निवेश के जोख़िम से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। विदेश में किसी भी प्रकार से आपके प्रोफेशनल संबंधों में वृद्धि होगी। आय की तुलना में अनावश्यक खर्च बढ़ जाएंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर विस्तार संबंधी योजनाओं पर खर्च करने के बाद आपके प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ने की संभावना रहेगी। धार्मिक यात्रा की संभावनाएं भी प्रबल बनती दिखाई दे रही हैं। हांलाकि, भाई-बहन के साथ बातचीत में आपकी वाणी में कटुता नहीं आए इसका विशेष ख्याल रखें। परिवार के साथ व्यवहार में आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा। फिलहाल, आप उद्यम शुरू करने के लिए जोश में रहेंगे। चल-अचल पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का भी धीमी गति से समाधान होगा। वाहन संबंधी कार्य पूर्ण होने की संभावना है। महीने के अंतिम सप्ताह में आपके घर में मेहमानों की आवाजाही अधिक रहेगी।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए यह समय अच्छा कहा जाएगा। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यावसायिक कारणों से शारीरिक परिश्रम व दौड़-धूप बढ़ेगी। अचल संपति अथवा ज़मीन के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अपने मित्रों या भाई- बहनों से सलाह-मशवरा लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
जहां तक हो सके आपके द्वारा किये जा रहे आर्थिक व्यवहारों का लिखित रुप से रिकार्ड रखें। शुरु के चरण में आप परिवार की खुशी हेतु खर्च करेंगे।
स्वास्थय- सेहत का मामला इस समय काफी अच्छा रहने की सम्भावना है। आप जोश, ऊर्जा, उमंग व उत्साह से भरे रहेंगे। मित्रों व भाई-बहनों के साथ घूमने-फिरने के अनेक मौके मिलने के कारण आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। इस समय आपको अपने स्वभाव में क्रोध की अधिकता महसूस हो सकती है। आपको इस अवधि के दौरान अपनी जीवन शैली में खूब नियमितता बरतने की सलाह दी जाती है।

No comments: