Wednesday, 2 September 2015

मंगल प्रथम, द्वितीय या तृतीय भाव में हो तो...

मंगल प्रथम भाव में स्थित हो तो...
- हनुमानजी एवं मंगल की आराधना करें।
- सूर्य एवं चंद्रमा की वस्तुओं का दान करें।
- गुरु एवं शुक्र का उपाय करें।
- कभी भी झूठ ना बोलें।
- कोई भी चीज मुफ्त में ना ले।
- भाई और साले की सेवा करें, उनका ध्यान रखें।
मंगल द्वितीय भाव में स्थित हो तो...
- हनुमानजी एवं मंगल की आराधना करें।
- रेवडिय़ां और बताशे नदी में प्रवाहित करें।
- बिजली के व्यवसाय से दूर रहे, हानि हो सकती है।
- रोज नाश्ते में कुछ मीठा अवश्य खाएं।
- भाई और मित्रों की सहायता करें।
मंगल तृतीय भाव में स्थित हो तो...
- हनुमानजी एवं मंगल की आराधना करें।
- घर में असली हाथी दांत रखें।
- चांदी की अंगूठी बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में धारण करें।
- सफेद रंग की कोई वस्तु हमेशा साथ रखें।

असहनीय पीड़ाओं से रक्षा करे शनि व्रत

हिन्दू धर्म में शनि ग्रह को न्यायधीश माना जाता है। वह किसी भी व्यक्ति को बुरे कर्मों के लिए दण्ड देने वाले दण्डाधिकारी के रुप में रुप में भी जाने जाते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार शनि कुण्डली में अन्य ग्रहों के साथ अच्छे योग होने पर शुभ फल देता है। वहीं अन्य ग्रहों के साथ बुरे योग होने पर बुरे फल देता है। प्रत्येक राशि में शनि ढाई वर्ष तक रहता है। किंतु शनि का प्रभाव किसी राशि की अगली राशि में प्रवेश से लेकर उसी राशि की पिछली राशि से निकलने तक दूसरों ग्रहों के साथ अच्छे या बुरे योग के आधार पर रहता है। इसलिए शनिवार के दिन शनि की प्रसन्नता के लिए भी इस व्रत का विधान है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार शनि ग्रह के शुभ प्रभाव जहां व्यक्ति को सुखों से परिपूर्ण कर देता है वहीं अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को असहनीय कष्ट और संकटों से गुजरना होता है।
भविष्यपुराण में लिखी शनिवार के व्रत विधान अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की लोहे से बनी प्रतिमा की पूजा का विधान है। जब शनिवार का संयोग पुष्य और अनुराधा नक्षत्र से बने तो व्रत विशेष फलदायी होता है।
इस दिन प्रात: स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ भगवान शनिदेव की पूजा यथोपचार करना चाहिए।
शनिदेव के पूजन में काले गंध, काले अक्षत, यथा संभव कागलहर या काकमाची के काले फूल, काला तिल, काला, कपड़ा, काली उड़द और तेल अर्पित करना चाहिए।
सायंकाल शनिदेव के सामने घर या मंदिर में जाकर तेल का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए। भोग में तेल से बनी और काली सामग्री चढ़ाना चाहिए। शनिदेव से अपने बुरे कर्मों और अपराधों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव की शांति के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराकर काली वस्तुओं या लोहे से बनी वस्तुओं के दान का भी विधान है। ब्रह्मभोज के बाद ही व्रती को रात्रि को एक बार बिना नमक भोजन करना चाहिए। ऐसे सात शनिवार को अखंडित व्रत करना चाहिए। इससे शनि ग्रह के कुण्डली में बने बुरे योग और दोष की शांति होती है और ग्रह बाधा नष्ट होती है। साथ ही साढ़े सात साल के दौरान शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से आने वाले अनिष्ट योग और पीड़ाओं को टाला जा सकता है।

पराक्रम से ही खुश होते हैं शनिदेव

शनि के रोहिणी-शकट भेदन करने मात्र से पृथ्वी पर बारह वर्षों तक घोर त्राही-त्राही मच जाए और सभी जीवों का जीवित रहना भी मुश्किल हो जाए। शनि ग्रह का जब रोहिणी भेदन कर बढ़ जाता है, तब यह योग आता है। यह योग महाराजा दशरथ के समय में आया था। इस योग के प्रभाव से राज्य की प्रजा बेहाल हो गई। राजा ने बहुत तरह से राज्य में आए संकट से निपटने के प्रयास किए परंतु सभी निष्फल हुए। जब राज्य के ज्योतिषियों और विद्वानों ने दशरथ को बताया कि यह योग शनिदेव की वजह से आया है। यदि शनि ने अपना प्रकोप समाप्त नहीं किया तो पूरी पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जाएगा। तब राजा दशरथ पृथ्वी और अपनी प्रजा के संकट को दूर करने के लिए शनि देव के लोक पहुंच गए और शनिदेव से प्रकोप हटाने का निवेदन किया। जब शनिदेव नहीं माने तो राजा दशरथ ने युद्ध प्रारंभ कर दिया। परंतु दशरथ शनिदेव पर किसी काबू ना पा सके। अंत में दशरथ ने संहारास्त्र का संधान किया। तब शनिदेव उनकी वीरता से प्रसन्न हो गए और उन्हें वर मांगने के लिए कहा। राजा ने शकट भेदन योग से पृथ्वी को मुक्त करने का वर मांग लिया और शनि ने तथास्तु कहकर अंतध्र्यान हो गए।

शनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाय
- श्री हनुमान का पूजन करें।
- शनिवार को शनि की विशेष आराधना करें।
- महामृत्युंजय-जप करना चाहिए।
- नीलम धारण करने से भी शनि का प्रकोप शांत होता है।
- ब्राह्मण को काला वस्त्र, उड़द, भैंस, लोहा, तिल, तेल, नीलम, काली गौ, जूता, कस्तूरी और सोना दान देना चाहिए।
- शनि को न्याय का देवता बताया गया है अत: किसी का बुरा ना करें।
- नि:सहायों और गरीबों की मदद करें।
- धार्मिक आचरण करें, बुराइयों से बचें।

जहां जीवन से भय, बाधा दूर करते हैं शनिदेव

हिन्दू धर्म अनुसार नवग्रहों में शनिग्रह न्याय के देवता हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि शनिदेव इस जगत के सभी प्राणियों को दण्डित करते हैं और वह इस कार्य को बहुत क्रूरता से करते हैं। यही कारण है कि शनिदेव को पीड़ा देने वाला ग्रह माना जाता है। किंतु इन बातों से यह भी स्पष्ट है कि चूंकि शनि न्याय के देवता है और न्याय जब भी होता है वह उचित-अनुचित, सही-गलत, नैतिक-अनैतिक या पाप-पुण्य के आधार पर ही होता है। इसलिए शनिदेव का दण्ड का आधार भी यही सब बातें होती हैं। हर व्यक्ति से जाने-अनजाने कोई न कोई अनुचित कार्य, विचार या व्यवहार होता है। इनके बुरे फल या परिणाम आने पर हम स्वयं को निर्दोष मानकर ही चलते हैं और शनिदेव को सभी दु:खों का कारण मान बैठते हैं। वास्तव में यह मानकर ही हम अपने आचरण को पवित्र बना सकते और दु:खों और पीड़ा से मुक्त हो सकते हैं कि अपने मन, वचन या कर्म में आए दोष ही हमारी पीड़ा का मूल कारण है। जिससे शनि के दण्ड के रुप में हम प्रभावित हुए हैं। अपने दोष मिटने पर ही यही शनिदेव हमारे लिए कल्याणकारी और हितकारी बन जाते हैं। इन बातों का उद्देश्य ज्योतिष विज्ञान को नकारना नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति को यह प्रेरणा देना है कि जीवन में खुशी और प्रसन्नता के लिए सदा अच्छे कर्मों और विचारों में ही अपनी ऊर्जा व्यय करे।
भारतीय कालगणना और ज्योतिष विज्ञान आज पूरी दुनिया में हो रही अंतरिक्ष विज्ञान की प्रगति का आधार है। इसके अनुसार ग्रह का मूल अर्थ ही होता है असर करने वाला या प्रभाव डालने वाला। ज्योतिष विद्या मूलत: ग्रहों की चाल और उनके चर-अचर जगत पर पडऩे वाले अच्छे या बुरे असर को जानने का विज्ञान है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार नवग्रह एक दूसरे पर अपना प्रभाव डालते हैं। जिसके कारण कोई ग्रह दूसरे ग्रह के साथ अनुकूल होने पर अच्छा फल देते हैं और प्रतिकूल होने पर बुरे परिणाम प्राप्त होते हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे किसी भी व्यक्ति का जीवन उससे जुड़े अन्य लोगों के कार्य-व्यवहार से प्रभावित होता है और इससे उस व्यक्ति की अच्छी या बुरी छबि बनती है। यही बात शनि ग्रह के बारे में कही जा सकती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब शनि अन्य ग्रहों के साथ विपरीत स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति का समय भी विपरीत हो जाता है, किंतु दूसरे ग्रहों या नक्षत्र विशेष के साथ अनुकूल होने पर यही शनि अपार सुख देते हैं।
शनि की साढ़े साती का संबंध भी उसके द्वारा सूर्य का एक चक्कर लगाने में बिताए वाले समय से ही है। यह समय ३० वर्ष का होता है। इस दौरान वह सभी १२ राशियों में से हर राशि में गुजरने में ढाई वर्ष लगाता है। शनि का अच्छा या बुरा प्रभाव एक राशि की पहले वाली राशि में आने से लेकर उसी राशि के बाद आने वाली राशि में ढाई वर्ष का समय गुजारने तक रहता है। इस प्रकार एक राशि पर इसका प्रभाव साढ़े सात साल तक रहता है। लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि यह समय बुरा ही गुजरे। अनेक पौराणिक प्रसंगों को अन्यथा अर्थों में प्रस्तुत करते चले आने से भी लोगों के मन में इस काल और शनिदेव को लेकर पीड़क की छबि उतरी। जो सर्वथा अनुचित है। इसलिए जब भी शनिदेव का पूजन या दर्शन करें तो वह भय से न करने के बजाय भाव से करें। भय मात्र अपने बुरे कर्म और विचारों से करें, क्योंकि तभी शनि की दृष्टि वक्र हो जाती है। क्योंकि वह न्याय के देवता हैं। इन्हीं की आराधना का स्थान है शनि शिंगणापुर का शनि मन्दिर। जहां दर्शन से भय, संशय से पैदा हुई मानसिक और शारीरिक बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

जीवन में अंकों का महत्व

अंक इंसानी जिंदगी में अहं भूमिका निभाते हैं। भविष्य की जानकारी देने वाला ज्योतिष शास्त्र तो पूरी तरह अंक-विज्ञान पर ही आधारित है। वैसे तो सारे ही अंक महत्वपूर्ण हैं किन्तु किसी व्यक्ति विशेष के लिये कुछ विशेष कारणों से किसी अंक को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। वास्तव में अंकज्योतिष में नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। इन में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार केवल एक ही नाम व अंक किसी एक व्यक्ति का स्वामी हो सकता है। जातक जीवन में अपने अंकों के प्रभाव के अनुसार ही अवसर व कठिनाइयों का सामना करता है। अंकज्योतिष शास्त्र में कोई भी अंक भाग्यशाली या दुर्भाग्यपूर्ण नहीं हो सकता, जैसे कि अंक-7 को भाग्यशाली व अंक -13 को दुर्भाग्यपूर्ण समझा जाता है। यह संयोगवश उपजी भ्रांतिपूर्ण धारणा है।

ऋण से जीवन में आर्थिक कष्ट:ज्योतिष्य उपाय

संसार में सभी को कभी न कभी ऋण यानि कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ती है। अधिकतर लोग कर्ज लेकर उलझ जाते है तथा उनका कर्ज कभी समाप्त ही नहीं होता वह जीवनभर कर्ज में ही डूबे रहते है, कई बार तो कर्ज कई पुश्तों तक चलता है। आखिर क्या है, इसका कारण? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह कर्ज का मूल कारण होता है। मंगल अष्टम हो नीच का हो या शत्रु राशि में हो तो ऋण से जातक परेशान हो जाता है। मंगलवार को ऋण लेने वाला सदैव ऋणी बना रहता है, उसका यह कर्ज संतान भी नही उतार पाती। अत: मंगलवार को कर्ज लेने से बचें। इसी तरह बुधवार को किसी को न कर्ज न देवें अन्यथा कर्ज वापस मिलने में परेशानी आ जाती है। रोजाना इसका पाठ करने से ऋण समाप्त होता है। ऋणमोचन मंगल स्तोत्रम् मंगलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रद:। स्थिरामनो महाकाय: सर्वकर्मविरोधक:।। लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां। कृपाकरं। वैरात्मज: कुजौ भौमो भूतिदो भूमिनंदन:।। धरणीगर्भसंभूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्। कुमारं शक्तिहस्तं च मंगलं प्रणमाम्यहम्। अंगारको यमश्चैव सर्वरोगापहारक:। वृष्टे: कर्ताऽपहर्ता च सर्वकामफलप्रद:।। एतानि कुजनामानि नित्यं य: श्रद्धया पठेत्। ऋणं न जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्रुयात् ।। स्तोत्रमंगारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभि:। न तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्।। अंगारको महाभाग भगवन्भक्तवत्सल। त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय:।। ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यव:। भयक्लेश मनस्तापा: नश्यन्तु मम सर्वदा।। अतिवक्र दुराराध्य भोगमुक्तजितात्मन:। तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।। विरञ्चि शक्रादिविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा। तेन त्वं सर्वसत्वेन ग्रहराजो महाबल:।। पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गत:। ऋणदारिद्रयं दु:खेन शत्रुणां च भयात्तत:।। एभिद्र्वादशभि: श्लोकैर्य: स्तौति च धरासुतम्। महतीं श्रियमाप्रोति ह्यपरा धनदो युवा:। ।। इति श्रीस्कन्दपुराणे भार्गवप्रोक्त ऋणमोचन मंगलस्तोत्रम् ।।

क्या करें अच्छे स्वास्थ्य के लिए?????

अच्छा स्वास्थ्य यानि समय और धन की बचत साथ ही प्रसन्नता किन्तु आज के तनाव भरे प्रतियोगिता के युग में तथा प्रदूषण युक्त वातावरण में अच्छा स्वास्थ्य पाना एक चुनौती से कम नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म पत्रिका का षष्ठम भाव स्वास्थ्य का कारक होता है। छठे भाव में कोई ग्रह शत्रु राशि, नीच का या मंगल, शनि, राहु, सूर्य ,चंद्र ग्रह हो तो इन ग्रहों से संबंधित रोग जातक को होता है। मंगल से नस, रक्त, कमर दर्द आदि रोग होते हैं। शनि से हड्डी, दांत, हृदय आदि रोग होते हैं। राहु से आंतों का, बवासीर, आदि गुप्त रोग होते हैं। सूर्य से सिरदर्द तथा आंखों के रोग होते हैं तथा चंद्र से सर्दी संबंधित रोग होते है। गुरु और बुध इस स्थान पर रोग शमन करने वाले होते है। शनि स्वराशि या शत्रुराशि होकर षष्ठम स्थान बैठा हो तथा शनि की महादशा लगी हो तो किडनी संबंधी रोग होते हैं। क्या हैं इन रोगों से बचने के उपाय? - ओम नम: शिवाय का जाप करें। - बीज मंत्र ऊँ हौं जूँ स: का २४ घंटे जाप करें। - षष्ठम स्थान स्थित ग्रह का उपचार करें। - महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें। - शिवजी का पंचामृत अभिषेक करें। - झाडू से उडऩे वाली धूल, बिल्ली, बकरी के बैठने के स्थान की धूल, चिता का धुअं। आदि का सेवन न करें। - बासी भोजन, दिन में सोना, रात्रि जागरण, सूर्योदय के बाद तक सोना यह सब त्याग करने योग्य है।

त्वचा रोग: ज्योतिष्य उपाय

शहर में त्वचा रोग एक विकराल समस्या है। गांवों में यह कम देखने को मिलती है। खासतौर पर युवा पीढ़ी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। ज्योतिष में इसका कारक ग्रह बुध है तथा कुण्डली का षष्ठ भाव इसमें प्रमुख होता है। इसके अलावा शनि, राहु, मंगल के अशुभ होने पर तथा सूर्य, चंद्र के क्षीण होने पर त्वचा रोग होते हैं। सप्तम स्थान पर केतु भी त्वचा रोग का कारण बन सकता है। बुध यदि बलवान है तो यह रोग पूरा असर नहीं दिखाता, वहीं बुध के कमजोर रहने पर यह कष्टकारी हो सकता है। लक्षण - पानी, मवाद से भरी फुंसी व मुंहासे चंद्र के कारण होती है - मंगल के कारण रक्त विकार वाली फुंसी व मुंहासे होती है। - राहु के प्रभाव से कड़ी दर्द वाली फुंसी होती है। उपाय - षष्ठ स्थान पर स्थित अशुभ ग्रह का उपचार कराएं। - सूर्य मंत्रों या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। - शनिवार को कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं। - सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें। - पारद शिवलिंग का पूजन करें। 

सूर्य को जल चढ़ाने का महत्व

हिंदू धर्म पद्धति सहित कई धर्मो में सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने (जल चढ़ाने) का महत्व है। इससे कई फायदे बताए गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सूर्य को जल चढ़ाने से सीधे कोई लाभ मिलता है या नहीं। वास्तव में सूर्य को जल चढ़ाने से हमारे व्यक्तित्व पर सीधा असर पड़ता है। 
इसके दो कारण हैं। सूर्य को अघ्र्य देने के पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि जब हम सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाते हैं तो इससे सीधे-सीधे हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। सुबह की ताजी हवा और सूर्य की पहली किरणों हम पर पड़ती हैं। इससे हमारे चेहरे पर तेज दिखाई देता है। 
दूसरा कारण है जब हम सूर्य को जल चढ़ाते हैं और पानी की धारा के बीच उगते सूरज को देखते हैं तो नेत्र ज्योति बढ़ती है, पानी के बीच से होकर आने वाली सूर्य की किरणों जब शरीर पर पड़ती हैं तो इसकी किरणों के रंगों का भी हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। जिससे विटामिन डी जैसे कई गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए कहा गया है कि जो उगते सूर्य को जल चढ़ाता है उसमें सूर्य जैसा तेज आता है।

सूर्य से जीवन स्वस्थ और उर्जावान

अंग्रेजी में छोटे बच्चों की एक कविता है अरली टू बेड एंड अरली टू राइस, अर्थात् जल्दी सोओ एवं जल्दी उठो। बचपन में सिखाई गई इस बात का हम पालन नहीं करते अगर ब्रह्म मुहूर्त में नहीं तो कम से कम सूर्योदय के पहले तो उठ ही जाना चाहिए। जो हमारे स्वास्थ्य मानसिक शांति एवं स्थिरता प्रदान करने के लिए अति लाभदायक है। सूर्योदय के पूर्व नित्य कर्मों से निपटकर सूर्य को उदय होते ही उसे अध्र्य प्रदान करना चाहिए। सूर्योदय के समय सूर्य से निकलने वाली किरणे ऊर्जा का भंडार होती है। उस समय वह जिस प्राणी पर पड़ती है। वही ऊर्जावान स्वस्थ तथा निरोगी हो जाता है। इस बारे में हम पेड़-पौधे, पशु-पक्षी का उदाहरण ले सकते हैं। यह सभी सूर्योदय के पहले उठते है एवं सूर्य उदय की पूर्ण ऊर्जा को ग्रहण करते हैं। तथा स्वयं की कमजोरी से कभी बीमार अथवा कमजोर नहीं होते। अत: सूर्योदय के वक्त सूर्य को अध्र्य देने वाला सभी लाभों को प्राप्त करता है।सूर्य ऊर्जा का स्रोत है तथा पंच देवताओं में भी उसकी गणना होती है। अत: सूर्य को अध्र्य देना हम अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले तो वह हमें कई परेशानीयों से बचाता तथा स्वस्थ्य एवं निरोगी रखता हैँ। सूर्यको कभी नंगी आंखो नही देखना चाहिए अत: अघ्र्य देते वक्त हमारी आंखे निचे झुकी होनी चाहिए तथा दाये पैर की एड़ी उपर उठी होनी चाहिए। सूर्य को सिधे देखने से आंखो से देखने पर उनको नुकसान होने क संभावन होती है

स्मरण शक्ति बढ़ाने के ज्योतिष्य उपाय

35 वर्ष की आयु के पश्चात याद रखने की क्षमता कमजोर होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे देर से उठना, अत्यधिक सहवास करना, देर रात तक काम करना आदि। साथ ही इसके अलावा आजकल बच्चों में भी यह परेशानी पर देखने को मिल रही है कि उन्हें काफी कुछ याद नहीं रहता वे जल्द ही पढ़ाई संबंधी बातें भुल जाते हैं। क्या कारण है इसका? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार याददाश्त और बुद्धि के कारक ग्रह गुरु, बुध और सूर्य है। जन्म पत्रिका में लग्र में गुरु, बुध हो तो जातक तीक्ष्ण बुद्धि का होता है। ऐसे ही यदि गुरु लग्र में उच्च का या मित्र राशि का हो तो याददाश्त बहुत तेज होती है। वह घटनाओं को जीवनभर भूलता नहीं हैं। यही तीनों ग्रह सुर्य, बुध, गुरु नीच के हो और शत्रु राशि में या अस्त हो तो जातक कमजोर बुद्धिवाला होता है और उसकी निर्णय लेने की क्षमता भी कमजोर होती है। बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा सोने, गलत आदतें, अत्यधिक सहवास, किसी भी प्रकार का नशा, तंबाकू का सेवन, देर से सोना और देर से उठना, दिन में सोना आदि से याददाश्त कमजोर हो जाती है। कैसे बढ़ाएं याददाश्त: - आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। - प्रात: सूर्य नमस्कार कर गायत्री मंत्र का जाप करें। - रात्रि में समय पर सोएं और ब्रह्म मुहूर्त में उठें या सूर्योदय तक तो उठ ही जाएं। - किसी भी प्रकार के नशे, तंबाकू का सेवन न करें।

फैशन के करिअर में सफलता प्राप्ति के उपाय

फैशन में सफलता को स्थायित्व रखना आसान काम नहीं है, यहां हर दिन बदलाव होता है। खासकर मॉडलों के लिए अपनी स्थायित्व बनाएं रखना सबसे ज्यादा मुश्किल है।शुक्र आपको सफलता के साथ-साथ स्थायित्व एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक दिला सकता है। सुख संपत्ति एवं वैभव का कारक शुक्र आपके पक्ष में कैसे हो जानिए जिनके वृषभ, तुला एवं मीन राशि में स्थित शुक्र द्वितीय एकादश सप्तम चतुर्थ दशम होवे तो उन्हें यह सब मिलेगा ही। परंतु जिन जातकों के साथ ऐसा न हो उन्हें निम्न उपाय करना चाहिए:दूध चावल की खीर, केला, खोपरा खाएं।नमकीन सेव खाएं।शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।अपने प्रचार में सफेद रंगों का ज्यादा उपयोग करें।विशेष: शुक्र द्वादश भाव में स्थित होने व्यक्ति जल्दी मोटा और धुलधुला हो जाता है।

कुंडली में अभिनय करने के योग

शुक्र और शनि यदि यह दोनों ग्रह एक साथ प्रबल हो तो जातक अभिनय जगत में उत्कृष्ट नाम कमाता है तथा धन, वैभव, ऐश्वर्य सम्मान प्राप्त करता है। शुक्र अभिनय जगत का कारक ग्रह है तथा शनि लौह तत्व का कारक है। जो डायरेक्टर, एडीटर तथा अन्य तकनीकि कलाकारों का सहयोग करता है।शुक्र प्रथम, सप्प्तम, दशम, एकादश भाव मे स्थित हो तो जातक फिल्म लाइन में प्रवेश करने का इच्छुक होता है। साथ हि यदि शनि भी मजबूत स्थिती में हो तो सफलता अवश्य हि मिलती है। शुक्र् के लिए हिरे की अगुंठी धारण करे। सफेद चीनी या प्लास्टिक कि बोतल में पानी पिये। शनिवार को एक लिफाफे में शकर का पानी भर दें तथा उसमें चिटीं लगने दे,उसके बाद अपने पर से उतारकर बाहर रख दे, जल्दी काम मिलेगा।शनि की प्रसन्नता के लिए गरिबों में अन्नदान करें।

future for you astrological news decisions and astrology 02 09 2015

future for you astrological news sawal jawab 1 02 09 2015

future for you astrological news sawal jawab 02 09 2015

future for you astrological news rashifal 02 09 2015

future for you astrological news panchang 02 09 2015

Tuesday, 1 September 2015

विभिन्न समस्याओं के ज्योतिष्य उपाय

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानी जरूर होती है।
डिप्रेशन के लिए...
रोज सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे की 11 परिक्रमा करें और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही जल भी चढ़ाएं। यही प्रक्रिया शाम को भी करें। ऐसा करने से डिप्रेशन कम होगा। तुलसी की माला धारण करें तो और भी बेहतर लाभ मिलेगा।
नींद न आए तो...
जब आप सोने जाएं तो बिस्तर पर लेटने के बाद शरीर को थोड़ी देर के लिए ढीला छोड़ दें और धीरे-धीरे 100 तक गिनती बोलें। उसके बाद सांस रोककर ऊं कुंभकर्णाय नम: बोलें और सांस छोड़ दें। इस तरह 108 बार करें। कुछ दिनों तक थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन बाद में आपकी समस्या का निदान हो जाएगा और आपको भरपूर नींद आने लगेगी।
बिजनेस की सफलता के लिए...
किसी रविवार को दोपहर के समय पांच कागजी नींबू काटकर व्यवसाय स्थल (ऑफिस या दुकान) पर रखकर उसके साथ एक मुट्ठी काली मिर्च, एक मुट्‌ठी पीली सरसों रख दें। अगले दिन जब दुकान या व्यवसाय स्थल खोलें तो सभी सामान कहीं दूर जाकर सुनसान स्थान पर दबा दें। इस प्रयोग से व्यवसाय चलने लगेगा या अगर किसी की बुरी नजर होगी तो उसका प्रभाव भी समाप्त हो जाएगा।
धन लाभ के लिए...
किसी शनिवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद किसी पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ लाएं। उस पर सफेद चंदन से गायत्री मंत्र लिखें और उसका पूजन करें। अब इस पत्ते को अपने कैश बॉक्स, गल्ला, तिजोरी या जहां आप पैसा रखते हैं, वहां इस प्रकार रखें कि यह किसी को दिखाई न दे। इस पीपल के पत्ते को हर शनिवार को बदलते रहें। इससे घर में सुख-शांति रहेगी और धन-संपत्ति बढऩे को योग बनेंगे।
सुख-समृद्धि के लिए...
तुलसी नामाष्टक मंत्र का जाप करें-
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
जाप विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी के पौधे की पूजा व परिक्रमा करें तथा दीप लगाएं। इसके बाद एकांत में जाकर कुश के आसन पर बैठकर तुलसी की माला से इस मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप करते समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें।
सुखी पारिवारिक जीवन के लिए...
- अगर घर में सदैव अशांति रहती हो तो घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर श्वेतार्क (सफेद आकड़े के गणेश) लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- प्रतिदिन सुबह घर में गोमूत्र अथवा गाय के दूध में गंगा जल मिलाकर छिड़कने से घर की शुद्धि होती है तथा नकारात्मकता कम होती है। इससे भी परिवार में अच्छा माहौल बनता है।
- गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें गुड़ तथा तेल डालकर जलाएं। फिर इसे घर के मुख्य द्वार के मध्य में रखें। इस उपाय से भी घर में शांति बनी रहेगी तथा समृद्धि में वृद्धि होगी।
शीघ्र विवाह के लिए...
- हर सोमवार को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं। भगवान शिव को दूध में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं तथा जल्दी विवाह के लिए प्रार्थना करें।
- गुरुवार को उपवास रखें तथा पीली वस्तुओं का दान करें। इस उपाय से गुरु बृहस्पति प्रसन्न होंगे, जिससे विवाह के योग बनने लगेंगे।
- जन्म कुंडली के अनुसार यदि सूर्य के कारण विवाह में विलंब हो रहा हो तो रोज सुबह सूर्यदेव को नियमित रूप से अर्घ्य दें। साथ ही ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
- किसी मित्र या सहेली के विवाह में उसके हाथों से अपने हाथों में मेहंदी लगवाने से भी शीघ्र ही विवाह हो जाता है।
रूका हुआ पैसा पाने के लिए...
शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लौटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

पृथ्वी पूजन

ब्रह्म वैवर्त पुराण के प्रकृति खंड में पृथ्वी माता के प्रकट होने से लेकर पुत्र मंगल को उत्पन्न करने तक की पूरी कहानी दी गई है। साथ ही देवी का पूजन किन मंत्रों व स्तुति से किया जाए कि देवी प्रसन्न हो। और भूमि सुख प्रदान करें। श्री वसुधा के पूजन में इन मंत्रों व स्तुति का पाठ पूरी श्रद्धा और विश्वास से किया जाने से पृथ्वी माता को प्रसन्न किया जा सकता है।
पृथ्वी पूजन मंत्र
मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं श्रीं वसुधायै स्वाहा।
पृथ्वी पूजन स्तोत्र
यज्ञसूकरजाया त्वं जयं देहि जयावहे। जयेऽजये जयाधरे जयशीले जयप्रदे।।
सर्वाधारे सर्वबीजे सर्वशक्तिसमन्विते। सर्वकामप्रदे देवि सर्वेष्टं देहि मे भवे।।
सर्वशस्यालये सर्वशस्याढये सर्वशस्यदे। सर्वशस्यहरे काले सर्वशस्यात्मिके भवे।।
मंगले मंगलाधरे मंगल्ये मंगलप्रदे। मंगलार्थे मंगलेशे मंगलं देहि मे भवे।।
भूमे भूमिपसर्वस्वे भूमिपालपरायणे। भूमिपाहंकाररूपे भूमि देहि च भूमिदे।।
अर्थ- सफलता प्रदान करने वाली देवी हे वसुधे। मुझे सफलता दो। आप यज्ञवराह की पत्नि हो। हे जये! आपकी कभी भी हार नहीं होती है। इसलिए आप विजय का आधार, विजय दायिनी, विजयशालिनी हो। देवी! आप सबकी आधारभूमि हो। सर्वबीजस्वरूपिणी और सभी शक्तियों से सम्पन्न हो। समस्त कामनाओं को देने वाली देवि! आप इस संसार में सभी चाही गई वस्तुओं को प्रदान करो। आप सब प्रकार के सुखों का घर हो। आप सब प्रकार के सुखों से सम्पन्न हो। सभी सुखों को देने वाली भी हो और समय आने पर उन सुखों को छुपा देने वाली भी हो। इस संसार में आप सर्वसुखस्वरूपिणी भी हो। आप मंगलमयी हो। मंगल का आधार हों मंगल के योग्य हो। मंगलदायिनी हो। मंगलदेने वाली वस्तुएं आपका ही स्वरूप हैं। मंगलेश्वरि! आप इस संसार में मुझे मंगल प्रदान करो। आप ही भूमिपालों का सर्वस्व हो। भूमिपालपरायणा हो। भूपालों के अहंकार का मूर्तिरूप हो। हे भूमिदायिनी देवी! मुझे भूमि दो।

कुंडली में धन योग

भविष्य से जुड़ी बातें जानने के लिए कुंडली अध्ययन एक श्रेष्ठ उपाय माना गया है। कुंडली में बारह भाव होते हैं और इन भावों में स्थित सभी नौ ग्रह अलग-अलग योग बनाते हैं। ग्रहों की स्थिति और अन्य ग्रहों के साथ युति के आधार पर ही व्यक्ति के सुख-दुख और धन संबंधी मामलों पर विचार किया जाता है।
जन्म कुंडली का दूसरा घर या भाव धन का होता है। इस भाव से धन, खजाना, सोना-चांदी, हीरे-मोती आदि बातों पर विचार किया जाता है। साथ ही, इस भाव से यह भी मालूम हो सकता है कि व्यक्ति के पास कितनी स्थाई संपत्ति रहेगी। ये हैं इस भाव से जुड़े कुछ योग...
1. जिस व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय भाव पर शुभ ग्रह स्थित हो या शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो ऐसे व्यक्ति को बहुत धन प्राप्त हो सकता है।
2. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के द्वितीय भाव में बुध हो तथा उस पर चंद्रमा की दृष्टि हो, तो वह व्यक्ति हमेशा गरीब होता है। ऐसे लोग कठिन प्रयास करते हैं, लेकिन धन एकत्र नहीं कर पाते हैं।
3. यदि कुंडली के द्वितीय भाव में किसी पाप ग्रह की दृष्टि हो, तो वह व्यक्ति धनहीन हो सकता है। ये लोग कड़ी मेहनत के बाद भी पैसों की तंगी का सामना करते हैं।
4. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय भाव में चंद्रमा स्थित हो तो वह बहुत धनवान होता है। उसके जीवन में इतना धन होता है कि उसे किसी भी सुख-सुविधा को प्राप्त करने में अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता है।
5. यदि जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में चंद्रमा स्थित हो और उस पर नीच के बुध की दृष्टि पड़ जाए तो उस व्यक्ति के परिवार का धन भी समाप्त हो जाता है।
6. यदि कुंडली में चंद्रमा अकेला हो तथा कोई भी ग्रह उससे द्वितीय या द्वादश न हो तो व्यक्ति आजीवन गरीब ही रहता है। ऐसे व्यक्ति को आजीवन अत्यधिक परिश्रम करना होता है, परंतु वह अधिक पैसा नहीं प्राप्त कर पाता।
7. यदि जन्म पत्रिका में सूर्य और बुध द्वितीय भाव में स्थित हो तो ऐसे व्यक्ति के पास पैसा नहीं टिकता।
इन उपायों से मिल सकता है धन का सुख
1. सोमवार का व्रत करें। सोमवार शिवजी का दिन है और शिवजी की भक्ति से धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
2. सोमवार को अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) में सोने, चांदी और तांबे से बनी अंगुठी पहनें।
3. शिवलिंग पर प्रतिदिन जल, बिल्वपत्र और चावल चढ़ाएं।
4. प्रतिदिन शाम को शिवजी के मंदिर में दीपक लगाएं।
5. पूर्णिमा को चंद्र का पूजन करें।
6. श्री लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें।

ग्रहों की शांति हेतु मंत्र

ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों का अलग-अलग फल होता है। कुंडली में जिस ग्रह की स्थिति अशुभ होती है, उससे शुभ फल प्राप्त करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय ये है कि अशुभ ग्रह के मंत्र का जप किया जाए। ग्रहों के मंत्र जप से अशुभ असर कम हो सकता है।
मंत्र जप की सामान्य विधि: जिस ग्रह के निमित्त मंत्र जप करना चाहते हैं, उस ग्रह की विधिवत पूजा करें। पूजन में सभी आवश्यक सामग्रियां अर्पित करें। ग्रह पूजा के लिए किसी ब्राह्मण की मदद भी ली जा सकती है। पूजा में संबंधित ग्रह के मंत्र का जप करें। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग किया जा सकता है।
सूर्य मंत्र - ॐ सूर्याय नम:। सूर्य अर्घ्य देकर इस मंत्र के जप से पद, यश, सफलता, तरक्की सामाजिक प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, संतान सुख प्राप्त हो सकता है और इस मंत्र से दरिद्रता दूर हो सकती है।
चंद्र मंत्र - ॐ सोमाय नम:। इस मंत्र जप से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। पेट व आंखों की बीमारियों में राहत मिलती है।
मंगल मंत्र- ॐ भौमाय नम:। इस मंत्र जप से भूमि, संपत्ति व विवाह बाधा दूर होने के साथ ही सांसारिक सुख मिलते हैं।
बुध मंत्र- ॐ बुधाय नम:। यह मंत्र जप बुद्धि व धन लाभ देता है। घर या कारोबार की आर्थिक समस्याएं व निर्णय क्षमता बढ़ाता है।
गुरु मंत्र - ॐ बृहस्पतये नम:। इस मंत्र जप से सुखद वैवाहिक जीवन, आजीविका व सौभाग्य प्राप्त होता है।
शुक्र मंत्र- ॐ शुक्राय नम:। यह मंत्र जप वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाता है। वैवाहिक जीवन में कलह व अशांति को दूर करता है।
शनि मंत्र- ॐ शनैश्चराय नम:। ये मंत्र तन, मन, धन से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर करता है। भाग्यशाली बनाता है।
राहु मंत्र- ॐ राहवे नम:। यह मंत्र जप मानसिक तनाव, विवादों का अंत करता है। आध्यात्मिक सुख भी देता है।
केतु मंत्र - ॐ केतवे नम:। यह मंत्र जप हर रिश्तों में तनाव दूर कर सुख-शांति देता है।

पूजा या हवन में कलश का महत्व

किसी भी पूजन या शुभ कार्य में कलश की बड़ी महिमा बताई गई है। कलश पूजन सुख व समृद्धि को बढ़ाता है। हिंदू रीति से किए जाने वाले हर पूूजन में कलश की स्थापना होती है। कलश में डाली जाने वाली वस्तुएं इसे अधिक पवित्र बना देती हैं। संपूर्णता प्रदान करती हैं।
कलश
देव पूजन में लिया जाने वाला कलश तांबे या पीतल धातु से बना हुआ होना शुभ कहा गया है। मिट्टी का कलश भी श्रेष्ठ कहा गया है।
पंच पल्लव
पीपल, आम, गूलर, जामुन, बड़ के पत्ते पांचों पंचपल्लव कहे जाते है। कलश के मुख को पंचपल्लव से सजाया जाता है। जिसके पीछे कारण है ये पत्तें वंश को बढ़ाते हैं।
पंचरत्न
सोना, चांदी, पन्ना, मूंगा और मोती ये पंचरत्न कहे गए हैं। वेदों में कहा गया है पंचपल्लवों से कलश सुशोभित होता है और पंचरत्नों से श्रीमंत बनता है।
जल
जल से भरा कलश देवताओं का आसन माना जाता है। जल शुद्ध तत्व है। जिसे देव पूजन कार्य में शामिल किए जाने से देवता आकर्षित होकर पूजन स्थल की ओर चले आते हैं। जल से भरे कलश पर वरुण देव आकर विराजमान होते हैं।
नारियल
नारियल की शिखाओं में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार पाया जाता है। नारियल की शिखाओं में मौजूद ऊर्जा तरंगों के माध्यम से कलश के जल में पहुंचती है। यह तरंगें काफी सूक्ष्म होती हैं। नारियल को कलश पर स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि नारियल का मुख हमारी ओर हो।
सोना
ऐसी मान्यता है कि सोना अपने आस-पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। सोने को शुद्ध कहा जाता है। यही वजह है कि इसे भक्तों को भगवान से जोड़ने का माध्यम भी माना जाता है।
तांबे का पैसा
तांबे में सात्विक लहरें उत्पन्न करने की क्षमता अधिक होती है। कलश में उठती हुई तरंगे वातावरण में प्रवेश कर जाती हैं। कलश में पैसा डालना त्याग का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप कलश में तांबे के पैसे डालते हैं, तो इसका मतलब है कि आपमें सात्विक गुणों का समावेश हो रहा है।
सात नदियों का पानी
गंगा, गोदावरी, यमुना, सिंधु, सरस्वती, कावेरी और नर्मदा नदी का पानी पूजा के कलश में डाला जाता है। अगर सात नदियों के जल की व्यवस्था नहीं हो तो केवल गंगा का जल का ही उपयोग करें। यदि वह भी उपलब्ध नहीं हो तो सरलता से जो भी जल प्राप्त हो उसे ही सात नदियों का जल मानकर कलश में भरें।
सुपारी
यदि हम जल में सुपारी डालते हैं, तो इससे उत्पन्न तरंगें हमारे रजोगुण को समाप्त कर देती हैं और हमारे भीतर देवता के अच्छे गुणों को ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है।
पान
पान की बेल को नागबेल भी कहते हैं। नागबेल को भूलोक और ब्रह्मलोक को जोड़ने वाली कड़ी माना जाता है। इसमें भूमि तरंगों को आकृष्ट करने की क्षमता होती है। साथ ही इसे सात्विक भी कहा गया है।
दूर्वा
दूर्वा हरियाली का प्रतीक है। कलश में दूर्वा को डाला जाना जीवन में हरियाली यानी खुशियां बढ़ाता है।
कलश पूजन व स्थापना की विधि
सबसे पहले पूूजन किए जाने वाले स्थान को साफ कर लें। अब वहां एक पाटा रखें जिस पर हल्दी और कुमकुम से कोई शुभ मांगलिक चिह्न बनाएं। इस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब सबसे पहले श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करें। देव स्थापना करें। अब कलश स्थापित करें। दीपक स्थापित करें। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कलश देव मूर्ति के दाहिनी ओर स्थापित किया गया हो। कलश की स्थापना चावल या अन्न की ढेरी पर करें।
कलश पूूजन मंत्र
कलश पूूजन के समय इस मंत्र का जप किया जाना चाहिए-
कलशस्य मुखे विष्णु कंठे रुद्र समाश्रिताः
मूलेतस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मात्र गणा स्मृताः।
कुक्षौतु सागरा सर्वे सप्तद्विपा वसुंधरा,
ऋग्वेदो यजुर्वेदो सामगानां अथर्वणाः
अङेश्च सहितासर्वे कलशन्तु समाश्रिताः।
अर्थ है कलश के मुख में संसार को चलाने वाले श्री विष्णु, कलश के कंठ यानी गले में संसार को उत्पन्न करने वाले श्री शिव और कलश के मूल यानी की जड़ में संसार की रचना करने वाले श्री ब्रह्मा ये तीनों शक्ति इस ब्रह्मांड रूपी कलश में उपस्थित हैं। कलश के बीच वाले भाग में पूजनीय मातृकाएं उपस्थित हैं।
समुद्र, सातों द्वीप, वसुंधरा यानी धरती, ब्रह्माण्ड के संविधान कहे जाने वाले चारों वेद (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद) इस कलश में स्थान लिए हैं। इन सभी को मेरा नमस्कार हैं।
वरुण देव को नमस्कार करें।
ऊँ अपां पतये वरुणाय नमः।
यानी कि जलदेवता वरुणदेव को नमस्कार है।
इन मंत्रों के साथ कलश पूजन करें। कलश पर गंध, पुष्प्प और चावल अर्पित करें

बहुला चतुर्थी व्रत

भादौ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी व बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। वर्ष की प्रमुख चार चतुर्थी में से एक यह भी है। इस बार यह चतुर्थी 1 सितंबर, मंगलवार को है।
ऐसे करें व्रत
महिलाएं इस दिन सुबह स्नान कर पवित्रता के साथ भगवान गणेश की आराधना आरंभ करें। भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने व्रत का संकल्प लें। धूप, दीप, गंध, पुष्प, प्रसाद आदि सोलह उपचारों से श्रीगणेश का पूजन संपन्न करें। चंद्र उदय होने से पहले जितना हो सके कम बोलें।
शाम होने पर फिर से स्नान कर इसी पूजा विधि से भगवान श्रीगणेश की उपासना करें। इसके बाद चन्द्रमा के उदय होने पर शंख में दूध, दूर्वा, सुपारी, गंध, अक्षत से भगवान श्रीगणेश, चंद्रदेव और चतुर्थी तिथि को अर्ध्य दें। इस प्रकार बहुला चतुर्थी व्रत के पालन से सभी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही व्रती (व्रत करने वाला) के व्यावहारिक व मानसिक जीवन से जुड़े सभी संकट, विघ्न और बाधाएं समूल नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत संतान दाता तथा धन को बढ़ाने वाला है।

रोहिणी नक्षत्र और शनि

यदि शनि रोहिणी नक्षत्र के पहले चरण में हो तो जातक धन, जायदाद तथा वाहनादि अर्जित करने जाला, 35 वर्ष की आयु तक पारिवारिक जीवन से दुखी तथा बाद में विवाह-विच्छेद से मानसिक तनाव प्राप्त करने जाला होता है। किंतु उसके उपरांत जातक के जीवन में सुधार होता है । उसकी दूसरो पत्नी बहुत सुंदर और पतिव्रता होती है, परंतु वह सदा गंभीर रोगों से ग्रस्त रहती है।
दूसरे चरण में शनि पशुधन से लाभ देता है। इस चरण में उत्पन्न जातक आकर्षक मधुर वाणीयुक्त एबं विद्वान होता है । उसे गले के रोग से भारी कष्ट होता है समय से पहले ही उसके सिर के बाल उसका साथ छोड़ जाते हैं ।
तीसरे चरण में शनि श्रेष्ट फलदायक होता है। ऐसा जातक मीठा बोलने और बौद्धिक विचारों का होता है । वह छोटी आयु में भी उचित शिक्षा ग्रहण करके यश और धन दोनों अजित कर लेता है ।
चौथे चरण में शनि की उपस्थिति से जातक अपने जीवन में अनगिनत कठिनाइयों को भोगता हुआ अंतत: अपने लक्ष्य तक पहुंच जाता है और आगे चलकर कोई उच्चाधिकारी अथवा राजनेता बनता है ।

future for you astrological news swal jwab 1 01 09 2015

future for you astrological news rashifal 01 09 2015

future for you astrological news panchang 01 09 2015

future for you astrological news sankasthi vrat se dur karen jiwan ki ri...

Monday, 31 August 2015

शलमाला नदी

कर्नाटक के एक शहर सिरसी में शलमाला नाम की नदी बहती है। यह नदी अपने आप में खास है क्योंकि इस नदी में एक साथ हजारों शिवलिंग बने हुए हैं। ये सभी शिवलिंग नदी की चट्टानों पर बने हुए हैं। यहां की चट्टानों में शिवलिंगो के साथ-साथ नंदी, सांप आदी भगवान शिव के प्रियजनों की भी आकृतियां भी बनी हुई हैं। हजारों शिवलिंग एक साथ होने की वजह से इस स्थान का नाम सहस्त्रलिंग पड़ा।
राजा सदाशिवाराय ने करवाया था इनका निर्माण
मान्यताओं के अनुसार, 16वीं सदी में सदाशिवाराय नाम के एक राजा थे। वे भगवान शिव के बड़े भक्त थे। शिव भक्ति में डूबे रहने की वजह से वे भगवान शिव की अद्भुत रचना का निर्माण करवाना चाहते थे। इसलिए राजा सदाशिवाराय ने शलमाला नदी के बीच में भगवान शिव और उनके प्रियजनों की हजारों आकृतियां बनवा दीं। नदी के बीच में स्थित होने की वजह से सभी शिवलिंगों का अभिषेक और कोई नहीं बल्कि खुद शलमाला नदी के द्वारा किया जाता है।
शिवरात्रि व श्रावण के सोमवार को उमड़ता है भक्तों का सेलाब
वैसे तो इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए यहां पर रोज ही अनेक भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन शिवरात्रि व श्रावण के सोमवार पर यहां भक्त विशेष रूप आते हैं। यहां पर आकर भक्त एक साथ हजारों शिवलिंगों के दर्शन और अभिषेक का लाभ उठाते हैं।
कब जाएं
यहां जाने के लिए नवंबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है।
कैसे पहुंचे
हवाई मार्ग- सिरसी से सबसे पास लगभग 104 कि.मी. की दूरी पर हुबली ऐयरपोर्ट है। वहां तक हवाई मार्ग से आकर सड़क मार्ग से सिरसी पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग- सिरसी से सबसे पास लगभग 54 कि.मी की दूरी पर तलगुप्पा नामक शहर है। वहां तक रेल के द्वारा आकर सड़क मार्ग से सिरसी पहुंचा जा सकता है।
सड़क मार्ग- सिरसी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का भी प्रयोग किया जा सकता है।

आँखों की कमजोरी ज्योतिष्य कारण और निदान

प्राणियों को आंखें ईश्वर की बड़ी नियामत हैं। यदि किसी की आंखें न हों तो उसका दर्द हम अच्छी तरह समझ सकते हैं। आंखें न होना या कमजोर होना दोनों किसी सजा से कम नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंखों का कारक ग्रह सूर्य को माना गया है। जन्म पत्रिका सूर्य लग्न में, द्वादश या द्वितीय भाव में हो तो जातक की आंखें कमजोर होती हैं। इन्हीं स्थानों पर सूर्य यदि पाप ग्रह से युक्त तथा नीच का हो तो आंखें जाने का भी डर रहता है। लग्न में सूर्य बाल्यावस्था में ही चश्मा चढ़वा देता है। कुछ लोग बचपन में खेल-खेल में सूर्य को देखते हैं। यह भी आंखों को कमजोर कर देता है। सूर्य को देखने से आंखों के रेटिना खराब हो जाते है, जो देखने की शक्ति को कमजोर कर देते हैं। इसके अलावा माइग्रेन जैसे रोग भी इसी की देन है। लग्न, द्वितीय या द्वादश भाव में सूर्य सिरदर्द का भी कारण होते है। क्या करें उपचार? - चक्षुपनोनिषद का पाठ करें। - आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। - सुबह उठकर नेत्रों को ठंडे पानी से धोएं। - सूर्य को कभी न देखें। - चंद्र को पूर्णिमा की रात्र्रियो में पंद्रह मिनट तक देखें। - टी.वी. दूर से देखें। - लेटकर नहीं पढ़े। यह कुछ थोड़े उपाय है, इनको अपनाने से आप अपने नेत्रों को सुरक्षित रख सकते है।

भाग्य कमजोर तो अपनाएं ज्योतिष्य उपाय

अक्सर लोग कोई कार्य करते है, परंतु सफलता नहीं मिलती। हम कड़ी मेहनत करते हैं। परंतु परिणाम नुकसानदायक आता है। यह भाग्य की कमजोरी से होता है। भाग्य कमजोर होने पर सारे प्रयास विफल हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुण्डली का नवम भाव भाग्य का होता है। यह स्थान यदि दूषित हो तो जातक भाग्यहीन होता है। नवम स्थान पर यदि चंद्र हो या उसकी दृष्टि हो तो भाग्य प्रबल होता है। वहीं राहु, मंगल, शनि यदि शत्रु राशि युक्त या नीच के हो तो जातक भाग्यहीनता से परेशान हो जाता है। उसको जरा जरा से काम में अड़चने आती हैं। सूर्य, शुक्र, बुध भाग्य स्थान पर सौभाग्यवती नारी दिलाते हैं। जो व्यक्ति के भाग्य को चमोत्कर्ष कर देती है। भाग्य स्थान पर गुरु मान सम्मान वैभव दिलाता है। वह व्यक्ति शुरू से ही अपने भाग्य के दम पर पूरे घर को तार देता है। केतु भाग्य स्थान पर सामान्य फल देने वाला होता है। भाग्य को बदलने में केवल ईश्वर ही सक्षम है। अत: अपने अपने इष्टदेव का रोजाना पूजन, अर्चन, अराधना करते रहें।

त्वचा की बिमारियों का ज्योतिष्य उपाय

प्रदूषण के इस दौर में त्वचा रोग सर्वाधिक पाया जाने वाला रोग है। यह रोग शहर में ज्यादा होता है। खासतौर पर युवा पीढ़ी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। ज्योतिष में इसका कारक ग्रह बुध है तथा कुण्डली का षष्ठ भाव इसमें प्रमुख होता है। इसके अलावा शनि, राहु, मंगल के अशुभ होने पर तथा सूर्य, चंद्र के क्षीण होने पर त्वचा रोग होते हैं। सप्तम स्थान पर केतु भी त्वचा रोग का कारण बन सकता है। बुध यदि बलवान है तो यह रोग पूरा असर नहीं दिखाता, वहीं बुध के कमजोर रहने पर यह कष्टकारी हो सकता है। लक्षण - पानी, मवाद से भरी फुंसी व मुंहासे चंद्र के कारण होती है - मंगल के कारण रक्त विकार वाली फुंसी व मुंहासे होती है। - राहु के प्रभाव से कड़ी दर्द वाली फुंसी होती है। उपाय - षष्ठ स्थान पर स्थित अशुभ ग्रह का उपचार कराएं। - सूर्य मंत्रों या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। - शनिवार को कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं। - सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें। - पारद शिवलिंग का पूजन करें।

जीवन में कठिन परीक्षा लेता है शनि

मानव जीवन सृष्टि का एक अंश है। ब्रह्मांड के सभी ग्रह नक्षत्र आपस में एक दूसरे से संबंधित है। विभिन्न ग्रह एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। शनि भी हमारे सौर मंडल ऐसा ही महत्वपूर्ण ग्रह है। कोई ग्रह किसी का व्यक्तिगत रूप से भला या बुरा नहीं करता। विभिन्न ग्रहों से कुछ विकिरण (अदृश्य किरणें) निकलती रहती है। ये विकिरण धनात्मक और ऋणात्मक दोनों प्रकार की होती है। विभिन्न ग्रहों से निकलने वाले विकिरण प्रत्येक मनुष्य पर उसकी प्रकृति के अनुसार प्रभाव डालते हैं। समाज में शनि ग्रह को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां है। जबकि वास्तव में शनि ग्रह वैसा नहीं है। लोगों में यह गलत धारणा व्याप्त है कि शनि एक कष्टकारक ग्रह है। शनि ग्रह को सदैव एक तानाशाह के रूप में प्रचारित किया गया है। जो कि सर्वथा भ्रांतिपूर्ण मान्यता है। यदि गहराई से विश्लेषण किया जाए तो हम पाएंगे कि शनि ग्रह अप्रत्यक्ष रूप से मनुष्य का उपकार ही करता है। शनि ग्रह मनुष्य के धैर्य, साहस और जीवटता की कड़ी परीक्षा लेता है। शनि जिस मनुष्य की राशि में प्रभावी होता है उसके जीवन में अत्यधिक कष्ट एवं सहायता भी हो सकती है। शनि किसी भी जीवन यात्रा में बाधक बन सकता है तो किसी के जीवन में सहायक भी हो सकता है।कठिन परीक्षाजिसकी राशि में शनि का प्रभाव होता है ऐसे मनुष्य को अधिक कठिनाइयों एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसका सत्परिणाम यह है कि मनुष्य कठिनाइयों का सामना करते-करते अत्यंत कुशल, सशक्त एवं मजबूत बन जाता है। ऐसे व्यक्ति की राशि में जब शनि का प्रभाव समाप्त हो जाता है तो उसकी प्रगति और सफलता की गति अत्यधिक बढ़ जाती है। जिसे बाधाओं में कांटों भरे रास्ते पर चलने का अनुभव हो ऐसा व्यक्ति बाधा रहित मार्ग पर बड़ी तीव्रता से प्रगति एवं सफलता प्राप्त करता है। नैतिक जीवन ही समाधान हैसात्विक, पवित्र एवं नैतिक जीवन जीने वाला व्यक्ति यदि कठोर परिश्रम पूर्वक जीवन व्यतीत करता है तो उसके जीवन में शनि के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त रहता है। मनुष्य के कर्मफल, संस्कार एवं ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव मिलकर जीवन को प्रभावित तो करते हैं किंतु पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सकते। मनुष्य के पास प्रचंड शक्तिशाली चेतना या आत्मा होती है। मनुष्य अपने कर्मों से अपना भाग्य गढ़ता है। अपने पूर्व कर्मों से ही मनुष्य का वर्तमान बना है तथा वर्तमान के कर्मों से ही उसका भविष्य निर्धारित होगा।सर्वशक्तिमान मनोबलनिष्कर्षत: हम कह सकते हैं कि यदि राशि में शनि का प्रभाव है तो भी मनुष्य को मन में कोई भय या शंका नहीं लाना चाहिए। राशि में शनि का प्रभाव हो तो मनुष्य को निर्भय होकर और भी अधिक कड़ा परिश्रम करना चाहिए। मनुष्य यदि ठान ले तो वह हर कठिनाई और चुनौति का सामना सरफलतापूर्वक कर सकता है। आत्मबल, मनोबल, इच्छा शक्ति एवं आत्मविश्वास जैसी महान शक्तियां हैं, जिनके बल पर दुर्भाग्य एवं ग्रहों के प्रभाव आदि का सामना सफलता पूर्वक कर सकता है।

कुंडली में समाज सेवा का करक ग्रह "बुध"

समाज के लिए कुछ करने का जज्बा होना वह भी बिना किसी लाभ के। ऐसा कुछ लोगों में ही देखने को मिलता है। ऐसे लोग होते है वह नि:स्वार्थ बिना किसी प्रपंच के पशु, पक्षी, असहाय मनुष्यों की मदद करते हैं। यह गुण उनमें जन्मजात होता है। जिन जातकों की पत्रिका में बुध लग्न दशम, एकादश भाव में स्थित होता है। चाहे वह उच्च का हो या नीच का शत्रु राशि में हो या मित्र राशि में वह व्यक्ति सामाजिक रूप लोगों की सेवा करता ही है , तथा उसे अपना नाम ऊंचा करने का भी कोई लालच नहीं होता। बुध कर्म स्थान में स्थित होने पर जातक सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित भी होता है, तथा अपने कार्यों द्वारा वह सबसे प्रशंसा भी पाता है। उसके समर्थक के साथ-साथ उसके विरोधी भी बहुत होते हैं, परंतु वह उसका कुछ बिगाड़ नहीं पाते।सामाजिक रूप से सफलता प्राप्त करने में बुध के साथ शुक्र भी अहम भूमिका अदा करता है। शुक्र वैभवशाली ग्रह है। अत: इसके सहयोग से सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है तथा सामाजिक क्षेत्र में कई पुरस्कारों की प्राप्ति होती है।

काल सर्प योग- अनिर्णय या असमंझस

सौर मंडल में सात ग्रह है। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि इसके अलावा दो छाया ग्रह है राहु और केतु। ज्येातिष की भाषा में राहु को सर्प का मुख माना जाता है एवं केतु को उस सर्प की पूंछ। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में जब राहु-केतु के मध्य सारे ग्रह आ जाते हैं वह कुंडली कालसर्प ग्रस्त मानी जाती है।हानिकारक नहीं है कालसर्प काल सर्प योग हमेशा हानि कारक नहीं होता है। कुछ स्थिति में इसका दुष्प्रभाव होता है लेकिन किसी भी एक ग्रह के महायोग से इसका प्रभाव स्वत: खत्म हो जाता है। मूलत: काल सर्प योग केवल अनिर्णय या असमंजस की स्थिति पैदा करता है। इससे पीडि़त व्यक्ति महत्वपूर्ण मौकों पर निर्णय लेते समय गफलत की स्थिति में आ जाता है और इससे उसका नुकसान हो जाता है। कई महापुरुषों की कुंडली में भी कालसर्प योग रहा लेकिन वे अपनी मंजिल पर पहुंचे। इसलिए कालसर्प भय या चिंता का विषय नहीं है, बल्कि विवेकपूर्ण बुद्धि के उपयोग का विषय है। काल सर्प का इतिहासकालसर्प के बारे में प्राचीन ग्रंथ में भी वर्णन मिलता है।
मुख्यत: कालसर्प 12 प्रकार के माने गए हैं। इनके नाम इस प्रकार है :1. अनंत 2. कुलिक 3. वासुकी 4. शंखपाल 5. पद्म 6. महापद्म 7. तक्षक 8. कर्कोटक 9. शंखचूड 10. घातक 11. विषधर 12 शेष.और भी विद्वानों के मतानुसार कालसर्प 3456 प्रकार के होते हैं।मान्यता है कि इनमें से कर्कोटक, विषधर, घातक और शंखचूड यह दुष्प्रभावी योग होते हैं।भेदकालसर्प के दो भेद हैं :1. उदित 2. अनुदितउदित- उदित योग कष्टकारी होता है। इस योग में कुंडली में बैठे समस्त ग्रह एक-एक करके राहु के मुख में समाते है। अत: यह कष्टकारी योग होता है।अनुदित योग- यह सरल योग होता है। इसमें सभी कुंडली स्थित ग्रह एक-एक कर राहु से मुक्त होते हैं।ऐसा भी देखने में आया है कि कभी सातों ग्रह राहु, केतु के मध्य न आकर एकाध ग्रह अलग हो जाता है। तब भी कालसर्प योग माना जाता है।क्या शांति पूजा पाठ से कालसर्प दोष शांत होता है ?कालसर्प दोष शांति के कई उपायों का शास्त्रों में वर्णन किया गया है। उनमें पूजन पाठ भी एक महत्वपूर्ण अंग है। अन्य उपाय :- शिवलिंग पर तांबे का नाम ब्रह्ममुहूर्त में चढ़ाएं। चांदी का नाग-नागीन नदी में बहाएं।- नवनाग स्तोत्र का पाठ करें।- शिव उपासना लघु रुद्र का पाठ कराएं।- बुधवार या शनिवार को भिखारी को कंबल, उड़द, मूंग का दान करें।- एक साबूत तरबूज लेकर पानी के किनारे जो से पटक दें।- शनिवार को कुत्ते को बिस्किट खिलाएं।

वास्तु यानी सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना, दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो ख्वाब न रखता हो कि उसका एक खुबसूरत सा घर हो जहां वो सुख चैन से जिंदगी का आनंद उठा सके। मकान का निर्माण नियोजित ढंग से करना चाहिए जिसमें वास्तु शास्त्र एक महती भूमिका निभाता है। वास्तु के अनुरूप नहीं बना भवन तकलीफदेह होता है। वास्तु का अर्थसंस्कृत में वास्तु का अर्थ है घर बनाने की जगह। वास्तु शब्द वस्तु से बना है। वस्तु अर्थात जो है जो सामान्य आंखों से दिखाता है उसे वास्तु कहते हैं और जो वास्तु का ज्ञान कराता है उसे वास्तु शास्त्र कहते हैं। हलायुध कोष में वास्तु के बारे में वर्णन है जो घर को प्राकृतिक आपदाओं (भूकंप, तूफान आदि), विघ्न बाधाओं उत्पातों, उपद्रवों से बचाता है। उसे वास्तु शास्त्र कहते हैं। वास्तु और ज्योतिष का घनिष्ठ संबंध है। ऋग्वेद जो दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। उसमें भी वास्तु का उल्लेख मिलता है। वास्तु शास्त्र को जानकर तथा अपने घर में आप थोड़े से परिवर्तन करके सुखमय जीवन बीता सकते हैं।दिशा ज्ञानचार दिशाएं तो सभी जानते हैं। पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण। इनके अलावा चार उप दिशाएं होती है। इन्हें ईशान, आग्नेय, नैर्ऋत्य, वायव्य कहते हैं। इन दिशाओं के अलग-अलग स्वामी भी होते हैं। पूर्व के सूर्यपश्चिम के माता दुर्गाउत्तर के भगवान विष्णुदक्षिण के पितृईशान के ईश्वर शिवआग्नेय के अग्निनैर्ऋत्य के वायव्य के वायुदिशाएं कहां, कैसेउत्तर-पूर्व के बीच ईशानपूर्व-दक्षिण के बीच आग्नेयदक्षिण-पश्चिम के बीच नैर्ऋत्यपश्चिम-उत्तर के बीच वायव्य |

कृतिका नक्षत्र और शनि

यदि शनि कृतिका नक्षत्र के पहले चरण में हो तो जातक दीर्घायु, आलसी, पिता से द्वेष रखने वाला, मध्यम धन-संपत्ति वाला है सांवले रंग का तथा दुबला-पतला होता है । वह महत्वाकांक्षी, बड़े-बड़े कार्य करने वाला और कठोर हृदय का होता है। उसके दांत खराब होते हैं तथा अपच व अजीर्ण की शिकायत बनी रहती है। यदि दूसरे चरण में शनि हो तो जातक पारिवारिक जीवन से दुखी और अशांत वस्तावस्पा में जीने वाला होता है । वह अधिक आयु को पत्नी जाला अथवा विवाहेतर संबंध रखते काला होता है । तीसरे चरण में शनि के होने से जातक नपुंसक और कमजोर इच्छा वाला होता है। कृषि द्वारा आय से उसकी आजीविका चलती है । चौथे चरण में शनि के होने पर भी जातक को स्थिति प्राय: यहीं होती है ।

शिवपुराण की कुछ खास उपाय

इस सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा मात्र से ही हुई है। शिवपुराण में बताया गया है कि ब्रह्माजी ने शिवजी की इच्छा के अनुसार संपूर्ण सृष्टि रची है। महादेव ने इसके संचालन का कार्य भगवान श्रीहरि को सौंपा है। इसी कारण शिवजी का पूजन सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाले माना गया है। जो भी व्यक्ति भोलेनाथ की आराधना करता है, उसे सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। उसके पाप नष्ट हो जाते हैं, अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
शिवपुराण में सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग देवताओं के पूजन का महत्व बताया गया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ है।
सूर्य आरोग्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल व्याधियों यानी रोगों का निवारण करता है। बुध देव बल देता है। बृहस्पति आयु बढ़ाता है। शुक्र भौतिक सुख प्रदान करता है। शनि मृत्यु का भय दूर करता है।
सूर्य की कृपा पाने के लिए हर रोज सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। रविवार को तांबे के लोटे में जल भरें, पुष्प डालें और सूर्य को अर्पित करें। इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं। यदि भोजन नहीं करा सकते हैं तो किसी मंदिर में अन्न का दान करें। यह उपाय नियमित रूप से करते रहेंगे तो सूर्य की कृपा से आरोग्य की प्राप्ति होती है। रोगों से मुक्ति मिलती है और यौवन बना रहता है।
चंद्र देव की कृपा से व्यक्ति को धन-संपत्ति के साथ ही मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है। चंद्र कृपा पाने के लिए हर सोमवार देवी लक्ष्मी का पूजन करें। पूजन के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को घी से निर्मित भोजन कराएं या किसी मंदिर में घी का दान करें।
इस उपाय से धन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा से घर में बरकत बनी रहती है।
मंगल की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार मां काली का पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही उड़द, मूंग एवं अरहर की दाल से निर्मित भोजन किसी ब्राह्मण को या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कराएं। इस उपाय को नियमित रूप से करने पर मंगल की कृपा प्राप्त होती है और रोगों की शांति होती है। स्वास्थ्य उत्तम रहता है। भूमि संबंधी कार्यों में भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
यदि आप बुध की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर बुधवार यह उपाय करें। उपाय के अनुसार हर बुधवार भगवान विष्णु का पूजन करें। पूजन में दधियुक्त यानी दूध-दही से निर्मित प्रसाद अर्पित करें। मिठाई अर्पित की जा सकती है। यह उपाय नियमित रूप से करते रहना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से पुत्र, मित्र और घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होता है। दुख दूर होते हैं। सुखद वातावरण बना रहता है।
जो लोग गुरुवार को यहां बताया जा रहा उपाय नियमित रूप से करते हैं, उन्हें लंबी आयु प्राप्त हो सकती है। देव गुरु बृहस्पति से कृपा पाने के लिए हर गुरुवार वस्त्र, यज्ञोपवित और घी मिश्रित खीर से शिवजी का पूजन करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार इस उपाय से व्यक्ति दीर्घायु होता है।
समस्त भोग यानी सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को यह उपाय करें। उपाय के अनुसार हर शुक्रवार शिवजी को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्पित करें। बिल्व पत्र चढ़ाएं। किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न का दान करें। यह उपाय नियमित रूप से करते रहने पर व्यक्ति को समस्त भोगों की प्राप्ति होती है। पत्नी से सुख पाने के लिए शुक्रवार को पत्नी को सुंदर वस्त्र का उपहार दें।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी -

भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि में भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में श्री विष्णु की सोलह कलाओं से पूर्ण अवतरित हुए थे। श्री कृष्ण का प्राकट्य आततायी कंस एवं संसार से अधर्म का नाष करने हेतु हुआ था। भविष्योत्तर पुराण में कृष्ण ने स्वयं युधिष्ठिर से कहा कि मैं वासुदेव एवं देवकी से भाद्रपक्ष कृष्णपक्ष की अष्टमी को उत्पन्न हुआ जबकि सूर्य सिंह राषि में एवं चंद्रमा वृषभ राषि में था और नक्षत्र रोहिणी था।
जन्माष्टमी के व्रत तिथि दो प्रकार की हो सकती है बिना रोहिणी नक्षत्र एवं दूसरी रोहिणी नक्षत्र युक्त। इस व्रत में प्रमुख कृत्य हैं उपवास, कृष्ण पूजा, जागरण एवं पारण। कृष्ण भगवान का जन्म समय रात्रि का माना जाता है अतः इस व्रत में जन्मोत्सव रात्रि का मनायी जाती है। व्रत के दिन प्रातः व्रती को सूर्य, चंद्र, यम, काल, दो संध्याओं, पाॅच भूतों, पाॅच दिषाओं के निवासियों एवं देवों का आहवान करना चाहिए,जिससे वे उपस्थित हों। अपने हाथ में जलपूर्ण ताम्रपात्र रखकर उसमें कुछ फल, पुष्प, अक्षत लेकर संकल्प करना चाहिए कि मैं अपने पापों से छुटकारा पाने एवं जीवन में सुख प्राप्ति हेतु इस व्रत को करू। व्रत करते हुए रात्रि को कृष्ण जन्म उत्सव मनाते हुए भजन एवं कीर्तन तथा यं देवं देवकी देवी वसुदेवादजीजनत् भौमस्य ब्रहणों गुस्तै तस्मै ब्रहत्मने नमः सुजन्म-वासुदेवाय गोब्रहणहिताय च शान्तिरस्तु षिव चास्तु। का पाठ करना चाहिए। जन्माष्टमी का व्रत करने से जीवन से सभी प्रकार से शाप एवं पाप की निवृत्ति होती है तथा सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

Self Confidence

Confidence in fact is a mental and spiritual strength. Confidence comes from the freedom of ideas and consequently the great works ingenuity and success. This is self-defense. The person who is imbued with confidence, do not worry about disturbing any of her future. The doubts and suspicions remain buried with the other person, he always remains free to them. This creature is the internal sense. It is uncertain to succeed in life. Confidence is the wonderful power which a lone man on the force takes thousands disasters and enemies to face. The poor people are the greatest asset and greatest friend confidence. All the great things are in this world, or are, all of them self-confidence is the root cause. All the successful people in the world are, if we read history you will find that all of these in his life and he was a similarity was a similarity of confidence.
When a person starts feeling that it is progressing, is raised, then the self-confidence comes from strength to complete things. Her doubt is conquered. Mukmndl of light shining upon the person to conquer, the whole world is his honor and his victory is a result of faith. You have experienced many times that the person you influence your power, you begin to believe them. This is the cause of all their confidence. Have confidence in the person, he automatically looks divine Pandemonium show, which is why we are drawn to him and his power seem to believe.
 To say that a person has no shortage of opportunity and success is confidence. Perfect Prsonliti Confeedens which is what happens. Cobi confidence that he is in the hands of the person it is easy for him to open all the locks. No matter how wise person. How much confidence is not too beautiful, but if it does not, he left behind his success.
Lack of confidence in us speaks of insecurity and inferiority. If our confidence is down, our attitude Nkaratmc and we are prone to stress. As a result of our concentration is too low and we decide confused and become sedentary. It does not bloom our personality perfectly. So far, there is such a success.
What is confidence?
A person is expecting something from every situation and every person that has the ability to satisfy requirements of the individual. If a situation expected to be more than his ability, he feels a lack of confidence. And his ability to fulfill the conditions required to be equal, it feels confident.
How do we increase our capacity to deal with the circumstances?
Srwprtham us himself in his own Njrhon will rise. So we have to look at any of us, do not ever, nor with anyone else, or let your Mulyakn. We all know that their place are accurate and complete. And whenever we have to compare and then-then we have a huge crime.
Another important step towards increasing confidence when we give himself distressed individuals and keep it far from Nkaratmc conditions impair our confidence is very. Vipreet us your enthusiasm for acceleration of Insb themselves ideologically, the message must be Skaratmc I am the best, full-am, all that. There is no lack in me. I am not one to act Skshm. I am right....
Several times to wake her in confidence confident person to act or to behave like that is pretty helpful. A confident cheerful person has certain physical signs. The expression on her face are Visrampuarn reflects the confidence and responsiveness. His physical activity comfortably, is comfortable and quiet. His vision straight, meditative, Ruchipuarn and is impressive. Her voice easily heard rhythmic and to the extent that there is high.
- Say the first impression is your last impression - so our appearance, dress, behavior, etc., so that the fine should have good effect on the other person. We should constantly increase their general knowledge. In all the above steps we are taking to himself his own Njrhon. There are some steps we can take to increase their coping capacity. When we find the unique and difficult circumstances, instead of running away from them, then we should choose them to cope. We should always keep Prshikshit Vriddhi we constantly keep our knowledge. Chipi is a genius in all of us and our objectives, we must have the Search and Highlight.
The process does not take place overnight confidence gradually got-got little baby steps is formed. So we gradually make the tough conditions facing and conquering them will Bdnha forward. Many times we will fail, but we have to keep moving on the path that still without defeat known.
Several times the stress and discomfort handling techniques are very beneficial - such as physical relaxation techniques, deep breathing techniques, the bad habit of not thinking about the consequences, only to see something good in every result, discomfort from the inside Although it is not obvious to others, remembering the good moments of his life. And what is most important - practice, practice, practice. Thus we expand our ability to cope with difficult conditions, confidence can grow. We Inpristhition expectations of how to perfectly handle the seemingly did not dent our confidence. First we Anupyukt and inconsistent attention to the need to reduce expectations. This is possible only when we stop being the perfectionist. We must understand that we can not work with perfection and the zenith because we are not God. And keep your powers Dhyy due emphasis on the Bay will pour. Indeed, because every time we affect others and their desire to praise Rob will also leave. Several times to say no to anyone, or would refuse to get used to. We always go all the work involved in committing an act can not satisfy and will result - dent in confidence.
Ranked according to their importance to the expectations we can handle them and stay true to your grip. In addition to these measures we remain in our thoughts always reminded her that his side keep Srwottm effort and leave the rest to God Ish.
According to astrological science is low only when a person's confidence in his horoscope Sun or Moon are in a vulnerable situation. If the sun is weak, so it does not move the person left behind. Because the spirit of the sun in astrology is considered a planet factor. Similarly, the position of the moon in the horoscope is important because it is the planet of mind factor. Sun in the horoscope, the planets Pidit sin or bad house of horoscope or sixth, eighth or twelfth If the fruit is bad. This sum is made of the person's self-confidence is low.
Wisdom of the Moon with Jupiter and Mercury be in good standing if the owner is the person he was very intelligent. Sun and Moon are in a good position in the horoscope mean his personality is full of confidence. Though humans enhances self confidence but according to astrology is little if any person's confidence in his horoscope Sun or Moon are in a vulnerable situation. So any weakening of these planets in the horoscope of the native, or the vile enemy location or in the event of suffering from planets planets planets and strengthen measures to enhance the confidence that can be awakened.
These measures a confidence boost
- Give the gift of Sunday copper pot.
- Lingam Cdhaank- Monday white cow raw milk molasses, rice etc and feed.
- Two pieces of copper on Sunday bringing a flowing river flush.
- Right hand ring finger or the ring finger exquisite variety of 5-carat gem ring clad in gold or copper. Wear it in the ring on Sunday morning Brhmmuhurt.
- An important task before going to visit before or ever ate little molasses and drains the same exit.
- Sunday salt intake if you can not keep fasting all day.
- Keep it with you always a silver coin.
- Every Monday at the roots of acacia trees offer milk.
- People offer daily water.
- Sun is suffering victims of the sun and moon on the moon mantras chanting of Mantras related items to donate, there is an increase in confidence.
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

कुंडली में ग्रहों की दशा अनुसार स्वास्थ्य

आधुनिक युग में अधिकांश मनुष्य चिंता, उन्माद, अवसाद, भय आदि से प्रभावित है। मनोविज्ञान में इन्हें मनोरोगों के एक प्रकार मनस्ताप (न्यूरोटाॅसिज्म) के अंतर्गत रखा गया है। मनस्ताप यद्यपि एक साधारण मानसिक विकार है, किंतु इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएॅं उत्पन्न होती हैं। मनस्ताप यद्यपि एक साधारण मानसिक विकास है, किंतु इससे स्वास्थ्य संबधी गंभीर समस्याएॅं उत्पनन होती हैं। मनस्ताप के कारण व्यक्ति का व्यक्तिगत एवं सामाजिक समायोजन कठिन हो जाता है। साथ ही इससे व्यक्ति में अंतर्द्धंद्ध एवं कुंठा उत्पन्न होती है। मतस्ताप के लक्षण बहुत तीव्र नहीं होते और इससे पीडि़त रोगियों का व्यवहार भी आक्रामक नहीं होता । अतएव इन्हें मानसिक चिकित्सालयों में भरती कराने की अपेक्षा एक मनोचिकित्सक की अधिक आवश्यकता होती है। चूॅकि इन व्यक्तियों का संबध वास्तविकता से बना रहता है, अतः इन्हें अपने दैनिक कार्यो के निष्पादन मे थोड़ी परेशानी होती है।
मानवीय जीवन मुख्यतः विचारों, भावों से संचालित होता है। इनकी दिशा जिस ओर होती है, उसी के अनुसार व्यक्ति का जीवन भी गति करता है। मानवीय जीवन पर बहुत सारे कारकों, जैसे पारिवारिक वातावरण, परिस्थितियाॅं, सामाजिक स्थिति, सदस्यों से संपर्क आदि का प्रभाव पड़ता है, जिसके फलस्वरूपा उसके विचारों एवं भावों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। इसके अलावा भी जीवन की जो सबसे अधिक प्रभावित करता है, वह है अंतग्रही दशाओं का प्रभाव। यद्यपि ये ग्रह पृथ्वी से दूर स्थित है, लेकिन व्यक्ति के जीवन को क्षण-क्षण में प्रभावित करते हैं। इनकी स्थिति-परिस्थितियाॅें का निर्धारण व्यक्ति के पूर्वजन्म के कर्मो के अनुसार होता है। पूर्व जन्म के पाप एवं पुण्य कर्मो के अनुसार इन ग्रहों की गति, स्थिति व प्रभाव का निर्धारण होता है। प्राचीन भारतीय विद्याओं में जयोतिष विज्ञान एक ऐसी विद्या है, जिसमें ग्रहों की दशा तथा अंतर्दशा के आधार पर शुभ व अशुभ घटनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। चिकित्सा ज्योतिष भी भारतीय ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण भाग है। चिकित्सा ज्योतिष के द्वारा जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति व दशा-चाल से मनुष्य को भविष्य में कौन-कौन से रोग होने की संभावना है, यह जाना जा सकता है । इसी चिकित्सा ज्योतिष के अंतर्गत मानसिक रोगों को समय से पूर्व जाना जा सकता है।
रोगी की जन्मकुंडली में वर्तमान मंे चल रही महादशा (विभिन्न समूय अंतरालों में ग्रहों की स्थिति), अंतर्दशा (उस समय अंतरालों में आने वाले ग्रहों के छोटे-छोटे उतार-चढ़ाव), प्रत्यंतदशा (अंतर्दशा में ग्रहों के सूक्ष्म उतार-चढ़ाव) ज्ञात कर एवं गोचर (वर्तमान समय में ग्रहों की स्थिति) की सही स्थिति जानकर चिकित्सक रोग का सही निदान करके सफल चिकित्सा कर सकता है।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की शोधार्थी पूजा कौशिक ने सन् 2009 में ‘ग्रहों के ज्योतिषीय योगों का मनस्तापीयता पर पड़ने वाले प्रभाव का
अध्ययन‘ विषय पर शोधकार्य किया। यह शोधकार्य कुलाधिपति डाॅ0 प्रणव पण्डया के संरक्षण, प्रो0 देवीप्रसाद त्रिपाठी के निर्देशन एवं डाॅ0 प्रेरणा पुरी के सहनिर्देशन में किया गया। इस शोध अध्ययन में देहरादून के दो मनोचिकित्सालयों मे से आकस्मिक प्रतिचयन विधि द्वारा 200 मनस्तापी व्यक्तियों का चयन किया गया, जिसमें 108 पुरूष प्रयोज्य एवं 92 महिला प्रयोज्य शामिल थे। इस शोध अध्ययन में ग्रहों के ज्योतिषीय शेगों के मनस्तापीय स्तर को जाॅचने के लिए ज्योतिषीय उपकरण के रूपा में जन्मकुंडली (जिसके लिए मुख्य रूप से प्रयोज्यों की जन्म तारीख, जन्म समय एवं जन्म स्थान को नोट किया गया) एवं मनोवैज्ञानिक उपकरण के रूप में न्यूरेसिस मापनी स्केल का प्रयोग किया। प्राप्त आॅकड़ो के यंख्यिकीय विश्लेषण के लिए काई-टेस्ट को प्रयुक्त किया गया।
परिणामों में यह पाया गया कि 200 स्त्री-पुरूषोूं में से 150 स्त्री-पुरूषों की जन्मपत्रिका में ज्योतिष अध्ययन के अनुसार ग्रहयोग (चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरू, शनि और छाया ग्रह राहु) प्रभावित कर रहे थे। विशेषतः मनस्ताप एवं ग्रहयोगों से पीडि़त स्त्री-पुरूषों की जन्मकुंडली में लग्न भाव (जिससे संपूर्ण देह एवं मस्तिष्क का विचार किया जाता है), चतुर्थ भाव (जिसमे मन एवं विचार का) तथा पंचम भाव (जिससे बुद्धि का विचार किया जाता है) विशेष रूप से प्रभावित एव पीडि़त पाए गए, किंतु 200 स्त्री-पुरूषों में से 50 स्त्री-पुरूषों की जन्मकुंडली में ग्रहयोग उपयुक्त स्थानों से अन्यत्र स्थान में होने पर भी अपनी महादशा, अंतर्दशा में व्यक्ति के मन को संतापित करते हुए पााए गए तथा साथ ही यह भी पाया गया कि 173 स्त्री-पुरूषों (86.5 प्रतिशत) की कुंडली में पापग्रह शनि, राहु, केतु तथा क्षीण चंद्रमा अपनी महादशा एवं अंतर्दशा से व्यक्ति को प्रभावित कर रहे थे।
इस अध्ययन में मनस्तापी व्यक्तियों की कुंडली की विवेचना करने पर यह भी ज्ञात हुआ है कि 200 स्त्री-पुरूषों की जन्मकुंडलियों में से 118 जन्मकुंडलियाॅं ऐसे स्त्री-पुरूषों की पाई गई, जिनका जन्म कृष्णपक्ष मे हुआ, अर्थात 59 प्रतिशत मनस्तापी व्यक्तियों का जन्म शुक्ल-पक्ष की तुलना में कृष्णपक्ष में ज्यादा हुआ। मनस्तापी व्यक्तियों की जन्मकुंडलियों की विवेचना से यह भी ज्ञात हुआ कि 200 में से 123 मनस्तापी व्यक्तियों के चतुर्थ भाव तथा पंचम भाव पापग्रह-क्षीण चंद्रमा, अस्त बुध, शनि, राहु एवं केतु से प्रभावित पाए गए, अर्थात 61.5 प्रतिशत मनस्तापी स्त्री-पुरूषों की जन्मकुंडली का चतुर्थ एवं पंचम भाव पापग्रहों के प्रभाव से प्रभावित पाया गया।
इस अध्ययन में 200 मनस्तापी व्यक्तियों मंे से 54 प्रतिशत पुरूष एवं 46 प्रतिशत स्त्रियाॅं मनस्ताव से प्रभावित पाई गई। साथ ही युवा वर्ग (21 से 32 आयु वर्ग) में मनस्ताप एवं ग्रहों का प्रभाव सर्वाधिक पाया गया एवं शिक्षा का स्तर भी ऐसे स्त्री-पुरूषों में सामान्य पाया गया। ऐसे स्त्री-पुरूष स्नातक स्तर तक शिक्षित पाए गए एवं ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक संख्या में शहरी क्षेत्र के मध्यम वर्ग से संबधित पाए गए । इस प्रकार 200 स्त्री-पुरूषों की कुंडलियों के अध्ययन से यह पता चला कि विभिन्न ग्रहयोगों का संबध व्यक्ति के मन की विभिन्न संतप् क्रियाओं से होता है। अतः निष्कर्ष रूप में यह कह सकते हैं कि मानचीय स्वास्थ्य, अंतग्रही गतिविधियों एवं परिवर्तनों से असाधारण रूप से प्रभावित होता है।
पं0 श्रीराम शर्मा आचार्या जी के अनुसार रोगों की उत्पत्ति में प्रत्यक्ष स्थूल कारणों को महत्व दिया जाता है और स्कूल उपचारों की बात सोची जाती है, यदि अदृश्य किंतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्रह-नक्षत्रों के ज्ञान का भी चिकित्सा अनुसंधान की कड़ी से जोड़ा जा सके, तो रोगों के कारण और निवारण में अनेक चमत्कारों, सूत्र हाथ लग सकते हैं, जिनसे अपरिचित बने रहने से रोगोपचार में चिकित्सक अपने को अक्षम पाते हैं। निदान और उपचार की प्रक्रिया में ऐसे अनेक रहस्य इस अनुसंधान-प्रक्रिया में खुलने की संभावना है। यद्यपि इस विषय पर वर्तमान में कई शोधकार्य किए जा रहे हैं और ऐसी संभावना है कि आने वाले समय में चिकित्सा विज्ञान में ज्योतिषीय चिकित्सा को स्वीकारा जाएगा और इसके लिए सर्वप्रथम वयक्ति को शुभकर्मो की ओर प्रेरित किया जाएगा। यह पूर्णतः व्यक्ति के हाथ में है|
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

सूर्य-पुत्र शनि

शनि की क्रूर दृष्टि का प्रभाव सर्वविदित है । इससे आक्रांत जातक अभिशापों की श्रृंखला से आबद्ध हो जाता है । इसके क्षणिक प्रभाव से ही शारीरिक कष्ट, अर्थहानि, सामान क्षय, कार्यावरोध, पलायन, निष्कासन, कारावास, दरिद्रता, विभ्रम एवं शत्रुभय आदि अनेक दुखद स्थितियों सामने आ खडी होती हैं । यदि शनि ग्रह किसी पर पूर्णतया कुपित हो जाए तो फिर उसका सर्वनाश होने से कोई नहीं रोक सकता । "शनि से पीडित व्यक्ति को दुर्भाग्य का असाध्य रोगी कहा जा सकता है । भले ही अन्य ग्रहों का सुप्रभाव अवलंब देता रहे, र्कितु शनि का संत्रास उसे अवश्य ही भीगना पड़ता है । ग्रह संम्राट सूर्य के नौ पुत्रों में अपनी भीषणता के लिए शनि सर्वोपरि है। शनि के श्याम वर्ण को देखकर सूर्य ने एकबारगी तो उसे अपना पुत्र मानने से ही इनकार कर दिया था, संभवत: शनि की रुक्षता का एक कारण यह भी रहा हो । पुराकथाओं के अनुसार संतानों के योग्य होने पर सूर्य ने प्रत्येक संतान के लिए एक-एक लोक की व्यवस्था की । किन्तु पाप प्रधान प्रकृति का होने के कारण शनि अपने एक लोक से पूर्णतया संतुष्ट नहीं हुआ । उसने अपने समस्त भाइयों के लोकों पर आक्रमण करने की योजना प्रारूपित की । सूर्य को अपने पुत्र ज्ञानि को इस भावना से अत्यधिक वेदना हुई । र्कितु शनि पर भला उनकी वेदना का क्या प्रभाव पड़ने वाला था ? वह अत्यंत पराक्रमी और शक्तिशाली था । उसने ईश्वरीय अवतारों से लेकर चक्रवर्ती संम्राटों तक को अपनी शक्ति से विचलित कर दिया था । उसके बाहुबल से समस्त देबी शक्तियां प्रभावित थीं । परिणामत: प्रलयंकर श्री शिव ने शनि को अपनी सेवा में ग्रहण कर लिया । तब शनि को श्रीशिव द्वारा कर्मानुसार दंड प्रदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ । इसी बब्जात क्रो ध्यान में रखते हुए सूर्य ने ज्ञाति क्री दुवृंत्ति का बखान श्रीशिब से करके आतुर निवेदन किया । भक्त भयहारी श्रीशिव् संमुपस्थित हुए और उन्होंने उहंड ज्ञानि को चेतावनी दी कि वह अपनी हरकतों से बाज आए । उनकी बात यर ध्यान न देकर जब शनि ने उपेक्षा कौ तो शिव-पुनि के चीड़ ठन गई । उनके बीच युद्ध प्रश्वारंभ हुआ । 'शनि ने अपने अद्भुत पराक्रम से नंदी तथा वीरभद्र सहित असंख्य शिवगणों को परास्त कर दिया | अपने सैन्यबल का संहार होता देखकर श्रीशिब कुपित हो गए । उन्होंने अपना प्रलयंकारी तृतीय नेत्र खौल दिया । शनि ने अपनी मास्क दृष्टि का संधान किया । शिव और यानि की दृष्टियों से उत्पन्न एक अप्रतिम ज्योति ने शनित्गेक क्रो आच्छादित कर दिया । यह देखकर श्रीशिव को बहुत क्रोध आया | उन्होंने शनि पर त्रिशूल से शक्तिशाली प्रहार किया । शनि इस प्रहार को तीव्रता को सहन नहीं कर सका । वह संज्ञाशून्य हो गया । ऐसे में पत्नी छाया के गर्भ से उत्पन्न हुए शनि के श्याम रूप को देखकर उसे अपना पुत्र
न मानने बाले सूर्य का पुत्रमोह प्रबल हो गया । उन्होंने भगवान श्रीशिव से शनि के रक्षण हेतु अनुनय निवेदन किया 1 इससे श्रीशिब ने प्रसन्न होकर शनि का संकट हर लिया ( इम घटना से शनि ने श्रीशिव को सर्वसमर्थत्ता स्वीकार कर ली । उसने श्रीशिव से क्षमा-याचना करके यह इच्छा व्यवत्त को कि वह अपनी समस्त सेवाएँ उन्हें समर्पित करना चाहता है। प्रचंड पराक्रमी शनि के रषाकौशल से अभिभूत त्रिनेत्रधारी भगवान आशुतोष ने शनि को अपना सेवक बना लिया और दंडाधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया ।

कुंडली में सप्तम राहु दे सकता है विवाह के बाद कष्ट-

विवाह के अवसर पर वर एवं वधू की कुण्डली मिलान करते समय अष्टकूट के साथ-साथ मांगलिक दोष पर भी विचार किया जाता है। वर-वधू में से किसी एक की कुण्डली के विभिन्न भावों में मंगल हो तथा दूसरे की पत्रिका में नहीं तो ऐसी परिस्थिति को वैवाहिक जीवन के लिए अनिष्टकारक कहा गया है तथा ज्योतिषी उन दोनों का विवाह न करने की सलाह दे देते हैं। किंतु मंगल दोष अथवा अष्टकूट मिलान से ज्यादा कष्टकारी किसी भी जातक की कुंडली में सप्तम स्थान अथवा द्वादश स्थान का राहु होता है, जिसके बारे में अधिकांश विद्धान चर्चा नहीं करते। जब भी किसी की कुंडली में सप्तम अथवा द्वादश स्थान पर राहु हो और दूसरे जातक की कुंडली में उन स्थानों पर कू्रर ग्रह ना हो तो ऐसे जातक के जीवन में उस राहु के कारण वैवाहिक जीवन कष्टप्रद हो सकता है। अतः इस प्रकार के राहु दोषों की निवृत्ति हेतु विधिविधान से राहु की शांति एवं अर्क अथवा कुंभ विवाह नांदीमुख श्राद्ध के साथ कराने से वैवाहिक जीवन के कष्ट से मुक्ति पाई जा सकती है।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

दीप प्रज्वलित से घर में सकारात्मक उर्जा

आपको बताते है कि दीपक को जलाने के विभिन्न प्रकार तरीके जिससे आपके इष्टदेव खुश होंगे और घर में सुख-समृद्धि का स्थायी वास भी होगा। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तीन बत्तियों वाला दीपक जलानें से मनोकामनायें पूर्ण होती है। यदि आप मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं और चाहते हैं कि उनकी कृपा आप पर बरसे तो उसके लिए आपको सातमुखी दीपक जलायें। यदि आपका सूर्य ग्रह कमजोर है तो उसे बलवान करने के लिए, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें और साथ में सरसों के तेल का दीपक जलायें। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको नियमित रूप से शुद्ध देशी गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। शत्रुओं व विरोधियों के दमन हेतु भैरव जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा। शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित लोग शनि मन्दिर में शनि स्त्रोत का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलायें। पति की आयु व अरोग्यता के लिए महुये के तेल का दीपक जलाने से अल्पायु योग भी नष्ट हो जाता है। शिक्षा में सफलता पाने के लिए सरस्वती जी की आराधना करें और दो मुखी घी वाला दीपक जलाने से अनुकूल परिणाम आते हैं। मां दुर्गा या काली जी प्रसन्नता के लिए एक मुखी दीपक गाय के घी में जलाना चाहिए। भोले बाबा की कृपा बरसती रहे इसके लिए आठ या बारह मुखी पीली सरसों के तेल वाला दीपक जलाना चाहिए। भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए सोलह बत्तियों वाला गाय के घी का दीपक जलाना लाभप्रद होता है। हनुमान जी की प्रसन्नता के लिए तिल के तेल आठ बत्तियों वाला दीपक जलाना अत्यन्त लाभकारी रहता है। पूजा की थाली या आरती के समय एक साथ कई प्रकार के दीपक जलाये जा सकते हैं। संकल्प लेकर किया गये अनुष्ठान या साधना में अखण्ड ज्योति जलाने का प्रावधान है