Friday, 21 August 2015

मीन राशिफल 2015

मीन :
मीन राशिफल 2015- स्वभाव
                आप धार्मिक रिवाजों और प्रथाओं का पालन करने वाले हैं। आपकी रुचि अज्ञात और रहस्य की खोज में हो सकती है। आपमें जनकल्याण की भावना है।
मीन राशिफल 2015- परिवार
                पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में राहु का गोचर सप्तम भाव में हो जाने के कारण दाम्पत्य जीवन में कुछ उथल पुथल सम्भव है। कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। बृहस्पति का गोचर इस मामले में आपकी सहायता करेगा। फलस्वरूप आप विपरीत परिस्थितियों से उबर के पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें।
मीन राशिफल 2015- स्वास्थ्य
                वर्ष का प्रथम भाग आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में साधारण या छोटी-मोटी बीमारियों को छोड दिया जाय तो लगभग जून के महीने तक स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा। लेकिन जुलाई से गोचर का केतु प्रथम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रह सकती है। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।
मीन राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                दृष्टिकोण से कार्य-व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। पदोन्नति मनोनुकूल रहेगी। सरकारी अफसरों, वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपको मिल सकता है जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा हो सकता है। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।
मीन राशिफल 2015- धन
                इस वर्ष आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं। हालांकि कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस वर्ष आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। इसके पीछे कारण यह हो सकते है कि आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा।
मीन राशिफल 2015- विद्या
                अध्ययन के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे की गई बेवजह बहसबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसे विद्यार्थी जो तर्कशास्त्र से संबंध रखते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष का दूसरा भाग शुभ और अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए समय मध्यम फलदायी है।
मीन राशिफल 2015- उपाय
1.            धर्म स्थान में जाकर पूजन करें।
2.            कुल पुरोहित का आशीर्वाद लें,
3.            किसी के सामने स्नान न करें।
4.            संतों की सेवा करें तथा धर्म स्थान की सफाई करें।
5.            कोई भी कार्य पत्नी या माता की सलाह से ही करें।
6.            किसी से मदद स्वीकार न करें, अपने भाग्य पर विश्वास करें।



Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

मकर राशिफल 2015

मकर :
मकर राशिफल 2015- स्वभाव
                आप उदार स्वभाव के दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा हुआ होना चाहिए। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी हो सकते हैं।
मकर राशिफल 2015- परिवार
                पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के पहले भाग में केतु और बृहस्पति दोनो का गोचर अनुकूल न होने के कारण घरेलू व पारिवारिक जीवन में कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। अथवा परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। अत: आपको चाहिए कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद करने से बचें।लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशिफल 2015- स्वास्थ्य
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकती है। सम्भवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं।
मकर राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                राहु का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अशूभ रहेगा, उनकी अधिक मेहनत और लगन के बाद भी स्थिति खराब रह सकती है। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप नए उद्यम शुरू करेंगे। भाग्यस्थ राहु के कारण इस समय बेहद सावधानी से निवेश करें।
मकर राशिफल 2015- धन
                राशिफल 2015के नज़रिए से आर्थिक मामलों के लिए यह साल कष्टकारी प्रतीत हो रहा है। यदि आप निष्ठा के साथ प्रयास करते हैं तो पैसों को लेकर परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर कुछ मेहनत करने पड सकती है। आपकी आमदनी की अपेक्षा खर्च में बढोत्तरी के योग बने हुए हैं।
मकर राशिफल 2015- विद्या
                लग्रस्थ गुरू से विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्यतय: अनुकूल रहेगा। हालांकि साल के पहले भाग में कुछ कठिनाइयां रहेंगी। किसी सफलता के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करना पड़ेगा तब प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लग्रस्थ गुरू अनुकूल है किंतु भाग्य स्थान का राहु राह में रोडा डाल सकता है।
मकर राशिफल 2015- उपाय
1.            किसी धर्म स्थान में अखरोट चढ़ाएं और उसी में से थोड़ा बहुत घर में लाकर रख लें।
2.            चिटी, कौओं और मजदूरों को आहार का दान करें।
3.            गरीबो की सेवा करें।
4.            असत्य का पक्ष न लें न ही असत्य बोलें।
5.            घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।

6.            पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

वृश्चिक राशिफल 2015

वृश्चिक
वृश्चिक राशिफल 2015- स्वभाव
आप स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते है। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप अत्यधिक चंचल प्रवृति के व्यक्ति हैं और इस कारण आप प्यार में उत्साहित रहते हैं। आप परम्पराओं में एक हद तक ही विश्वास रखते हैं।
वृश्चिक राशिफल 2015- परिवार
यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं या कोई शुभ कार्य हो सकता है जिसमें परिवार के सभी लोग एकत्र होकर वैमनस्य को भूल जाएंगे।
वृश्चिक राशिफल 2015- स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। एकादश भाव में राहु और लग्प का शनि आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। अत: साल के पहले भाग में कुछ न कुछ शारीरिक परेशानी रह सकती है। मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ सम्भव है या किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि साल के दूसरे भाग में न केवल बृहस्पति से अनुकूलता जिससे अनुकूल फल प्राप्त होने लगेगा। परिणाम स्वरूप आप शुकून का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें फटाफट पैसे बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। यदि आप का व्यापार भागीदारी में है तो सम्बंधों को बिगडऩे न दें। कुछ रुकावटे आने के बावजूद भी बीच-बीच में कुछ काम बनते रहेंगे। साल के दूसरे भाग में मेहनत का फल जरूर मिलेगा फिऱ भी जोखिम उठाने के लिये यह समय उपयुक्त नहीं है।
वृश्चिक राशिफल 2015- धन
साल की शुरुआत में धन को लेकर निरंतरता नहीं बन पाएगी। लिेकिन जोखिम उठाने के लिये समय ठीक नहीं है। इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। अत: शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। यदि किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसे प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होंगी और भाग दौड़ रंग लाएगी।
वृश्चिक राशिफल 2015- विद्या
साल का पहला भाग विद्यार्थियों के लिए कडी मेहनत करने पर थोडी सफलता लेकर आया है। यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। साल के दूसरे भाग में दर्शन व साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिेलेगी। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 2015- उपाय
1. प्रात:काल उठकर मंत्रजाप करें।
2. हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं।
3. तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाएं।
4. पीपल और कीकर के वृक्ष को कभी न काटें।
5. किसी से कुछ भी मुफ्त में न लें।
6. बड़े भाई की अवहेलना न करें।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

कन्या राशिफल 2015

कन्या
कन्या राशिफल 2015- स्वभाव
आप मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण है। आपकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है। आप एक अच्छे लेखक, संगीत और ललित कला से प्यार करने वाले हो सकते हैं।
कन्या राशिफल 2015- परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत बढिय़ा रहेगा। आपको परिवारिक माहौल से सहारा मिलेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों से आपके सम्बंध और मधुर होंगे। उनकी उन्नति होगी। परिवार के सभी सदस्यों का वर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति बीच-बीच में कुछ पारिवारिक मतभेद भी दे सकती है। हालांकि इस वर्ष यदि परिवार में कोई आदालती केश चल रहा होगा तो उससे छुटकारा मिलने की अच्छी उम्मीद है।
कन्या राशिफल 2015- स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। हां यदि किसी कारणवश आप बीमार भी होते हैं अथवा मौसम जनित बीमारियों से आपको परेशानी होती है तो आपकी सेहत शीघ्र ही सुधर जाएगी। लेकिन अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। बहुत सम्भव है कि समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे। मन को एकाग्र करने के लिए आप समाधि और योग क्रियाओं का सहयोग भी ले सकते हैं।
कन्या राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
इस साल आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढ़ेगा। नौकरी में भी तरक्की मिलने के मजबूत योगायोग हैं। इस वर्ष आप सफलता के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त करेंगे।
कन्या राशिफल 2015- धन
इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। वहीं वर्ष के दूसरे भाग में आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशिफल 2015- विद्या
अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। यदि आप कोई व्यसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है। इस वर्ष आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कडी से कडी मेहनत करने को तैयार हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए भी समय अनुकूल है यदि आप किसी नए शिक्षण संस्थान की तलास में हैं तो इस वर्ष आपको एक अच्छे संस्थान की प्राप्ति होगी जहां से शिक्षा लेने के बाद आप को नई और सही दिशा की प्राप्ति होगी। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।
कन्या राशिफल 2015- उपाय
1. कभी भी अपशब्द न बोलें न क्रोध करें।
2. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
3. छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें।
4. सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
5. चांदी का छल्ला धारण करें।
6. शनि शांति का उपचार करें।



Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

सिंह राशिफल 2015

सिंह
सिंह राशिफल 2015- स्वभाव
                आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी हैं। आप महत्वाकांक्षी हैं। आप पूरे जोश के साथ कार्य करते है। आप एक स्वतंत्र विचारक हैं। सिद्धान्तो व अनुशासित ढंग से कार्य करना आपकी प्रवृत्ति है। आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी है। आपमें नेतृत्व की अदभुत क्षमता है। आप दार्शनिक हैं आपको साहित्य और ललित कला से प्यार है। आप उदार प्रकृति के व्यक्तियों का सम्मान करने वाले हैं।
सिंह राशिफल 2015- परिवार
                पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग शुभ रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति रहेगी। किसी मांगलिक कार्य के सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। कुछ पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है या संतान को लेकर कुछ चिंताए रह सकती हैं। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं।
सिंह राशिफल 2015- स्वास्थ्य
                स्वास्थ्य के लिहाज़ से सामान्य तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। कुछ मौसम जनित बीमारियों अथवा छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दिया जाय तो लगभग पूरा साल ही आपके लिए शुभ रहेगा। अलबत्ता साल के दूसरे भाग में आपको अपनी दिनचर्या में संयम बरतने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। किसी छोटी परेशानी को लेकर बड़ी चिंता करने से भी आपको बचना होगा अन्यथा यह चिंता आपको थका सकती है। विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करेंगे तो आप स्वस्थ बने रहेंगे।
सिंह राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                साल के पहले भाग में आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष कर सकते हैं। आपको नए उद्यमों या व्यवसायों से जुडऩे का मौका मिल सकता है। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। विदेशियों या सुदूर स्थलों पर रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंध मजबूत होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में समझदारी से काम निकालने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। अत: बहसों में न उलझें अन्यथा आप वरिष्ठ अधिकारियों के रोष के भाजन हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें।
सिंह राशिफल 2015- धन
                2015राशिफल में संकेत है कि इस वर्ष की शुरुआत आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा कराने वाली रहेगी। इस अवधि में आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी अत: आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। कम्प्यूटर या मोबाइल में आई खराबी भी कुछ धन खर्च करा सकती है। हालांकि विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशिफल 2015- विद्या
                अध्ययन के लिए यह वर्ष सामान्यत:अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए समय अनुकूल है। आपको उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो अवश्य सफल होंगे। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में मेहनत की गति को बढ़ाने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। इस समय शिक्षा सम्बंधी निर्णय सावधानी पूर्वक करें।
सिंह राशिफल 2015- उपाय
1.            कुछ मीठा खाकर ही कोई शुभ कार्य प्रारंभ करें।
2.            गरीब लाचार व्यक्ति को भोजन कराएं।
3.            सदा सत्य बोलें तथा किसी का अहित न करें।
4.            अखरोट व नारियल धर्म स्थान में चढ़ाएं।

5.            सूर्य को जल अर्पित करें।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

कर्क राशिफल 2015

कर्क
कर्क राशिफल 2015- स्वभाव
                कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है अत: आप बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु स्वभाव के व्यक्ति हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है। आपका लगाव चित्रकला, गाायन या सामाजिक क्षेत्र संबंधित क्षेत्रों में हो सकता है।
कर्क राशिफल 2015- परिवार
                राशिफल 2015 के अनुसार पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। वर्ष के प्रथम भाग में कुछ विषम परिस्थियों से आपको रू-ब-रू होना पड़ सकता है। परिवार में बच्चों को लेकर आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर तो यही रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें। कभी-कभी आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपके इष्ट-मित्र अपने वादों से मुकर रहे हैं ऐसे में आत्मनिर्भर रहना उचित होगा। वर्ष के दूसरे भाग में सभी परेशानियां कम होने लगेंगी।
कर्क राशिफल 2015- स्वास्थ्य
                राशिफल 2015 इंगित करता है कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। तीसरे स्थान का राहु स्वास्थ्य का कमजोर होना स्वाभाविक है, अत: पूर्व से इस बात को जानकर अपने स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए कार्य-व्यवहार करें। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है। बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

कर्क राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                साल के पहले भाग में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी रहेगी। फलस्वरूप आप अपने कामों अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। राहू का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड भी सकते हैं। किसी भी व्यसायिक यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच कर लें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं। साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होने लगेंगी।
कर्क राशिफल 2015- धन
                आर्थिक मामलों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बिगड जाने के कारण उसमे काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ बेकार के कामों में भी आप पैसे बर्बाद कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति बेहतर होना शुरू हो होगी। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पाएंगे। कुछ व्यापारिक सौदों के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
कर्क राशिफल 2015- विद्या
                भविष्यफल 2015 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष मिला जुला रहेगा। वर्ष का प्रथम भाग उनके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना चाह रहे हैं। अन्य विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपकी सृजनात्मक क्षमता के लिए यह वर्ष अनुकूल है। आप अपनी बुद्धि और विवेक का ह्रास होने का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में आपकी शिक्षा के स्तर में सुधार होना शुरू होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों शुभ परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशिफल 2015- उपाय
1.            धर्म स्थान के दर्शन करने जाएं।
2.            सामाजिक कार्यो में भागीदारी करें।
3.            दुर्गा सप्तसती का पाठ करें।
4.            कन्या दान में सामान दें।

5.            लोगों का तीर्थाटन में सहयोग करें।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 


मिथुन राशिफल 2015

मिथुन
मिथुन राशिफल 2015- स्वभाव
आप मजबूत बौद्धिक क्षमता वाले हैं। आपके भीतर कठिन परिस्थियों से निबटने की योग्यता है। आपके स्वभाव व्यवहारिका की झलक सहजता से देखी जा सकती है। कई मौकों पर आपके स्वभाव में लचीलापन भी देखने को मिलता है। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं और संघर्ष करने से नहीं घबराते। आप हमेशा आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। आप एक अच्छे सलाहकार और योजनाकार हैं। आपका विनोदी स्वभाव लोगो को आकर्षित करने में सहायक बनता है। किंतु नाकारात्मक विचार होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है इससे आपको बचना चाहिए।
मिथुन राशिफल 2015- परिवार
पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष काफ़ी अनुकूल है। पारिवारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार हो सकता है यानी कि कोई मांगलिक कार्य या उत्सव सम्पन्न होने की सम्भावना है। अत: यदि कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय लेना हो तो उसमें बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह लेना ठीक रहेगा अन्यथा इसकी चिन्ता आपको पूरे वर्ष परेशान कर सकती है। हालांकि इन सबके बावजूद भी पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा।
मिथुन राशिफल 2015- स्वास्थ्य
फलादेश 2015 की दृष्टि से स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल मिला जुला रह सकता है। हालांकि कोई किसी गंभीर बीमारी होने के योग नही हैं अत: आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं, लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम रह सकता है। साथ ही खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।
मिथुन राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। सरकार से जुडे किसी व्यक्ति की सहायता से भी आपके काम बनेंगे। नौकरी या व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा। कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। व्यवसायिक विरोधियों पर विजय पाने में आप सफल रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से आपके सम्पर्क बढेंगे। लेकिन कुछ कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह को भी नजरअंदाज कर सकते हैं और गलत निर्णय लेकर चिंताग्रस्त हो सकते हैं। कुछ विषम परिस्थियां भी सामने आ सकती हैं लेकिन आप उन पर विजय पा लेंगे और दैनिक कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे।
मिथुन राशिफल 2015- धन
आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। किसी सरकारी आदमी के सहयोग से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी। कोई मुनाफे का बडा सौदा भी कर सकते हैं। कुछ अचल सम्पत्ति मिलने के भी योग हैं। यानी कि यदि आपने मेहनत की है तो इस वर्ष आर्थिक साधन व पैसा आप अवश्य प्राप्त करेंगे।
मिथुन राशिफल 2015- विद्या
आपका दिमाग पूरी तरह चैतन्य और अनुकूल रहेगा। फलस्वरूप अध्ययन में आपकी गहरी रुचि रहेगी। यदि आप बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन से जुडे पाठ्यक्रम से जुडना चाह रहे हैं या उस क्षेत्र से जुडे हैं तो भी आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। यदि आपका विषय दर्शन एवम् तत्व मीमांसा से जुडा हुआ है तो यह वर्ष बहुत ही उत्तम फलदायी रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज से भी समय अनुकूल है।
मिथुन राशिफल 2015- उपाय
1. तामसिक भोजन का परित्याग करें।
2. हरी वस्तुओं का दान करें।
3. रोगियों को मुफ्त में दवा बांटें।
4. माता का पूजन करें और 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
5. गणेशजी के दर्शन करें।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

Tags: 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2015

वृश्चिक राशी
स्वभाव:
आपका राशि स्वामी शुक्र है अत: आपके व्यक्तित्त्व में स्वाभाविक रूप से आकर्षण रहेगा। आपकी कद काठी और शारीरिक बनावट लोगो को सहज आकर्षित कर सकती है। आप स्वभाव से हंसमुख होंगे आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। आपमें किसी विषयवस्तु को सीखने की अद्भुद क्षमता होगी। आप किसी भी परिस्थिति को अपने प्रयासों द्वारा संभाल सकने में सक्षम हैं। आप पूर्ण ईमानदारी और लगन के साथ अपने परिवार का खयाल रखते हैं।
परिवार:
वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार वर्ष के आरम्भ में परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। यानी कि किसी का विवाह या बच्चे का जन्म होने के योग बन रहे हैं। साल के दूसरे भाग में यात्राओं के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। घर परिवार को लेकर इस वर्ष आपको कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। हालांकि कुछ परेशानियां रहने के बावजूद यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य:
यदि आप पिछले दिनों से किसी बीमारी की वजह से परेशान हैं तो सातवे भाव में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य को कुछ कमजोर कर सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी नहीं है उनका स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। फिर भी खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा गैर-जरूरी यात्राओं से बचाव भी जरूरी होगा।
कार्यक्षेत्र:
2015 में कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य तौर पर यह वर्ष अच्छा रहेगा। दसमेश शनि सप्तम भाव में उच्चावस्था में है। जो भागीदारी के लिए एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। नौकरी पेशा को लाभ का संकेत यह वर्ष कर रहा है। व्यवसायियों के व्यवसाय में भी सुधार होने के योग हैं लेकिन उन्हें लगातार मेहनत करते रहना होगा। हालांकि आप दैनिक कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे।
धन:
इस साल आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी सम्भव है। स्वाभाविक है इससे आपकी आर्थिक समस्याएं तो कम होंगी ही साथ ही आपकी बचत करने की कोशिश में भी इजाफ़ा होगा। यह साल आपको किसी अप्रत्यासित जगह से भी लाभ करवा सकता है। हालांकि साल के पहले भाग में आप किसी धार्मिक कार्य में कुछ खर्चे कर सकते हैं अथवा परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के हित में भी आप कर सकते हैं। साल के दूसरे भाग में किसी बड़े निवेश विशेष कर जमीन जायदाद के निवेश में जुडऩे से पहले भली भांति मंथन कर लें।
वृष राशिफल 2015- विद्या
यह साल विद्यार्थियों के लिए सामान्य रहेगा। वर्ष के पहले भाग में तो विद्यार्थियों को काफी मेहनत करना पड सकता है चूंकि पंचम में राहु एकाग्रता में कमी से अच्छा परिणाम मिलने में परेशानी ला सकता है। इस समय आप बैंकिग या मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए समय काफ़ी मुश्किलभरा रहेगा। इस समय आपकों कुसंगति से बचना होगा अन्यथा आपकी पढाई प्रभावित हो सकती है।
वृष राशिफल 2015- उपाय
1. चावल, चीनी या दूध का दान करें।
2. झूठी गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें।
3. घी का चिराग प्रतिदिन जलाएं।
4. शुक्रवार के दिन उपवास करें।
5. स्वच्छ कपड़े पहनें।
6. घर में मनी प्लांट लगाएं।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

मेष वार्षिक राशिफल 2015

मेष
स्वभाव:
मेष राशिफल के व्यक्ति में लग्रेश मंगल के कारण क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है। आप प्रखर बुद्धि और समझदार व्यक्ति हैं। आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे और धार्मिक स्वभाव के भाग्यशाली व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से स्पष्टवादी हैं। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। लेकिन अपनी उपलब्धियों से आप कुछ हद तक असंतुष्ट रह सकते हैं। यदि आप अपने धर्य को और अधिक मजबूत कर लें तो जीवन पथ और सुगम हो जाएगा।
परिवार:
2015 के ग्रह स्थिति के मुताबिक पारिवारिक मामलों के लिए यह साल मिला जुला रहेगा। साल के पहले भाग में अधिक भागदौड़ के कारण आप परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। साथ ही अष्टम भाव में स्थित शनि निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टाल सकते हैं। इस समय आत्म निर्भरता और आत्मसंयम जरूरी है। आप किसी पारिवारिक व्यक्ति के बर्ताव में कुछ अंतर महसूस करें।
स्वास्थ्य:
षष्ठम भाव में स्थित राहु आपके स्वास्थ्य को नरम-गरम रख सकता है अत: खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा क्योकि आपके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा खतरा फूड पाइजनिंग के कारण होगा। फिर भी शनि की अष्टम में उपस्थिति को देखते हुए संयमित दिनचर्या जरूरी होगी और स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें।
कार्यक्षेत्र:
राशिफल 2015 आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार/व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य स्थान के स्वामी की बेहतर स्थिति के कारण बडे कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। कई बड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन वर्ष की शुरुआत में दशमेश शनि के अष्टम होने के कारण कुछ झूठे आरोप भी लग सकते हैं। अत: बड़े निर्णय लेने से पहले पूरी जांच परख आवश्यक होगी। आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। किसी सोची हुई यात्रा पूरी करने से बड़ा लाभ होगा।
धन:
सामान्य तौर पर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत करने में भी आप सफल रहेंगे। अप्रत्यासित ढंग से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें। कुछ घरेलू सामानों जैसे कि वाशिंग मसीन और फ्ऱीज आदि की खरीददारी में भी धन खर्च हो सकता है। फिऱ भी आर्थिक मामलों के लिए वर्ष शुभ कहा जाएगा।
विद्या:
इस वर्ष का प्रथम भाग आपकी शिक्षा के लिए अधिक अनुकूल नहीं कहा जाएगा क्योंकि आपकी मेहनत के अनुसार आपको फल नहीं मिल पाएगा। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी वर्ष का दूसरा भाग अनुकूलता लाएगा।
उपाय:
1. गेहू दान करें।
2. मीठी रोटी गाय को खिलाएं। साधु-संतों, मां व गुरु की सेवा करें।
3. सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
4. किसी से कोई वस्तु लें या दें तो सावधानी रखें।
5. बुजूर्गो की सहायता करें और उनका आशीर्वाद लें।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500

Feel free to ask any questions 

ल्यूकोडर्मा - ज्योतिषीय विश्लेषण

हमारी त्वचा की दो परते होती हैं बाहरी परत व भीतरी परत। भीतरी परत के नीचे के भाग मे मेलानोफोर नामक कोशिका मे एक तत्व मेलानिन होता हैं जिसका मुख्य कार्य हमारी त्वचा को प्राकतिक वर्ण अथवा रंग प्रदान करना होता है। जब यह तत्व किसी भी प्रकार से विकृत हो जाता हैं तब स्वित्र यानि ल्यूकोडर्मा नामक रोग हो जाता हैं जिसे आम बोलचाल की भाषा मे सफ़ेद दाग अथवा फुलेरी भी कहाँ जाता हैं।
मेलानिन नाम के तत्व त्वचा के भीतर नीचे की सतह मे उत्पन्न होकर ऊपर की ओर आकर त्वचा को प्राकतिक रंग प्रदान करते हैं। त्वचा के जिन भागो मे इस तत्व की कमी या अभाव किसी भी वजह से होता हैं तो वह भाग बाहरी त्वचा मे सफ़ेद दाग के रूप मे दिखाई देने लगता हैं। आयुर्वेद में इस रोग को अनुचित खान पान के कारण होने वाले रोगो की श्रेणी मे रखा गया हैं जिसके अनुसार कफ की अधिकता के कारण त्वचा की छोटी छोटी शिराओ मे अवरोध होने से मेलानिन तत्व उत्पन्न नहीं हो पाता हैं और यह रोग जन्म ले लेता है।
ज्योतिषीय दृष्टी से देखने पर हमें इस रोग को देखने हेतु निम्न भाव व ग्रहो का अध्ययन करना चाहिए -
भाव-लग्न, षष्ठ व अष्टम भाव
ग्रह-सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र व लग्नेश
लग्न भाव हमारे शरीर को दर्शाता हैं हमारे शरीर मे होने वाले किसी भी प्रकार के विकार व बदलाव को हम लग्न पर पडऩे वाले प्रभाव से ही देखते हैं। इसी लग्न से हम सामान्य भौतिक स्वास्थ्य को देखते हैं।
षष्ठ भाव मुख्यत; किसी भी प्रकार के रोगो हेतु इस भाव को अवश्य देखा जाता हैं इसी भाव से बीमारी की अवधि का भी पता चलता हैं, बीमारी छोटी होगी या बड़ी यह भी इसी भाव द्वारा जाना जाता हैं।
अष्टम भाव यह बीमारी के दीर्घकालीन प्रभाव को बताता हैं इसी भाव से बड़ी बीमारी का भी पता चलता है।
सूर्य ग्रह- सूर्य को लग्न का व आरोग्य का कारक माना जाता हैं इसी सूर्य से हम व्यक्ति विशेष का तेज व आत्मविश्वास भी देखते हैं इस बीमारी के होने से व्यक्ति आत्महीनता महसूस करने के कारण आत्मविश्वास खोने लगता हैं। सूर्य का किसी भी रूप मे पाप प्रभाव मे होना या अशुभ होना इस बीमारी का एक कारण हो सकता है।
बुध ग्रह- यह ग्रह हमारी बाहरी अथवा ऊपरी त्वचा का कारक माना जाता हैं इसी ऊपरी त्वचा पर इस बीमारी के लक्षण अथवा सफ़ेद धब्बा आने पर बीमारी का पता चलता है। किसी भी प्रकार के बाहरी प्रभाव का पता भी इसी त्वचा कारक से चलता हैं इसलिए इस बीमारी मे इसका अशुभ होना अवश्यंभावी है।
लग्नेश - शरीर का प्रतिनिधित्व करता हैं इस ग्रह का किसी भी रूप से पीडि़त होना कोई भी बीमारी होने के लिए आवश्यक हैं जब तक लग्नेश पीडि़त नहीं होगा शरीर में बीमारी नहीं हो सकती।
मंगल शरीर में उन तत्वो का निर्माण करने मे सहायक होता हैं जो त्वचा को रंग प्रदान करते हैं। यही मंगल त्वचा में किसी भी प्रकार के दाग-धब्बो का कारक भी होता है। खुजली खारिश किसी भी प्रकार के फोड़े फुंसी व संक्रमण को इसी मंगल गृह से देखा जाता हैं अत: इसका भी किसी ना किसी पाप या अशुभ प्रभाव मे होना ज़रूरी है।
शुक्र ग्रह- यह ग्रह त्वचा की सुंदरता, चमक व निखार का कारक हैं जिस जातक का शुक्र जितना अच्छा होता हैं उसकी त्वचा मे उतनी ही चमक होती हैं इस बीमारी के कारण त्वचा की चमक नहीं रहती जिससे यह ज्ञात होता हैं की शुक्र ग्रह को भी अशुभ या पाप प्रभावित होना चाहिए।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

मन असीम ऊर्जा का कोष:

एक बार देवताओं में चर्चा हो रहो थी, चर्चा का विषय था मनुष्य की हर मनोकामनाओं को पूरा करने वाली गुप्त चमत्कारी शक्तियों को कहाँ छुपाया जाये। सभी देवताओं में इस पर बहुत वाद- विवाद हुआ। एक देवता ने अपना मत रखा और कहा कि इसे हम एक जंगल की गुफा में रख देते हैं। दूसरे देवता ने उसे टोकते हुए कहा नहीं- नहीं हम इसे पर्वत की चोटी पर छिपा देंगे। उस देवता की बात ठीक पूरी भी नहीं हुई थी कि कोई कहने लगा, न तो हम इसे कहीं गुफा में छिपाएंगे और न ही इसे पर्वत की चोटी पर हम इसे समुद्र की गहराइयों में छिपा देते हैं यही स्थान इसके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।
सबकी राय खत्म हो जाने के बाद एक बुद्धिमान देवता ने कहा क्यों न हम मानव की चमत्कारिक शक्तियों को मानव -मन की गहराइयों में छिपा दें। चूँकि बचपन से ही उसका मन इधर -उधर दौड़ता रहता है, मनुष्य कभी कल्पना भी नहीं कर सकेगा कि ऐसी अदभुत और विलक्षण शक्तियां उसके भीतर छिपी हो सकती हैं और वह इन्हें बाह्य जगत में खोजता रहेगा अत: इन बहुमूल्य शक्तियों को हम उसके मन की निचली तह में छिपा देंगे। बाकी सभी देवता भी इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए और ऐसा ही किया गया, मनुष्य के भीतर ही चमत्कारी शक्तियों का भण्डार छुपा दिया गया, इसलिए कहा जाता है मानव मवन में अद्भुत शक्तियां निहित हैं।
दोस्तों इस कहानी का सार यह है कि मानव मन असीम ऊर्जा का कोष है। इंसान जो भी चाहे वो हासिल कर सकता है। मनुष्य के लिए कुछ भी असाध्य नहीं है। लेकिन बड़े दु:ख की बात है उसे स्वयं ही विश्वास नहीं होता कि उसके भीतर इतनी शक्तियां विद्यमान हैं। अपने अंदर की शक्तियों को पहचानिये, उन्हें पर्वत, गुफा या समुद्र में मत ढूंढिए बल्कि अपने अंदर खोजिए और अपनी शक्तियों को निखारिए। हथेलियों से अपनी आँखों को ढंककर अंधकार होने का शिकायत मत कीजिये। आँखें खोलिए , अपने भीतर झांकिए और अपनी अपार शक्तियों का प्रयोग कर अपना हर एक सपना पूरा कर डालिये।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

अंतिम दौड़:

बहुत समय पहले की बात है एक विख्यात ऋषि गुरुकुल में बालकों को शिक्षा प्रदान किया करते थे. उनके गुरुकुल में बड़े-बड़े रजा महाराजाओं के पुत्रों से लेकर साधारण परिवार के लड़के भी पढ़ा करते थे। वर्षों से शिक्षा प्राप्त कर रहे शिष्यों की शिक्षा आज पूर्ण हो रही थी और सभी बड़े उत्साह के साथ अपने अपने घरों को लौटने की तैयारी कर रहे थे कि तभी ऋषिवर की तेज आवाज सभी के कानो में पड़ी,
आप सभी मैदान में एकत्रित हो जाएं।
आदेश सुनते ही शिष्यों ने ऐसा ही किया।
ऋषिवर बोले, प्रिय शिष्यों, आज इस गुरुकुल में आपका अंतिम दिन है. मैं चाहता हूँ कि यहाँ से प्रस्थान करने से पहले आप सभी एक दौड़ में हिस्सा लें.
यह एक बाधा दौड़ होगी और इसमें आपको कहीं कूदना तो कहीं पानी में दौडऩा होगा और इसके आखिरी हिस्से में आपको एक अँधेरी सुरंग से भी गुजरना पड़ेगा.
तो क्या आप सब तैयार हैं?
हाँ, हम तैयार हैं, शिष्य एक स्वर में बोले. दौड़ शुरू हुई.
सभी तेजी से भागने लगे. वे तमाम बाधाओं को पार करते हुए अंत में सुरंग के पास पहुंचे. वहाँ बहुत अँधेरा था और उसमे जगह-जगह नुकीले पत्थर भी पड़े थे जिनके चुभने पर असहनीय पीड़ा का अनुभव होता था. सभी असमंजस में पड़ गए, जहाँ अभी तक दौड़ में सभी एक सामान बर्ताव कर रहे थे वहीँ अब सभी अलग-अलग व्यवहार करने लगे; खैर, सभी ने जैसे-तैसे दौड़ ख़त्म की और ऋषिवर के समक्ष एकत्रित हुए
पुत्रों! मैं देख रहा हूँ कि कुछ लोगों ने दौड़ बहुत जल्दी पूरी कर ली और कुछ ने बहुत अधिक समय लिया, भला ऐसा क्यों? ऋषिवर ने प्रश्न किया।
यह सुनकर एक शिष्य बोला, गुरुजी, हम सभी लगभग साथ-साथ ही दौड़ रहे थे पर सुरंग में पहुचते ही स्थिति बदल गयी। कोई दूसरे को धक्का देकर आगे निकलने में लगा हुआ था तो कोई संभल -संभल कर आगे बढ़ रहा था और कुछ तो ऐसे भी थे जो पैरों में चुभ रहे पत्थरों को उठा-उठा कर अपनी जेब में रख ले रहे थे ताकि बाद में आने वाले लोगों को पीड़ा ना सहनी पड़े. इसलिए सब ने अलग-अलग समय में दौड़ पूरी की.
ठीक है! जिन लोगों ने पत्थर उठाये हैं वे आगे आएं और मुझे वो पत्थर दिखाएँ, ऋषिवर ने आदेश दिया. आदेश सुनते ही कुछ शिष्य सामने आये और पत्थर निकालने लगे. पर ये क्या जिन्हे वे पत्थर समझ रहे थे दरअसल वे बहुमूल्य हीरे थे. सभी आश्चर्य में पड़ गए और ऋषिवर की तरफ देखने लगे.
मैं जानता हूँ आप लोग इन हीरों को देखकर आश्चर्य में पड़ गए हैं. ऋषिवर बोले।
दरअसल इन्हे मैंने ही उस सुरंग में डाला था और यह दूसरों के विषय में सोचने वालों शिष्यों को मेरा इनाम है। पुत्रों यह दौड़ जीवन की भागम -भाग को दर्शाती है, जहाँ हर कोई कुछ न कुछ पाने के लिए भाग रहा है. पर अंत में वही सबसे समृद्ध होता है जो इस भागम-भाग में भी दूसरों के बारे में सोचने और उनका भला करने से नहीं चूकता है.
अत: यहाँ से जाते-जाते इस बात को गाँठ बाँध लीजिये कि आप अपने जीवन में सफलता की जो इमारत खड़ी करें उसमे परोपकार की ईंटे लगाना कभी ना भूलें, अंतत: वही आपकी सबसे अनमोल जमा-पूँजी होगी।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

अंकों का गणित

अंक-ज्योतिष की माने तो दुनिया भर में हो रहे धमाकों के पीछे कुछ अंकों ने एक खूनी भूमिका निभाई है। इसके पीछे ठोस तार्किक तथ्य भी हैं ।
अनेक आतंकी धमाकों के उदाहरणों से ये सिद्ध हो गया है कि अंक 2, 7 अथवा 9 के प्रभाव में 78 से भी अधिक विस्फोट हुए हैं और अंक 1 सर्वाधिक सुरक्षित अंक रहा है अंक शास्त्र में दिनांक का इकाई और दहाई अंकों का जोड़ मूलांक कहलाता है, इसी प्रकार दिन, माह और वर्ष का योग करके यदि संयुक्तांक इकाई अंक बना लिया जाये तो वह भाग्यांक कहलाता है । दिनांक 7 -7 -20 13 को मूलांक 7 और भाग्यांक 2 बनता है जो एक धमाके का कारण बना ।
कुछ उदाहरण देखें - 15 -4 -2013 को अमेरिका के बोस्टन शहर का धमाका, यहाँ भाग्यांक था 7 (1+5 +4 +2 +1 +3 =1 6=1 +6=7) ।
1 7 -4 -2 0 1 3 को बैंगलुरू धमाका, भाग्यांक था 9 अंक ।
2 6 -1 1 -2 0 0 8 मुंबई धमाका, भाग्यांक था 2 ।
वाराणसी धमाके में दिन था -23 -11 -2007 और भाग्यांक था 7 ।
22 -5 -2005 को दिल्ली में हुए धमाके के समय भाग्यांक था 7 ।
ऐसे ही अहमदाबाद 2 7 -2 -1 9 9 8 को भाग्यांक था 9
2 7 -2 -1 9 9 8 को मुंबई धमाके में अंक थे 9 और 2 ।
ऐसा नहीं कि ये तथ्य केवल भारत में हुए धमाकों से निकाला गया है । 2 0 0 8 -2 0 1 0 के पाकिस्तान में हुए 2 0 से अधिक धमाकों में इन 3 अंकों का ही अधिकांशत: हाथ था ।
अंक 1 यहाँ भी सर्वाधिक सुरक्षित अंक सिद्ध हुआ था । दिनांक 1 1 -8 -2 0 0 7 रूस धमाका आतंकी अंक बना था मूलांक 2 ।
1 8 -7 -2 0 0 6 ईराक धमाका अंक था 9 ।
1 5 -4 -2 0 0 6 श्रीलंका धमाका कुल अंक बा 9 । 7-2-2 0 0 5 लन्दन धमाका अंक था 7
11 मार्च को भी सुकमा जिले में नक्सली हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 11 सीआरपीएफ के जवान थे। इसका जोड भी 2 है। 25 मई 2013 का दिन छत्तीसगढ की राजनीति के इतिहास का कभी न भूलने वाला दिन है। इस दिन नक्सली हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा और नंद कुमार पटेल समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हमले में घायल पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की भी 17 दिनों के बाद मौत हो गई थी।। 25 का जोड 7 एवं 25-3-2013 मतलब कुल जोड 16 अर्थात 7।
गणित की सम्भावना थ्योरी की माने और दुनियाभर में हुए आतंकी धमाकों के अंकों की गणना करें तो अंक 2, 7 अथवा 9 ने अपना तांडव ज़रूर दिखाया है।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

पूजा में अक्षत का महत्व

पूजा करते समय आप भगवान को फल-फूल और अक्षत यानी अखंडित चावल अर्पित करते होंगे। लेकिन क्या कभी सोचा है कि भगवान को अक्षत क्यों चढ़ाते हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो चावल अन्य अनाजों की अपेक्षा अधिक शुद्घ होता है क्योंकि यह धान के अंदर बंद रहता। इसलिए यह पशु-पक्षियों द्वारा जूठा नहीं किया जाता। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान को वही चावल अर्पित करना चाहिए जो खंडित नहीं हो यानी अक्षत हो ताकि हम भगवान को यह बताएं कि हमारी भक्ति और आस्था में कहीं भी कोई खोट और कमी नहीं है और आप हमारी भक्ति को इसी रुप में स्वीकार करें।
इस रुप में हम भगवान से यह भी कामना करते हैं कि हमारी भक्ति कभी खंडित नहीं हो बल्कि दिनानुदिन बढ़ती जाए। अक्षत चढ़ाने से यह भी भाव प्रकट होता है कि हम जिस प्रकार आप पर पूर्ण श्रद्घा रखते हैं आप भी हम पर पूर्ण श्रद्धा रखें।
चावल अर्पित करने का धार्मिक ही नहीं अन्य कारण भी है
भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि जो मुझे अर्पित किए बिना अन्न और धन का भोग करता है उसे चोर मानना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों को परलोक में चोरी के अपराध के लिए दंडित किया जाता है। इसलिए अक्षत के रुप में चावल अर्पित करके भगवान से यह प्रार्थना की जाती है कि हम जो भी अन्न धन कमाते हैं या हमारे पास जो कुछ भी है वह आपको अर्पित है। ऐसा करके हम चोरी के अपराध से मुक्त हो जाते हैं।
एक अन्य कारण यह भी है कि शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि अन्न और हवन यह दो साधन है जिनसे ईश्वर संतुष्ट होते हैं। मानव की तरह अन्न से देवता और पितर भी तृप्त होते हैं। इनकी तृप्ति से ही घर में खुशहाली और अन्न धन की वृद्घि होती है। इसलिए भगवान को अक्षत के रुप में अन्न अर्पित किया जाता है। इन धार्मिक कारणों के अलावा एक व्यवहारिक कारण भी जिससे भगवान को अक्षत अर्पित किया है। यह कारण है प्रकृति में सबसे पहले मनुष्य द्वारा चावल की ही खेती की गई थी। चावल ही सबसे पहला अन्न था इसलिए यह पवित्र और देवताओं को अर्पित करने योग्य माना जाता है।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

रविंद्र चैबे

आपका जन्म लग्न तुला है। आपकी राषि वृषभ है। इस समय आपकी शनि की महादषा में सितंबर तक शनि एवं उसके बाद बुध की अंतरदषा चलेगी, जिससे आपका आने वाला वर्ष 2015 आपके लिए लाभकारी रहेगा। शनि की दषा लाभ की दषा होने के बावजूद पुरूषार्थ की कमी से लाभ में कमी कर सकता है। राजनैतिक लाभ के लिए कुछ नीतिगत निर्णय लेने की आवष्यकता होगी। इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य के नजरिये से भी सावधानी रखनी पड़ेगी। आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 आपके निर्णय में साथियों की असंतुष्टि के कारण विवाद किंतु विवाद के साथ लाभ देगा। किंतु आपके उपर अकर्मठता का आरोप लग सकता है। बेहतर लाभ के लिए आपको शनि की शांति कराना लाभप्रद होगा।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

बृजमोहन अग्रवाल -

आपका जन्म लग्न कर्क है। आपकी राषि सिंह है। इस समय आपकी राहु की महादषा में बुध की अंतरदषा चल रही है, जो कि सितंबर तक रहेगी, उसके बाद केतु की अंतरदषा रहेगी। जिससे आपका आने वाले वर्ष 2015 में सितंबर तक राजनीति में बेहतर किंतु स्वास्थ्य तथा पारिवारिक दृष्टि से चिंताजनक समय है। इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य के नजरिये से चिंता, अनिंद्रा तथा ब्लडप्रेषन से सावधानी रखनी पड़ेगी। आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपके लिए खर्चे का रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 में स्थिति लगातार बेहतर होगी। राजनैतिक लाभ तथा पद में परिवर्तन की प्राप्ति की स्थिति निर्मित होगी। विवाद से बचाव करने तथा बेहतर लाभ के लिए आपको शनि की शांति कराना लाभप्रद होगा।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

शिवराज सिंह चैहान: ज्योतिष्य गणना

आपका जन्म लग्न वृषभ है। आपकी राषि मकर है। इस समय आपकी शनि की महादषा में शनि की अंतरदषा चल रही है, जो कि मई 2017 तक रहेगी, जिससे आपका आने वाले वर्ष 2015 भी पंचम में शनि दृष्ट राहु के कारण विवाद एवं अपयष के कारण बनते रहेंगे और लगातार किसी ना किसी कारण से परेषानी का सबब बनता रहेगा। राजनीति के साथ साथ स्वास्थ्य तथा पारिवारिक दृष्टि से भी चिंताजनक समय है। इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य के नजरिये से चिंता, अनिंद्रा तथा ब्लडप्रेषन से सावधानी रखनी पड़ेगी। आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपके लिए खर्चे का रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 में स्थिति लगातार खराब होगी। राजनैतिक पद में परिवर्तन की स्थिति निर्मित होगी। विवाद से बचाव करने तथा बेहतर लाभ के लिए आपको शनि की शांति कराना लाभप्रद होगा।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

सोनिया गांधी:ज्योतिष्य गणना

आपका जन्म लग्न कर्क है। आपकी राषि मिथुन है। इस समय आपकी केतु की महादषा में जुलाई तक मंगल तथा उसके उपरांत राहु की अंतरदषा चलेगी, जिससे आपका आने वाला वर्ष 2015 आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य के नजरिये से खराब हो सकता है साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 ठीक रहेगा। बेहतर लाभ के लिए आपको गुरू, चंद्रमा तथा शनि की शांति कराना लाभप्रद होगा।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

राहुल गांधी: ज्योतिष्य गणना

आपका जन्म लग्न कर्क है। आपकी राषि वृष्चिक है। इस समय आपकी मंगल की महादषा में मार्च तक मंगल एवं उसके बाद राहु की अंतरदषा चलेगी, जिससे आपका आने वाला वर्ष 2015 मार्च तक आपके लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य के नजरिये से ज्यादा में सावधानी रखनी पड़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 संघर्षपूर्ण रहेगा। मार्च, 2015 के बाद स्थिति बेहतर होगी किंतु लाभ के लिए आपको मंगल का व्रत, मूंगा धारण करना एवं मंगल की शांति कराना लाभप्रद होगा। विवाह से पूर्ण अर्क विवाह आवष्यक होगा तथा अज्ञात पितर श्राद्ध करना भी आवष्यक होगा क्योंकि अष्टम स्थान में राहु है।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

नरेंद्र मोदी : ज्योतिष्य गणना

आपका जन्म लग्न तुला है। आपकी राषि वृष्चिक है। इस समय आपकी चंद्रमा की महादषा में राहु की अंतरदषा चल रही है, तथा राहु के बाद गुरू की अंतरदषा जुलाई से शुरू होगी। जिससे आपका आने वाला वर्ष 2015 आपके लिए आलोचनात्मक हो सकता है। इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य के नजरिये से मानसिक तनाव ना बढ़े इस बात के लिए सावधानी रखनी पड़ेगी। आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 विवादित बयानों से भरा रहेगा। बेहतर लाभ के लिए आपको राहु की शांति कराना लाभप्रद होगा।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

छत्तीसगढ़ का जन्म: ज्योतिष्य गणना

प्रदेष का जन्म लग्न धनु है। राषि भी धनु है। इस समय प्रदेष की शुक्र की महादषा में शनि की अंतरदषा चल रही है, जिससे प्रदेष में बेहतर तरक्की के मार्ग प्रषस्त हुए हैं। मगर द्वितीयेष व तृतीयेष के छठवे स्थान में होने से सामाजिक समरसता बाधित हुई है तथा जिसके कारण प्रदेष में थोड़ी असुरक्षा उत्पन्न हो रही है। वर्ष, 2015 जुलाई तक आंतरिक कलहपूर्ण होगा। परंतु आर्थिक तौर पर यह वर्ष लाभकारी रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के नजरिये से वर्ष 2015 संर्घषपूर्ण रहेगा। क्योंकि षिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल संरक्षण तथा बिजली तथा आपराधिक मामलों की वजह से सरकार परेषान हो सकती है। इसलिए सरकार को ज्यादा गंभीरता से इन विषयों पर ध्यान देना होगा। औद्योगिकीकरण व बड़े शासकीय निर्णयों के क्रियान्वयन में बाधा आयेगी। मतलब साफ है कि यदि सरकार ने बड़े और दुरगामी निर्णय नहीं लिए तो सरकार को इसके लिए हानि उठानी पड़ सकती है। भविष्य की आर्थिक स्थिरता को देखकर दो बाते साफ हैं कि वर्ष, 2015 में सरकार को सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं पर गंभीरता से ध्यान देना होगा व अपने पूर्ववर्ती निर्णयों पर सुधार लेने की आवष्यकता पड़ेगी।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

कांग्रेस पार्टी : ज्योतिष्य गणना

पार्टी का जन्म लग्न धनु है और राषि मेष है। इस समय राहु की महादषा में गुरू एवं जून से शनि की अंतरदषा चलेगी, गुरू शनि से आक्रांत होने के कारण पार्टी के अंदर अपने तथा पार्टी अलायंस के नेताओं के पार्टी के अंदर तथा बाहर नीतिगत साफ-सफाई, पारदर्षिता तथा बड़े और कठोर निर्णय लेने में व्यस्त रहेगी। पार्टी के अंदर जनता के विरोध को देखते हुए भयंकर द्वंद होगा। पूरा वर्ष हर स्तर पर पार्टी बहुत सावधान रहेगी। चूॅकि पार्टी दूरगामी सोच के साथ तैयार हो रही है इसलिए वर्ष, 2015 पार्टी को बहुत अधिक प्रभावकारी होगा। अर्थात् 2015 कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का होगा। जून के बाद जब शनि की अंतरदषा प्रारंभ होगी तब पार्टी के लिए विषेष लाभकारी समय की शुरूआत होगी। षेष भगवती कृपा।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

भारतीय जनता पार्टी-


पार्टी का जन्म लग्न मिथुन है और राषि वृष्चिक है। इस समय सूर्य की महादषा में मार्च तक गुरू एवं उसके बाद शनि की अंतरदषा चल रही है, शनि की अंतरदषा में पार्टी को कुछ बदनामी मिल सकती। विषेषकर मुखिया को। नीतिगत मसलो पर भ्रम तथा नेतृत्व का धु्रवीकरण एवं विलंब जनता को सहज स्वीकार नहीं होगा। इसका असर विष्वव्यापी देखने को आयेगा। यू तो पार्टी को देषव्यापी समर्थन प्राप्त हुआ था परंतु राहु दृष्ट शनि ठीक समय पर हानि उत्पन्न कर सकता है। बेहतर लाभ के लिए पार्टी नेतृत्व को सबसे पहले अपने नीतियों की समीक्षा कर लेनी चाहिए एवं क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय नेताओं को कठोर अनुषासन में रहना होगा। तथा राहु की शांति कराना होगी। षेष भगवती कृपा।



Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

भारत का जन्म : ज्योतिष्य गणना

देष का जन्म लग्न वृषभ है और राषि कर्क है। इस समय सूर्य की महादषा में शुक्र की अंतरदषा मई तक उसके बाद चंद्रमा की महादषा में चंद्रमा की ही अंतरदषा मार्च, 2016 तक चलेगी, जिससे देष में आर्थिक स्थिति में बदहाली दिखाई देगी जो कि सरकार के नियंत्रण से बाहर रहेगी। देष में सरकार को भयानक असंतोष पनपने नहीं देना चाहिए और जल्द से जल्द उचित निर्णय लेकर व्यवस्था को संभालना होगा। वरना मई, 2015 के पष्चात् चंद्रमा की दषा प्रारंभ होने पर व्यवस्था को संभालना कठिन होगा। इसलिए चाहे केंद्र सरकार या प्रदेष की सरकार जनहित के बड़े निर्णय लें पर ऐसे निर्णय लें जो निर्विवाद हों। आने वाले समय में देष को सबसे बड़ा खतरा भयानक आंतरिक संघर्ष से है। देष को वर्तमान में आंतरिक समरसता तथा संतुष्टि बनाये रखने के लिए संर्घष करना होगा।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

future for you astrological news diabetes and astrology 21 08 2015

future for you astrological news sawal jawab 1 21 08 2015

future for you astrological news sawal jawab 21 08 2015

future for you astrological news rashifal 21 08 2015

future for you astrological news panchang 21 08 2015