Showing posts with label zodiac sign. Show all posts
Showing posts with label zodiac sign. Show all posts

Friday 21 August 2015

मीन राशिफल 2015

मीन :
मीन राशिफल 2015- स्वभाव
                आप धार्मिक रिवाजों और प्रथाओं का पालन करने वाले हैं। आपकी रुचि अज्ञात और रहस्य की खोज में हो सकती है। आपमें जनकल्याण की भावना है।
मीन राशिफल 2015- परिवार
                पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में राहु का गोचर सप्तम भाव में हो जाने के कारण दाम्पत्य जीवन में कुछ उथल पुथल सम्भव है। कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। बृहस्पति का गोचर इस मामले में आपकी सहायता करेगा। फलस्वरूप आप विपरीत परिस्थितियों से उबर के पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें।
मीन राशिफल 2015- स्वास्थ्य
                वर्ष का प्रथम भाग आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में साधारण या छोटी-मोटी बीमारियों को छोड दिया जाय तो लगभग जून के महीने तक स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा। लेकिन जुलाई से गोचर का केतु प्रथम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रह सकती है। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।
मीन राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                दृष्टिकोण से कार्य-व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। पदोन्नति मनोनुकूल रहेगी। सरकारी अफसरों, वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपको मिल सकता है जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा हो सकता है। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।
मीन राशिफल 2015- धन
                इस वर्ष आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं। हालांकि कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस वर्ष आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। इसके पीछे कारण यह हो सकते है कि आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा।
मीन राशिफल 2015- विद्या
                अध्ययन के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे की गई बेवजह बहसबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसे विद्यार्थी जो तर्कशास्त्र से संबंध रखते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष का दूसरा भाग शुभ और अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए समय मध्यम फलदायी है।
मीन राशिफल 2015- उपाय
1.            धर्म स्थान में जाकर पूजन करें।
2.            कुल पुरोहित का आशीर्वाद लें,
3.            किसी के सामने स्नान न करें।
4.            संतों की सेवा करें तथा धर्म स्थान की सफाई करें।
5.            कोई भी कार्य पत्नी या माता की सलाह से ही करें।
6.            किसी से मदद स्वीकार न करें, अपने भाग्य पर विश्वास करें।



Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

मकर राशिफल 2015

मकर :
मकर राशिफल 2015- स्वभाव
                आप उदार स्वभाव के दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा हुआ होना चाहिए। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी हो सकते हैं।
मकर राशिफल 2015- परिवार
                पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के पहले भाग में केतु और बृहस्पति दोनो का गोचर अनुकूल न होने के कारण घरेलू व पारिवारिक जीवन में कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। अथवा परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। अत: आपको चाहिए कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद करने से बचें।लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशिफल 2015- स्वास्थ्य
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकती है। सम्भवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं।
मकर राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                राहु का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अशूभ रहेगा, उनकी अधिक मेहनत और लगन के बाद भी स्थिति खराब रह सकती है। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप नए उद्यम शुरू करेंगे। भाग्यस्थ राहु के कारण इस समय बेहद सावधानी से निवेश करें।
मकर राशिफल 2015- धन
                राशिफल 2015के नज़रिए से आर्थिक मामलों के लिए यह साल कष्टकारी प्रतीत हो रहा है। यदि आप निष्ठा के साथ प्रयास करते हैं तो पैसों को लेकर परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर कुछ मेहनत करने पड सकती है। आपकी आमदनी की अपेक्षा खर्च में बढोत्तरी के योग बने हुए हैं।
मकर राशिफल 2015- विद्या
                लग्रस्थ गुरू से विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्यतय: अनुकूल रहेगा। हालांकि साल के पहले भाग में कुछ कठिनाइयां रहेंगी। किसी सफलता के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करना पड़ेगा तब प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लग्रस्थ गुरू अनुकूल है किंतु भाग्य स्थान का राहु राह में रोडा डाल सकता है।
मकर राशिफल 2015- उपाय
1.            किसी धर्म स्थान में अखरोट चढ़ाएं और उसी में से थोड़ा बहुत घर में लाकर रख लें।
2.            चिटी, कौओं और मजदूरों को आहार का दान करें।
3.            गरीबो की सेवा करें।
4.            असत्य का पक्ष न लें न ही असत्य बोलें।
5.            घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।

6.            पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

वृश्चिक राशिफल 2015

वृश्चिक
वृश्चिक राशिफल 2015- स्वभाव
आप स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते है। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप अत्यधिक चंचल प्रवृति के व्यक्ति हैं और इस कारण आप प्यार में उत्साहित रहते हैं। आप परम्पराओं में एक हद तक ही विश्वास रखते हैं।
वृश्चिक राशिफल 2015- परिवार
यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं या कोई शुभ कार्य हो सकता है जिसमें परिवार के सभी लोग एकत्र होकर वैमनस्य को भूल जाएंगे।
वृश्चिक राशिफल 2015- स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। एकादश भाव में राहु और लग्प का शनि आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। अत: साल के पहले भाग में कुछ न कुछ शारीरिक परेशानी रह सकती है। मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ सम्भव है या किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि साल के दूसरे भाग में न केवल बृहस्पति से अनुकूलता जिससे अनुकूल फल प्राप्त होने लगेगा। परिणाम स्वरूप आप शुकून का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें फटाफट पैसे बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। यदि आप का व्यापार भागीदारी में है तो सम्बंधों को बिगडऩे न दें। कुछ रुकावटे आने के बावजूद भी बीच-बीच में कुछ काम बनते रहेंगे। साल के दूसरे भाग में मेहनत का फल जरूर मिलेगा फिऱ भी जोखिम उठाने के लिये यह समय उपयुक्त नहीं है।
वृश्चिक राशिफल 2015- धन
साल की शुरुआत में धन को लेकर निरंतरता नहीं बन पाएगी। लिेकिन जोखिम उठाने के लिये समय ठीक नहीं है। इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। अत: शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। यदि किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसे प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होंगी और भाग दौड़ रंग लाएगी।
वृश्चिक राशिफल 2015- विद्या
साल का पहला भाग विद्यार्थियों के लिए कडी मेहनत करने पर थोडी सफलता लेकर आया है। यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। साल के दूसरे भाग में दर्शन व साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिेलेगी। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 2015- उपाय
1. प्रात:काल उठकर मंत्रजाप करें।
2. हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं।
3. तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाएं।
4. पीपल और कीकर के वृक्ष को कभी न काटें।
5. किसी से कुछ भी मुफ्त में न लें।
6. बड़े भाई की अवहेलना न करें।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

कन्या राशिफल 2015

कन्या
कन्या राशिफल 2015- स्वभाव
आप मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण है। आपकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है। आप एक अच्छे लेखक, संगीत और ललित कला से प्यार करने वाले हो सकते हैं।
कन्या राशिफल 2015- परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत बढिय़ा रहेगा। आपको परिवारिक माहौल से सहारा मिलेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों से आपके सम्बंध और मधुर होंगे। उनकी उन्नति होगी। परिवार के सभी सदस्यों का वर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति बीच-बीच में कुछ पारिवारिक मतभेद भी दे सकती है। हालांकि इस वर्ष यदि परिवार में कोई आदालती केश चल रहा होगा तो उससे छुटकारा मिलने की अच्छी उम्मीद है।
कन्या राशिफल 2015- स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। हां यदि किसी कारणवश आप बीमार भी होते हैं अथवा मौसम जनित बीमारियों से आपको परेशानी होती है तो आपकी सेहत शीघ्र ही सुधर जाएगी। लेकिन अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। बहुत सम्भव है कि समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे। मन को एकाग्र करने के लिए आप समाधि और योग क्रियाओं का सहयोग भी ले सकते हैं।
कन्या राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
इस साल आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढ़ेगा। नौकरी में भी तरक्की मिलने के मजबूत योगायोग हैं। इस वर्ष आप सफलता के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त करेंगे।
कन्या राशिफल 2015- धन
इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। वहीं वर्ष के दूसरे भाग में आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशिफल 2015- विद्या
अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। यदि आप कोई व्यसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है। इस वर्ष आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कडी से कडी मेहनत करने को तैयार हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए भी समय अनुकूल है यदि आप किसी नए शिक्षण संस्थान की तलास में हैं तो इस वर्ष आपको एक अच्छे संस्थान की प्राप्ति होगी जहां से शिक्षा लेने के बाद आप को नई और सही दिशा की प्राप्ति होगी। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।
कन्या राशिफल 2015- उपाय
1. कभी भी अपशब्द न बोलें न क्रोध करें।
2. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
3. छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें।
4. सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
5. चांदी का छल्ला धारण करें।
6. शनि शांति का उपचार करें।



Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions