Monday 2 January 2017

मिथुन जनवरी 2017 मासिक राशिफल

महीने के प्रारंभ में आपकी राशि से सातवें में सूर्य और वक्री बुध तथा भाग्य भाव में से शुक्र-मंगल का परिभ्रमण आपके कामकाज में वृद्धि कराएगा। भाग्य का साथ मिलेगा, परंतु साथ-साथ कड़ी मेहनत की भी तैयारी रखनी पड़ेगी। गुरू चतुर्थ में होने से नये बिजनेस में निवेश करेंगे। विस्तार पर खर्च करने की संभावना भी अधिक है। आपके घर में मेहमानों की आवाजाही भी अधिक रहेगी। दांपत्य संबंधों में फिलहाल थोड़ी नीरसता रहेगी तथा अहं के कारण भी तनाव आ सकता है। समाज में हो रहे शुभ कार्यों में आप उत्साह से भाग लेंगे। विवाह के इच्छुक जातकों की दूसरे सप्ताह के प्रारंभ में किसी योग्य व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। महीने के मध्य का समय कोर्ट-कचहरी और सरकारी विषयों में थोड़ा चिंताजनक रहेगा। वाणी के प्रभाव से दूसरों को बढ़िया तरीके से प्रभावित कर सकने की योग्यता पुरजोर होने के कारण यह समय सेल्स और मार्केटिंग, शिक्षण, कांउसिलिंग आदि से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य राशि बदलकर अष्टम स्थान में आएगा, जबकि बुध अभी मार्गी हो गया है। भाग्य स्थान में केतु के साथ मंगल और शुक्र की युति है। भाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाना होगा। सरकारी अथवा कोर्ट संबंधी कार्यों में खर्च आ सकता है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता कराएगा। तारीख 20 के दिन मंगल के आपकी राशि से दसवें भाव में आने से मकान-वाहन संबंधित विवादों का समाधान हो सकता है। विद्यार्थी जातकों को इस समय सफलता की संभावना अधिक रहेगी। महीने के अंत में आपकी लेखनकला व अध्ययन में रुचि अधिक रुचि होगी।
स्वास्थ्य-नौकरी कर रहे लोगों के लिए धीमी गति से आगे बढ़ने का समय है। पर अच्छा समाचार यह है कि आपके छठें भाव में स्थिति शनि के महीने के अंत से ही राशि परिवर्तन करते रहने से कामकाज या प्रमोशन में होने वाले विलंब दूर होंगे। महीने के उत्तरार्ध में कृषि, लोहे, लाल रंग की चीजों, साज-सज्जा इत्यादि में प्रगति कर सकेंगे। भागीदारी के कार्यों में आपको आत्मसंयम रखना होगा। बोलचाल की संभावनाए बनेगी।
धन सम्बन्धी- इस पूरे महीने आप भाग्य के बल पर कमाई कर सकेंगे। व्यावसायिक खर्च का भी अंदेशा है। सेवा या प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अथवा रिसर्च के पीछे भी आपका धन खर्च होगा। पारिवारिक खर्च की भी संभावना है। महीने के उत्तरार्ध में आपकी प्रोफेशनल गतिविधियां बढ़ती जाएगी जिसमें आर्थिक फायदे भी होंगे। प्रोफेशनल संबंध अधिक मजबूत बनाने के लिए मासान्त में खर्चे होंगे।
व्यवसाय-नौकरी कर रहे लोगों के लिए धीमी गति से आगे बढ़ने का समय है। पर अच्छा समाचार यह है कि आपके छठें भाव में स्थिति शनि के महीने के अंत से ही राशि परिवर्तन करते रहने से कामकाज या प्रमोशन में होने वाले विलंब दूर होंगे। महीने के उत्तरार्ध में कृषि, लोहे, लाल रंग की चीजों, साज-सज्जा इत्यादि में प्रगति कर सकेंगे। भागीदारी के कार्यों में आपको आत्मसंयम रखना होगा। बोलचाल की संभावनाए बनेगी।
स्वास्थ्य- जो लोग किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं उनके स्वास्थ्य में देखते-ही-देखते सुधार होने की संभावना है। खुद की सेहत के साथ-साथ परिवारजनों की सेहत को लेकर भी फिक्रमंद रहेंगे। जिन लोगों को स्नायुओं की तकलीफ है उनको 21 तारीख तक बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होगी। महीने के पिछले पखवाड़े में सूर्य अष्टम स्थान में आएगा। ब्लडप्रेशर या हृदय की धड़कनों से संबंधित समस्याओं में आपको उपचार में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

No comments: