Monday 2 January 2017

वृषभ जनवरी 2017 मासिक राशिफल

महीने के प्रारंभ में आपका राशि अधिपति शुक्र नौवें भाव में अर्थात् आपके भाग्य स्थान में भ्रमण करेगा। यह आपको विचारों में स्थिरता और धर्म में रूचि प्रदान करेगा। तबीयत नरम-गरम रहने की संभावना देख रहे हैं। आपकी माता की तबीयत बिगड़ेगी अथवा माता के साथ मनमुटाव होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आपके आठवें स्थान में सूर्य-बुध का भ्रमण चल रहा होने से जमीन वाहन से संबंधित विवाद उत्पन्न होंगे। पांचवें स्थान में गुरु का पारगमन संतान से संबंधित परेशानियां देगा। प्रणय संबंध मध्यम रहेंगे। विद्यार्थीवर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी याददाश्त और बोधशक्ति में वृद्धि होगी। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य भाग्य स्थान में आएगा। उग्र प्रकृति का ग्रह मंगल तथा केतु दसवें स्थान में स्थित होने से प्रोफेशनल मोर्चे पर मन बैचेन रहेगा। निरर्थक चिंता करेंगे और निर्णय क्षमता कम रहेगी। विशेष रूप से प्रोफेशनल विषयों में फिलहाल संभव होय वहाँ तक महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। घर में मन नहीं लगेगा। परिवारजनों के साथ बहस में व्यर्थ उग्रता नहीं आ जाए, इसकी सावधानी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विचारों में खोए रहने के कारण वाहन चलाने में सावधानी रखें। गिरने-चोट लगने का योग बन रहा है। 17-19 तारीख के दौरान कोई नयी गतिविधि होगी, शेयर-बाजार अथवा लॉटरी से आर्थिक लाभ होगा। 26 जनवरी के दिन शनि महाराज आपकी राशि से आठवें में भ्रमण करेगा। इसके परिणामस्वरूप आपको शनि की ढैय्या शुरू होगी। यह लोहे का पाया है। आगामी ढाई वर्ष के दौरान आपको धंधे – नौकरी में परेशानी बढ़ेगी।
व्यवसाय-जो रियल एस्टेट, कृषि, मशीनरी, वाहन, सौंदर्य प्रसाधन, डेकोरेशन इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए उत्तम प्रगति का समय है। प्रथम पखवाड़े में शायद कामकाज में कानूनी या सरकारी अड़चने आएंगी। उत्तरार्ध में इन समस्याओं का समाधान होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में दूर के स्थानों के व्यवसायिक कार्य, आयात-निर्यात के कार्यों में अच्छी प्रगति होने की संभावना है।
धन संबंधी-शुरू के सप्ताह में आपकी भाग्य के जोर से कमाई होगी। पर धन स्थान का मालिक बुध महीने के शुरू से आपके अष्टम स्थान में सूर्य के साथ युति में रहेगा। पर बुध के यहां वक्री होने से बहुत आमदनी की आशा मत रखें। इसके विपरीत, प्रथम पखवाड़े में शायद कानूनी या सरकारी मामलों में खर्च बढ़ेंगा। गलत निर्णयों के चलते निरर्थक क्षेत्रों में निवेश करने से पैसे अटक जाने की संभावना है। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में आपकी स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य-जिन्हे ब्लडप्रेशर, दांत या मसूड़े में दुःखाव, गले की तकलीफ, आंख में सूजन, हृदय की धड़कनों में अनियमितता इत्यादि की समस्या है उनको प्रथम पखवाड़े में विशेष रूप से सावधानी रखनी होगी। देखा जाए तो महीने के दौरान आपका नरम-गरम स्वास्थ्य रहेगा। आपको फालतू विचारों और मानसिक दोहरेपन की स्थिति से दूर रहने की सलाह देते हैं। अगर संभव हो तो नियमित रूप से मेडिटेशन और कसरत पर ध्यान दें।

No comments: