Wednesday 4 January 2017

सिंह जनवरी 2017 मासिक राशिफल

महीने की शुरूआत में धंधेदारी के लिए उत्तम समय रहेगा, उनको इस समय में अधिक आय होगी। धन प्राप्ति होगी। हालांकि, नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह समय शुभ प्रतीत नहीं होता है। तरीख 2-3 के दौरान समय शुभ व्यतीत होगा। विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। गलत व्यक्तियों से मैत्री होने की अाशंका है। नई पहचान से अधिक काम मिलेगा। सरकारी काम से लाभ होगा। कार्य सफल होता महसूस होगा। यदि कोर्ट- कचहरी में कोई केस चल रहा हो तो उसका परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान आने से फायदा होगा। दूसरे पखवाड़े में दांपत्य जीवन में किसी तीसरे कारण से मनमुटाव अथवा तकरार हो सकती है। पत्नी के साथ विवाद होगा। रोग-शत्रुओं से इस समय राहत मिलेगी। यदि कोई बीमारी हो तो उसमें से बाहर आएंगे। भाई-बंधुओं का सहयोग रहेगा। आँखो में गरमी के कारण तकलीफ होगी। आपका मन अधिक प्रफुल्लित रहेगा। मित्र मंडली और परिवारजनों से लाभ होगा। महीने के अंतिम दिनों के दौरान विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में अड़चनें आएंगी। अध्ययन में रुचि जागृत होगी व एकाग्रता बनी रहेगी। तरीख 28 के दौरान व्यक्ति को अपने दैनंदिन कार्यों में स्फूर्ति महसूस होगी। पर थकावट का अनुभव होने से मन अशांत और व्यग्र हो सकता है।
व्यवसाय- आपके कर्म स्थान का मालिक शुक्र हाल में सप्तम स्थान में मंगल व केतु के साथ युति में होने की वजह से भागीदारी के कार्यों में खलल पड़ सकता है। नए करार से दूर रहें। दिनांक 21 के बाद कृषि, मशीनरी, इलेक्ट्रोनिक चीजों में मंदी आ सकती है। आपके हाथ में अच्छे खासे पैसे रहेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर नए खर्च हेतु अथवा लंबी अवधि के निवेश की दृष्टि से आवक का स्रोत खड़ा करने का विचार कर सकते हैं।
धन स्थिति-आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने पेशे में अभी तक किए गए कार्यो के फलस्वरूप आर्थिक लाभ ले पाएंगे। आप यदि किसी पैतृक या वसीयत से जुड़े मामलों में फंसे हुए हैं तो उसका कानूनी हल निकलने की संभावना बन रही है। नौकरीकर्ता और खुदरा कामकाज कर रहे जातक महीने के उत्तरार्ध में ऊपरी और प्रभावशाली लोगों के समर्थन से कमाई के द्वार खोल सकेंगे। दैनिक आवक में वृद्धि करने के लिए उत्तरार्ध का समय बेहतर है ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामलों में महीन की शुरूआत बढ़िया रहेगी। माह के अंतिम चरण में यानीकि 21 तारीख के बाद आपको सतर्कता बरतनी होगी। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य आपके रोग स्थान में आएगा। वहीं मंगल का आपके अष्टम स्थान में जाना होगा। इस समय के दौरान स्नायुओं में दर्द, आलस और स्फूर्ति का अभाव, ब्लडप्रेशर की अनियमितता की फरियादें रहेंगी। सिंह राशि के जातकों को अपने भोजन शैली में नियमितता रखने की सलाह देते हैं।

No comments: