Thursday 12 January 2017

कुम्भ जनवरी 2017 मासिक राशिफल

महीने के प्रारंभ में कुंभ राशि में केतु-मंगल-शुक्र, धनु राशि में सूर्य-बुध, वृश्चिक राशि में शनि, कन्या राशि में गुरू और सिंह राशि में राहु महाराज विराजमान हैं। शुरूआत में मन थोड़ा उदासीन और आवेशयुक्त रहेगा। प्रेम संबंधों का भी प्रसंग बन सकता है। हालांकि, दांपत्यजीवन में जीवनसाथी से असंतोष रहेगा। विदेशजाने के इच्छुक व्यक्तियों का विदेश गमन होगा। आप में आध्यात्मिकता की मात्रा अधिक रहेगी। सूर्य के आपके ग्यारहवें स्थान में होने से बुजुर्गों, वरिष्ठ अधिकारियों, पिता अथवा पितातुल्य व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। महीने के मध्य में आपको स्वास्थ्य के लिए फिक्रमंद रहना होगा। इस समय घर के लिए किसी नई वस्तु की खरीदी होगी जिससे खर्च बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में 12वें स्थान में सूर्य आ रहा है, इसलिए मानसिक परिताप रहेगा। आँखों से संबंधित बीमारी होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी तथा मानहानि का प्रसंग बनेगा। महीने के अंतिम चरण में अध्ययन के प्रयोजन से विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय शुरू होगा। आपकी वाणी में शिष्टता अधिक रहेगी। आप व्यवसायिक मोर्चे पर कम्युनिकेशन पर अधिक बल देंगे और इसका अच्छा फल भी प्राप्त कर सकेंगे। इस समय विशेष रूप से जन्मभूमि से दूर स्थान में हो रहे कामकाज से आप बढ़िया आय प्राप्त कर सकेंगे। ब्लड प्रेशर, हृदय से संबंधित समस्या अथवा माईग्रेन की समस्या हो, उन्हें फिलहाल स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
व्यवसाय व् करियर-आपके कर्म स्थान में विद्यमान शनि कामकाज की गति धीमी रहने का संकेत देता है। कृषि, इलेक्ट्रोनिक चीजों, वाहन, रियल एस्टेट इत्यादि से जुड़े लोगों को मंदी का सामना करना होगा। जो लोग व्यावसायिक एवं सरकारी कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए 16 तारीख के बाद का समय मुश्किलों वाला है। पूर्व के पखवाड़े में व्यवयायिक स्तर पर भी अपनी प्रतिष्ठा पर आंच आने से रक्षा करनी होगी।
धन स्थिति-आपके धन स्थान के मालिक गुरू के इस समय अष्टम स्थान में होने से स्वाभाविक कारणों से खर्च की तैयारी रखनी होगी। सौंदर्य प्रसाधनों, आभूषणों, मनोरंजन इत्यादि में पैसे खर्च होंगे। इसके अलावा, व्यावसायिक मोर्चे, मशीनरी, वाहन और स्थिर संपत्ति के पीछे खर्च होंगे। महीने के उत्तरार्ध में कानूनी और सरकारी कार्यों में खर्च की संभावना नजर आ रही है। हाल में आप किसी देव स्थान की यात्रा करेंगे। जनसेवा के कार्यों में भी भाग लेते समय अपनी जेब को नहीं देखेंगे।
स्वास्थ्य-महीने के प्रथम पखवाड़े में आप को अनावश्यक उतावली की वजह से चोट या बिजली के करंट का झटका लग सकता है। आँखों या त्वचा में सूजन जैसी समस्याएं होने का खतरा रहेगा। उत्तरार्ध के समय में माईग्नेन, ब्लडप्रेशर,हृदय के धड़कनों से संबंधित समस्याओं के चलते आपको उसका ध्यान रखना चाहिए। मोटापे और डायबिटीज का इलाज करवा रहे लोगों के ऊपर उपचार का असर कम दिखाई पड़ने की संभावना है। संक्षेप में, आप इस महीने यदि अपनी दिनचर्या में नियमितता और भोजन में संयम रखेंगे तो निरोगी रह सकेंगे।

No comments: