Friday 21 August 2015

मकर राशिफल 2015

मकर :
मकर राशिफल 2015- स्वभाव
                आप उदार स्वभाव के दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा हुआ होना चाहिए। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी हो सकते हैं।
मकर राशिफल 2015- परिवार
                पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के पहले भाग में केतु और बृहस्पति दोनो का गोचर अनुकूल न होने के कारण घरेलू व पारिवारिक जीवन में कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। अथवा परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। अत: आपको चाहिए कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद करने से बचें।लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशिफल 2015- स्वास्थ्य
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकती है। सम्भवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं।
मकर राशिफल 2015- कार्यक्षेत्र
                राहु का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अशूभ रहेगा, उनकी अधिक मेहनत और लगन के बाद भी स्थिति खराब रह सकती है। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप नए उद्यम शुरू करेंगे। भाग्यस्थ राहु के कारण इस समय बेहद सावधानी से निवेश करें।
मकर राशिफल 2015- धन
                राशिफल 2015के नज़रिए से आर्थिक मामलों के लिए यह साल कष्टकारी प्रतीत हो रहा है। यदि आप निष्ठा के साथ प्रयास करते हैं तो पैसों को लेकर परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर कुछ मेहनत करने पड सकती है। आपकी आमदनी की अपेक्षा खर्च में बढोत्तरी के योग बने हुए हैं।
मकर राशिफल 2015- विद्या
                लग्रस्थ गुरू से विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्यतय: अनुकूल रहेगा। हालांकि साल के पहले भाग में कुछ कठिनाइयां रहेंगी। किसी सफलता के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करना पड़ेगा तब प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लग्रस्थ गुरू अनुकूल है किंतु भाग्य स्थान का राहु राह में रोडा डाल सकता है।
मकर राशिफल 2015- उपाय
1.            किसी धर्म स्थान में अखरोट चढ़ाएं और उसी में से थोड़ा बहुत घर में लाकर रख लें।
2.            चिटी, कौओं और मजदूरों को आहार का दान करें।
3.            गरीबो की सेवा करें।
4.            असत्य का पक्ष न लें न ही असत्य बोलें।
5.            घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।

6.            पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।


Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions 

No comments: