Monday 31 August 2015

शिवपुराण की कुछ खास उपाय

इस सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा मात्र से ही हुई है। शिवपुराण में बताया गया है कि ब्रह्माजी ने शिवजी की इच्छा के अनुसार संपूर्ण सृष्टि रची है। महादेव ने इसके संचालन का कार्य भगवान श्रीहरि को सौंपा है। इसी कारण शिवजी का पूजन सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाले माना गया है। जो भी व्यक्ति भोलेनाथ की आराधना करता है, उसे सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। उसके पाप नष्ट हो जाते हैं, अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
शिवपुराण में सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग देवताओं के पूजन का महत्व बताया गया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ है।
सूर्य आरोग्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल व्याधियों यानी रोगों का निवारण करता है। बुध देव बल देता है। बृहस्पति आयु बढ़ाता है। शुक्र भौतिक सुख प्रदान करता है। शनि मृत्यु का भय दूर करता है।
सूर्य की कृपा पाने के लिए हर रोज सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। रविवार को तांबे के लोटे में जल भरें, पुष्प डालें और सूर्य को अर्पित करें। इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं। यदि भोजन नहीं करा सकते हैं तो किसी मंदिर में अन्न का दान करें। यह उपाय नियमित रूप से करते रहेंगे तो सूर्य की कृपा से आरोग्य की प्राप्ति होती है। रोगों से मुक्ति मिलती है और यौवन बना रहता है।
चंद्र देव की कृपा से व्यक्ति को धन-संपत्ति के साथ ही मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है। चंद्र कृपा पाने के लिए हर सोमवार देवी लक्ष्मी का पूजन करें। पूजन के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को घी से निर्मित भोजन कराएं या किसी मंदिर में घी का दान करें।
इस उपाय से धन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा से घर में बरकत बनी रहती है।
मंगल की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार मां काली का पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही उड़द, मूंग एवं अरहर की दाल से निर्मित भोजन किसी ब्राह्मण को या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कराएं। इस उपाय को नियमित रूप से करने पर मंगल की कृपा प्राप्त होती है और रोगों की शांति होती है। स्वास्थ्य उत्तम रहता है। भूमि संबंधी कार्यों में भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
यदि आप बुध की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर बुधवार यह उपाय करें। उपाय के अनुसार हर बुधवार भगवान विष्णु का पूजन करें। पूजन में दधियुक्त यानी दूध-दही से निर्मित प्रसाद अर्पित करें। मिठाई अर्पित की जा सकती है। यह उपाय नियमित रूप से करते रहना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से पुत्र, मित्र और घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होता है। दुख दूर होते हैं। सुखद वातावरण बना रहता है।
जो लोग गुरुवार को यहां बताया जा रहा उपाय नियमित रूप से करते हैं, उन्हें लंबी आयु प्राप्त हो सकती है। देव गुरु बृहस्पति से कृपा पाने के लिए हर गुरुवार वस्त्र, यज्ञोपवित और घी मिश्रित खीर से शिवजी का पूजन करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार इस उपाय से व्यक्ति दीर्घायु होता है।
समस्त भोग यानी सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को यह उपाय करें। उपाय के अनुसार हर शुक्रवार शिवजी को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्पित करें। बिल्व पत्र चढ़ाएं। किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न का दान करें। यह उपाय नियमित रूप से करते रहने पर व्यक्ति को समस्त भोगों की प्राप्ति होती है। पत्नी से सुख पाने के लिए शुक्रवार को पत्नी को सुंदर वस्त्र का उपहार दें।

No comments: