Monday 1 June 2015

आपकी कुंडली में सरकारी नौकरी के योग

Image result for government jobs
सरकारी नौकरी प्राप्ति के योग या बाधा दूर करने के उपाय:-
सभी की चाह होती है कि उच्च पद तथा सम्मान अपने जीवन में प्राप्त करें। साथ ही यह चाह भी कि जीवन में स्थिरता बनी रहे। इस का एक तरीका सरकारी नौकरी प्राप्त करना भी है। किंतु कई बार देखा जाता है कोई व्यक्ति बहुत प्रयास के बाद भी सफल नहीं हो पाता है वहीं किसी को एक बार में अच्छी सफलता प्राप्त हो जाती है। इसका कारण अथक मेहनत के साथ जन्मपत्री में ग्रह योग भी होते हैं। यदि ग्रह योग राजकीय पद पर कार्य करने का है तो थोड़े से प्रयास से भी अच्छा पद प्राप्त हो सकता है किंतु इसके लिए व्यक्ति की ग्रह दषाओं के साथ दषा एवं अंतरदषा भी प्रभाव डालती है। प्रत्येक जातक अपने ग्रह स्थिति हेतु कुंडली में सूर्य, गुरू, मंगल, चंद्रमा तथा राहु की स्थिति का विष्लेषण तथा प्रयास के दौरान ग्रह दषाओं के साथ दषा तथा अंतरदषा का मूल्यांकन कर अपनी सफलता का आकलन कर सकता है। यदि किसी जातक की ग्रह स्थिति अनुकूल हो तो दषा के प्रतिकूल होने पर आवष्यक उपाय द्वारा भी सफलता प्राप्ति का रास्ता खोल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा में निष्चित सफलता प्राप्ति तथा मन की एकाग्रता में वृद्धि हेतु पूर्व दिषा में मुख कर नित्य अष्म स्तोत्र का पाठ का पाठ करना चाहिए।
Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in

कालसर्प योग अवरोध और दुर्भाग्य का कारण

Image result for kaalsarp yog

विभिन्न शास्त्रों में कालसर्प योग के बारे में विभिन्न धारणाएँ प्रस्तुत हैं, जिसमें सभी में एक मत है कि राहु एवं केतु के बीच यदि सभी ग्रह फंसे हुए हों तो कालसर्प योग निर्मित होता है। सर्प योनी के बारे में अनेक वर्णन मिलते है हमारे धर्म शास्त्रों में, गीता में स्वयं भगवान् श्री कृष्ण ने कहा है की पृथ्वी पर केवल विषय-वासना के कारण जीव की उत्पत्ति होती है. जीव रुपी मनुष्य जैसा कर्म करता है उसी के अनुरूप फल मिलता है. विषय-वासना के कारण ही काम-क्रोध, मद-लोभ और अहंकार का जन्म होता है इन विकारों को भोगने के कारण ही जीव को सर्प योनी प्राप्त होती है. कर्मों के फलस्वरूप आने वाली पीढिय़ों पर पडऩे वाले अशुभ प्रभाव को काल सर्प दोष कहा जाता है।
कुंडली में जब सारे ग्रह राहू और केतु के बीच में आ जाते है तब कालसर्प योग बनता है। यदि राहु आगे या केतु पीछे या सूर्यादि सातों ग्रह, राहु एवं केतु के एक ओर फंसे हुए हों तो कालसर्प योग बनता है। कालसर्प योग को दुर्भाग्य और अवरोध को उत्पन्न करने वाला माना जाना अनुचित नहीं है। यदि किसी जन्मांग में कालसर्प योग की संरचना हो रही हो तो व्यक्ति को अनेक प्रकार के अवरोध, विसंगतियों और दुर्भाग्य से जीवनपर्यंत संघर्ष करना पड़ता है। ज्योतिष में इस योग को अशुभ माना गया है लेकिन कभी कभी यह योग शुभ फल भी देता है, ज्योतिष में राहू को काल तथा केतु को सर्प माना गया है। राहू को सर्प का मुख तथा केतु को सर्प का पूंछ कहा गया है वैदिक ज्योतिष में राहू और केतु को छाया ग्रह संज्ञा दी गई है, राहू का जन्म भरणी नक्षत्र में तथा केतु का जन्म अश्लेषा में हुआ है जिसके देवता काल एवं सूर्य है. राहू को शनि का रूप और केतु को मंगल ग्रह का रूप कहा गया है, राहु मिथुन राशि में उच्च तथा धनु राशि में नीच होता है, राहु के नक्षत्र आद्र्रा स्वाति और शतभिषा है, राहु प्रथम द्वितीय चतुर्थ पंचम सप्तम अष्टम नवम द्वादस भावों में किसी भी राशि का विशेषकर नीच का बैठा हो, तो निश्चित ही आर्थिक मानसिक भौतिक पीडायें अपनी महादशा अन्तरदशा में देता है मनुष्य को अपने पूर्व दुष्कर्मो के फलस्वरूप यह दोष लगता है जैसे सर्प को मारना या मरवाना, भ्रुण हत्या करना या करवाने वाले को, अकाल मृत्यु (किसी बीमारी या दुर्घटना में होने करण) उसके जन्म जन्मान्तर के पापकर्म के अनुसार ही यह दोष पीढ़ी दर पीढ़ी चला आता है, मनुष्य को इसका आभास भी होता है —जैसे जन्म के समय सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण जैसे दोषों के होने से जो प्रभाव जातक पर होता है, वही प्रभाव काल सर्प योग होने पर होता है यह योग जातक को अनेक प्रकार की परेशानियों में ला खड़ा करता है, जातक के लक्षण/ फल/प्रभाव परिलक्षित/दृष्टव्य होते हैं - अकल्पित, असामयिक घटना दुर्घटना का होना, जन-धन की हानि होना। परिवार में अकारण लड़ाई-झगड़ा बना रहना। पति तथा पत्नी वंश वृद्धि हेतु सक्षम न हों। आमदनी के स्रोत ठीक-ठाक होने तथा शिक्षित एवम् सुंदर होने के बावजूद विवाह का न हो पाना। बारंबार गर्भ की हानि (गर्भपात) होना। बच्चों की बीमारी लगातार बना रहना, नियत समय के पूर्व बच्चों का होना, बच्चों का जन्म होने के तीन वर्ष की अवधि के अंदर ही काल के गाल में समा जाना। धन का अपव्यय होना। जातक व अन्य परिवार जनों को अकारण क्रोध का बढ़ जाना, चिड़चिड़ापन होना। परीक्षा में पूरी तैयारी करने के बावजूद भी असफल रहना, या परीक्षा-हाल में याद किए गए प्रश्नों के उत्तर भूल जाना, दिमाग शून्यवत हो जाना, शिक्षा पूर्ण न कर पाना। ऐसा प्रतीत होना कि सफलता व उन्नति के मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। जातक व उसके परिवार जनों का कुछ न कुछ अंतराल पर रोग ग्रस्त रहना, सोते समय बुरे स्वप्न देख कर चौक जाना या सपने में सर्प दिखाई देना या स्वप्न में परिवार के मरे हुए लोग आते हैं. किसी एक कार्य में मन का न लगना, शारीरिक, आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान तो होता ही है, इन्सान नाना प्रकार के विघ्नों से घिरा होता है प्राय: इसी योग वाले जातको के साथ समाज में अपमान, परिजनों से विरोध, मुकदमेबाजी आदि कालसर्प योग से पीडि़त होने के लक्षण हैं.
काल सर्प योग के 12 प्रकार के होते है -
(1) अनंत काल सर्प योग,
(2)कुलिक काल सर्प योग,
(3) वासुकी काल सर्प योग,
(4) शंखपाल काल सर्प योग,
(5)पदम् काल सर्प योग,
(6) महापद्म काल सर्प योग,
(7) तक्षक काल सर्प योग,
(8) कर्कोटक काल सर्प योग,
(9) शंख्चूर्ण काल सर्प योग,
(10) पातक काल सर्प योग,
(11) विषाक्त काल सर्प योग,
(12) शेषनाग काल सर्प योग,

काल सर्प योग शुभ फल भी प्रदान करता है:
कुंडल महत्वपूर्ण योग, शुक्र, शनि, मंगल, चंद्रमा या उन लोगों के साथ इस ग्रह पर एक उच्च जगह पर किसी भी कालसर्प योग को कमजोर करने के उसके स्थान के अनुबंध कालसर्प गुरु या योग केंद्र में उच्च के उल्लंघन में है। उच्च बुध और सूर्य कमजोर कालसर्प योग योग है budhaditya है। एक उच्च जगह या स्थापित करने मंगल ग्रह में चंद्रमा योग केंद्र की भलाई से बनता है कालसर्प योग को भंग कर दिया है। 25 साल की उम्र के हर जातक रहने और केतु के कब्जे में हैं। (18 राहु केतु था mahadasa mahadasa की +7 साल = दो 25 साल की राशि)। ज्योतिष के मुख्य स्रोतों में से एक है कि 3, 6, 11 और पाप ग्रहों की उपस्थिति में मिश्रण उपयोगी आशीर्वाद दिया जाता है। आम तौर पर 3, 6, 11, सातवीं दर में राहु शुभ माना जाता है।

कालसर्प योग की शांति के वैदिक उपाय:
अगर आप की कुंडली में पितृदोष या काल सर्प दोष है तो आप किसी विद्वान पंडित से इसका उपाय जरुर कराएं। कालसर्प की शांति विधि-विधान से होता है। नदी का पवित्र स्थान हो, इस विधि का संपूर्ण ज्ञान हो इसके आलावा शिव संबंधी तीर्थं हो समय में अमावश्या या पंचमी के दिन काल सर्प दोष की शांति करनी चाहिए. कालसर्प की शमन विधान हेतु किसी विद्धान आचार्य द्वारा कालसर्प से होने वाली हानि का क्षेत्र जानकर उस से संबंधित विधान विधिपूर्वक किया जाना जिसमें विषेषकर रूद्राभिषेक, नागबलि-नारायण बलि आदि का विधान एवं राहु से संबंधित दान एवं मंत्रों के उपचार द्वारा दोष को निर्मूल किया जा सकता है।
कालसर्प योग का प्राभव:
जेसे किसी व्यक्ति को साप काट ले तो वह व्यक्ति शांति से नही बेठ सकता वेसे ही कालसर्प योग से पीड़ित व्यक्ति जीवन पर्यन्त शारीरिक, मानसिक, आर्थिक परेशानी का सामना करना पडता है। विवाह विलम्ब से होता है एवं विवाह के पश्च्यात संतान से संबंधी कष्ट जेसे उसे संतान होती ही नहीं या होती है तो रोग ग्रस्त होती है। उसकी रोजी-रोटी का जुगाड़ भी बड़ी मुश्किल से हो पाता है। अगर जुगाड़ होजाये तो लम्बे समय तक टिकती नही है। बार-बार व्यवसाय या नौकरी मे बदलाव आते रेहते है। धनाढय घर में पैदा होने के बावजूद किसी न किसी वजह से उसे अप्रत्याशित रूप से आर्थिक क्षति होती रहती है। तरह तरह की परेशानी से घिरे रहते हैं। एक समस्या खतम होते ही दूसरी पाव पसारे खडी होजाती है। योग से व्यक्ति को चैन नही मिलता उसके कार्य बनते ही नही और बन भी तो जाये आधे मे रुक जाते है। 99त्न हो चुका कर्य भी आखरी पलो मे अकस्मात ही रुक जाता है।

Pt.PS त्रिपाठी
लैंडलाइन कोई 0771-4050500




मध्यमा उंगली से जाने व्यक्तित्व



Image result for palmistry
हस्त रेखा में मध्यमा उंगली
जानिए अपने व्यक्तित्व के बारे में ................
इस उंगली को शनि की उंगली भी कहा जाता है तथा यह व्यक्ति की सचाई, ईमानदारी एवं अनुशासन को दर्शाती है। यदि यह उंगली सामान्य लंबाई की होती है यानि अन्य उंगलियों से लंबी परंतु बहुत अधिक लंबी नहीं तो व्यक्ति जिम्मेदार एवं गंभीर व्यक्तित्व का धनी होता है एवं महत्वाकांक्षी होता है। यदि यह उंगली सामान्य से अधिक लंबी हो तो वह व्यक्ति अकेले में रहना पसंद करता है। तथा वह व्यक्ति किसी गलत कार्य मे भी फंस सकता है। जिस व्यक्ति कि मध्यमा उंगली छोटी होती है वह व्यक्ति लापरवाह एवं आलसी होता है।
यदि शनि की उंगली का प्रथम खंड लंबा हो तो व्यक्ति का झुकाव धार्मिक ग्रंथ और रहस्यवादी कला के अध्ययन की ओर होता है। यदि मध्यमा का द्वितीय खंड लंबा हो तो व्यक्ति का व्यवसाय संपत्ति संबंधी, रसायन, जीवाश्म ईंधन या लोहा मशीनरी से संबंधित होता है, जब तीसरा खंड लंबा हो तो दर्शाता है कि व्यक्ति चालाक, स्वार्थी और दुराचार में युक्त रहता है।
शनि पर्वत मध्यमा उंगली से नीचे होता है। शनि पर्वत दार्शनिक विचारों को दर्शाता है। शनि पर्वत पूर्ण विकसित होने पर व्यक्ति ज्ञानी, गंभीर एवं विचार शील होता है। वह सोच-विचार कर कुछ कार्य आरंभ करता है एवं उसकी इंद्रियां उसके नियंत्रण में रहतीं हैं।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



मूलांक 4 की कुछ खास विशेषताएं


Image result for 4
मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। कुछ अंकशास्त्री इसे यूरेनस या नकारात्मक सूर्य का अंक भी मानते हैं ये साहसी व्यवहार कुशल और चकित कर देने वाले कामों को करने में भी निपुण होते हैं।मूलांक ४ वाले महान क्रांतिकारी, वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ हो सकते है .लेकिन इस अंक वालों को घमंडी, उपद्रवी, अहंकारी और हठी के रूप में भी देखा गया है।
मूलांक ४ एक पेचीदा अंक है इससे सम्बंधित लोग सीधी बात नहीं करते वे लीक से हटकर चलते है टेटे-मेटे रास्तो से गुजरना इनकी फितरत होती है |अंक ४ वाले व्यक्ति प्रत्येक वस्तु या स्थिति को एक अलग दृष्टिकोण से देखते है और इसलिए उनका स्वभाव अपने आप में अन्य व्यक्तियों से अलग एवं विशिष्ट होता है वे समाज एवं सरकार के परम्परागत नियमों के विरुद्ध चलते है तथा उनमे सुधार का दृष्टिकोण अपनाकर समाज को एक नयी दिशा देना चाहते है
मूलांक ४ वाले घर बाहर समाज और राजनीति हर प्रकार की जानकारी रखते हैं। ये मनमौजी होते है यदि इन पर कुसंगति का प्रभाव पड़ जाता है तो धीरे-धीरे दूर होता है। आमतौर पर ये समय के पाबंद होते हैं। इन्हें कई बार संघर्ष करते हुए भी देखा जाता है।
यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो ये बडे से लेकर छोटे और अमीर से लेकर गरीब लोगों से घुल मिल जाते हैं। स्त्रियों की ओर इनका विशेष झुकाव होता है लेकिन इनके प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं चलते।
हम मूलांक ४ के कुछ लोगों को देखते है ---
किशोर कुमार
:४ ८ 1929
लीक से हटकर चले है किशोर कुमार ,जिनका मूलांक ४ है .इनके जीवन के उतर चढाव से तो सभी वाकिफ है
प्रेमचंद
31 ७ 1880
३१ = ३+१ =४
साहित्य को नयी दिशा देने वाले मुंशी प्रेमचंद को कौन नहीं जनता .
इस प्रकार मूलांक ४ के जातक कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in




जानिये आज का राशिफल 01/06/2015 प्रख्यात Pt.P.S tripathi (पं.पी एस त्रिपाठी) से



Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



आत्मविश्वास की कमी ज्योतिषीय कारण

Image result for confidence down

आत्मविश्वास वस्तुत: एक मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति है। आत्मविश्वास से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है और इसके कारण ही महान कार्यों में सरलता और सफलता मिलती है। इसी के द्वारा आत्मरक्षा होती है। जो व्यक्ति आत्मविश्वास से ओत-प्रोत है, उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिन्ता नहींं सताती। दूसरे व्यक्ति जिन सन्देहों और शंकाओं से दबे रहते हैं, वह उनसे सदैव मुक्त रहता है। यह प्राणी की आंतरिक भावना है। इसके बिना जीवन में सफल होना अनिश्चित है। आत्मविश्वास वह अद्भुत शक्ति है जिसके बल पर एक अकेला मनुष्य हजारों विपत्तियों एवं शत्रुओं का सामना कर लेता है। निर्धन व्यक्तियों की सबसे बड़ी पूंजी और सबसे बड़ा मित्र आत्मविश्वास ही है। इस संसार में जितने भी महान कार्य हुए हैं या हो रहे हैं, उन सबका मूल तत्व आत्मविश्वास ही है। संसार में जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं, यदि हम उनका जीवन इतिहास पढ़ें तो पाएंगे कि इन सभी में एक समानता थी और वह समानता थी- आत्मविश्वास की।
जब किसी व्यक्ति को यह अनुभव होने लगता है कि वह उन्नति कर रहा है, ऊंचा उठ रहा है, तब उसमें स्वत: आत्मविश्वास से पूर्ण बातें करने की शक्ति आ जाती है। उसे शंका पर विजय प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति के मुखमण्डल पर विजय का प्रकाश जगमगा रहा हो, सारा संसार उसका आदर करता है और उसकी विजय, विश्वास में परिणीत हो जाती है। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है, वह स्वत: दिव्य दिखाई पडऩे लगता है, जिसके कारण हम उसकी ओर खिंच जाते हैं और उसकी शक्ति पर विश्वास करने लगते हैं। कहते हैं उस व्यक्ति के लिए मौके की और सफलता की कोई कमी नहींं है जिसमें आत्मविश्वास होता है। परफेक्ट पर्सनलिटी वही होता है जिसमें कॉन्फीडेन्स होता है। आत्मविश्वास वह चॉबी है जो जिस व्यक्ति के हाथ में होती है उसके लिए हर ताले को खोलने की कला सिखा देता है। कोई व्यक्ति कितना भी बुद्धिमान हो, कितना भी सुन्दर हो लेकिन अगर उसमें आत्मविश्वास नहींं है तो वह चाहकर भी वह सफलता प्राप्त नहींं कर पाता है।
आत्मविश्वास की कमी से हममें असुरक्षा और हीनता का भाव आ जाता है। अगर हमारा आत्मविश्वास कम हो तो हमारा रवैया नकारात्मक् रहता है और हम तनाव से ग्रस्त रहते हैं। नतीजतन हमारी एकाग्रता भी कम हो जाती है और हम निर्णय लेते समय भ्रमित और गतिहीन से हो जाते हैं। इससे हमारा व्यक्तित्व पूरी तरह से खिल नहींं पाता। ऐसे में सफलता तो कोसों दूर रहती है।
कैसे बढ़ाएं आत्मविश्वास:
हमें सर्वप्रथम् खुद को अपनी ही नजरों में उठना पड़ेगा। इसलिए हमें देखना पड़ेगा की हम कभी अपने को किसी से कम न समझें और न ही किसी और के साथ अपना मुल्याँकन करें या करने दें। यह जान लें कि हम सब अपनी-अपनी जगह पर सही व पूर्ण हैं। और जब-जब हम अपनी तुलना किसी और से करते हैं तब-तब हम अपने साथ एक बहुत बड़ा अपराध करते हैं।
आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा जब हम खुद को मायूस कर देने वाले व्यक्तियों व नकारात्मक् परिस्थितियों से कोसों दूर रखें क्योंकि यह हमारे आत्मविश्वास को एकदम क्षीण कर देती हैं। इनसब के विपरीत हमें अपना उत्साह बढ़ाने के लिए खुद को सकारात्मक वैचारिक-संदेश देते रहना चाहिए कि मैं श्रेष्ठ हूँ, पूर्ण हूँ, सम्पूर्ण हूँ। मुझमें कोई कमी नहींं है। मैं कोई भी कार्य करने में सक्षम् हूँ। मैं सही हूँ।
यह भी याद रखें कि हमारे हाथ में केवल कर्म करना होता है, और कर्मठता से प्रयास करने वाले ही को प्रभु सफलता देता है। अगर हम किसी कार्य को करते हुये विफल भी होते हैं तो इसमें किसी प्रकार का दुख या रंज करने की जरूरत नहींं होनी चाहिए, क्योंकि हमने तो उक्त कार्य में अपनी १०० फीसदी क्षमता का पूर्ण उपयोग किया है। इस तरह के सोच से आपमें अवसाद और निराशा नहीं रहेगी बल्कि एक प्रकार की नई स्फूर्ति और तेज आयेगा कि हम तो ईश्वर के दिये हुये कार्य को मन लगाकर कर रहे हैं, बाकि तो सब उसके हाथ है।
ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास तभी कम होता है जब उसकी जन्मकुंडली में सूर्य या चन्द्र कमजोर स्थिति में होते है। यदि सूर्य कमजोर होता है तो ऐसा व्यक्ति चाहकर भी आगे नहींं बढ़ पाता है। क्योंकि ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। उसी तरह कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मन का कारक ग्रह होता है। अगर कुंडली में सूर्य, पाप ग्रहों से पिडि़त हो या कुंडली में खराब घर यानी छठे, आंठवें या बारहवें भाव में हो तो अशुभ फल देता है। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होने का योग बनता है। चंद्रमा अगर कुंडली में नीच राशि, वृश्चिक के साथ अपने शत्रु ग्रह की राशि में हो या कुंडली के अशुभ घर में हो तो व्यक्ति का मन कमजोर तो हो ही जाता है साथ ही वह डरपोक होता है और उसमें आत्मविश्वास की कमी हो जाती है।
अगर चंद्रमा के साथ ही गुरू और बुद्धि का स्वामी बुध, अच्छी स्थिति में हो तो वो व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान होता है। मतलब जन्मकुंडली में सूर्य और चन्द्र अच्छी स्थिति में हो तो उसका व्यक्तित्व, आत्मविश्वास से भरा होता है। वैसे तो इंसान अपना आत्मविश्वास खुद बढ़ाता है लेकिन ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास तभी कम होता है जब उसकी जन्मकुंडली में सूर्य या चन्द्र कमजोर स्थिति में होते है। अत: किसी भी जातक की कुंडली में इन ग्रहों के कमजोर होने, नीच के होने या शत्रु स्थान या ग्रहों से पीडि़त होने की स्थिति में इन ग्रहों के उपाय कर तथा उचित कर्मकाण्ड से ग्रहों को मजबूत कर के भी आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है।
आत्मविश्वास को बढ़ाने के ये उपाय करें-
* तृतीयेश के मंत्रों का जाप करना, उस ग्रह के पदार्थ का दान करना चाहिए।
* लग्रेश को बली करने के लिए लग्र के रत्न को धारण करना, लग्रेश ग्रह का व्रत, मंत्रजाप तथा दान करना चाहिए।
* आत्मविश्वास का कारक ग्रह सूर्य है, अत: प्रत्येक व्यक्ति को सूर्य को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सूर्य का मंत्र ''ú घृणि सूर्याय नम: का सूर्योदय के समय जाप करना चाहिए।
* चंद्रमा को बलवान करने के लिए चंद्रमा के मंत्र का जाप सफेद पदार्थ जैसे चावल, दूध, शक्कर आदि का दान करना चाहिए।
* कालपुरुष की कुंडली में तीसरा स्थान बुध को प्रदान किया गया है, अत: बुध के मंत्रों का जाप, गणेश जी की उपासना, हरी चीजों का दान, गणेश जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण करना चाहिए।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



सिद्धियां



साधनायें असंख्य हैं और सिद्धि को साधने का मार्ग साधना है। आइये साधना की सरल व्याख्या करें।
साधनाओं की तलाश में हिन्दू धर्म की गहराई नापने वाले हर व्यक्ति को पता है हजारों हज़ार तरह की साधना संस्कृति और परंपरा के वर्णन सर्वत्र विद्यमान हैं।
साधना ही वह कला है जो सिद्धियों के रूप में फल प्रदान कराती है। सिद्धि मनुष्य की आकांक्षा हमेशा रही है।
हर जानकर व्यक्ति सिद्धि की लालसा से अनेकों तरह के साधनाओं को आजमाने की कोशिश करता है।
सांसारिक या आध्यात्मिक फल प्राप्ति के ध्येय से मनुष्य साधना सिद्धि की दुनिया में गोटे लगता है।
मूलत: साधना के चार प्रकार माने जा सकते हैं- तंत्र साधना, मंत्र साधना, यंत्र साधना और योग साधना। तीनों ही तरह की साधना के कई उप प्रकार हैं। आओ जानते हैं साधना के तरीके और उनसे प्राप्त होने वाला लाभ...
तांत्रिक साधना दो प्रकार की होती है- एक वाम मार्गी तथा दूसरी दक्षिण मार्गी। वाम मार्गी साधना बेहद कठिन है। वाम मार्गी तंत्र साधना में 6 प्रकार के कर्म बताए गए हैं जिन्हें षट् कर्म कहते हैं।
शांति, वक्ष्य, स्तम्भनानि, विद्वेषणोच्चाटने तथा।
गोरणों तनिसति षट कर्माणि मणोषणः॥
अर्थात शांति कर्म, वशीकरण, स्तंभन, विद्वेषण, उच्चाटन, मारण ये छ: तांत्रिक षट् कर्म।
इसके अलावा नौ प्रयोगों का वर्णन मिलता है:-
मारण मोहनं स्तम्भनं विद्वेषोच्चाटनं वशम्‌।
आकर्षण यक्षिणी चारसासनं कर त्रिया तथा॥
मारण, मोहनं, स्तम्भनं, विद्वेषण, उच्चाटन, वशीकरण, आकर्षण, यक्षिणी साधना, रसायन क्रिया तंत्र के ये 9 प्रयोग हैं।
रोग कृत्वा गृहादीनां निराण शन्तिर किता।
विश्वं जानानां सर्वेषां निधयेत्व मुदीरिताम्‌॥
पूधृत्तरोध सर्वेषां स्तम्भं समुदाय हृतम्‌।
स्निग्धाना द्वेष जननं मित्र, विद्वेषण मतत॥
प्राणिनाम प्राणं हरपां मरण समुदाहृमत्‌।
जिससे रोग, कुकृत्य और ग्रह आदि की शांति होती है, उसको शांति कर्म कहा जाता है और जिस कर्म से सब प्राणियों को वश में किया जाए, उसको वशीकरण प्रयोग कहते हैं तथा जिससे प्राणियों की प्रवृत्ति रोक दी जाए, उसको स्तम्भन कहते हैं तथा दो प्राणियों की परस्पर प्रीति को छुड़ा देने वाला नाम विद्वेषण है और जिस कर्म से किसी प्राणी को देश आदि से पृथक कर दिया जाए, उसको उच्चाटन प्रयोग कहते हैं तथा जिस कर्म से प्राण हरण किया जाए, उसको मारण कर्म कहते हैं।
मंत्र साधना भी कई प्रकार की होती है। मं‍त्र से किसी देवी या देवता को साधा जाता है और मंत्र से किसी भूत या पिशाच को भी साधा जाता है। मंत्र का अर्थ है मन को एक तंत्र में लाना। मन जब मंत्र के अधीन हो जाता है तब वह सिद्ध होने लगता है। ‘मंत्र साधना’ भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार है।
मुख्यत: 3 प्रकार के मंत्र होते हैं- 1. वैदिक मंत्र, 2. तांत्रिक मंत्र और 3. शाबर मंत्र।
मंत्र जप के भेद- 1. वाचिक जप, 2. मानस जप और 3. उपाशु जप।
वाचिक जप में ऊंचे स्वर में स्पष्ट शब्दों में मंत्र का उच्चारण किया जाता है। मानस जप का अर्थ मन ही मन जप करना। उपांशु जप का अर्थ जिसमें जप करने वाले की जीभ या ओष्ठ हिलते हुए दिखाई देते हैं लेकिन आवाज नहीं सुनाई देती। बिलकुल धीमी गति में जप करना ही उपांशु जप है।
मंत्र नियम : मंत्र-साधना में विशेष ध्यान देने वाली बात है- मंत्र का सही उच्चारण। दूसरी बात जिस मंत्र का जप अथवा अनुष्ठान करना है, उसका अर्घ्य पहले से लेना चाहिए। मंत्र सिद्धि के लिए आवश्यक है कि मंत्र को गुप्त रखा जाए। प्रतिदिन के जप से ही सिद्धि होती है।
किसी विशिष्ट सिद्धि के लिए सूर्य अथवा चंद्रग्रहण के समय किसी भी नदी में खड़े होकर जप करना चाहिए। इसमें किया गया जप शीघ्र लाभदायक होता है। जप का दशांश हवन करना चाहिए और ब्राह्मणों या गरीबों को भोजन कराना चाहिए।
यंत्र साधना सबसे सरल है। बस यंत्र लाकर और उसे सिद्ध करके घर में रखें लोग तो अपने आप कार्य सफल होते जाएंगे। यंत्र साधना को कवच साधना भी कहते हैं।
यं‍त्र को दो प्रकार से बनाया जाता है- अंक द्वारा और मंत्र द्वारा। यंत्र साधना में अधिकांशत: अंकों से संबंधित यंत्र अधिक प्रचलित हैं। श्रीयंत्र, घंटाकर्ण यंत्र आदि अनेक यंत्र ऐसे भी हैं जिनकी रचना में मंत्रों का भी प्रयोग होता है और ये बनाने में अति क्लिष्ट होते हैं।
इस साधना के अंतर्गत कागज अथवा भोजपत्र या धातु पत्र पर विशिष्ट स्याही से या किसी अन्यान्य साधनों के द्वारा आकृति, चित्र या संख्याएं बनाई जाती हैं। इस आकृति की पूजा की जाती है अथवा एक निश्चित संख्या तक उसे बार-बार बनाया जाता है। इन्हें बनाने के लिए विशिष्ट विधि, मुहूर्त और अतिरिक्त दक्षता की आवश्यकता होती है।
यंत्र या कवच भी सभी तरह की मनोकामना पूर्ति के लिए बनाए जाते हैं जैसे वशीकरण, सम्मोहन या आकर्षण, धन अर्जन, सफलता, शत्रु निवारण, भूत बाधा निवारण, होनी-अनहोनी से बचाव आदि के लिए यंत्र या कवच बनाए जाते हैं।
दिशा- प्रत्येक यंत्र की दिशाएं निर्धारित होती हैं। धन प्राप्ति से संबंधित यंत्र या कवच पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके रखे जाते हैं तो सुख-शांति से संबंधित यंत्र या कवच पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रख जाते हैं। वशीकरण, सम्मोहन या आकर्षण के यंत्र या कवच उत्तर दिशा की ओर मुंह करके, तो शत्रु बाधा निवारण या क्रूर कर्म से संबंधित यंत्र या कवच दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखे जाते हैं। इन्हें बनाते या लिखते वक्त भी दिशाओं का ध्यान रखा जाता है।
सभी साधनाओं में श्रेष्ठ मानी गई है योग साधना। यह शुद्ध, सात्विक और प्रायोगिक है। इसके परिणाम भी तुरंत और स्थायी महत्व के होते हैं। योग कहता है कि चित्त वृत्तियों का निरोध होने से ही सिद्धि या समाधि प्राप्त की जा सकती है- 'योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः'।
मन, मस्तिष्क और चित्त के प्रति जाग्रत रहकर योग साधना से भाव, इच्छा, कर्म और विचार का अतिक्रमण किया जाता है। इसके लिए यम, नियम, आसन, प्राणायाम और प्रत्याहार ये 5 योग को प्राथमिक रूप से किया जाता है। उक्त 5 में अभ्यस्त होने के बाद धारणा और ध्यान स्वत: ही घटित होने लगते हैं।
योग साधना द्वार अष्ट सिद्धियों की प्राप्ति की जाती है। सिद्धियों के प्राप्त करने के बाद व्यक्ति अपनी सभी तरह की मनोकामना पूर्ण कर सकता है.....

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



शनि और मंगल का अद्भुत योग


कुछ ही दिनों बाद वर्ष 2014 समाप्त हो जाएगा और 2015 शुरू हो जाएगा। 2014 के अंतिम दिनों में शनि और मंगल का अद्भुत योग बना हुआ है। शनि इस समय वृश्चिक राशि में है और मंगल मकर राशि में। मंगल मकर राशि में उच्च का रहता है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि और मंगल, दोनों एक-दूसरे की राशि में स्थित हैं। जब दो ग्रह एक-दूसरे की राशि में स्थित होते हैं तो यह योग महत्वपूर्ण होता है। शनि और मंगल, दोनों ही बड़े ग्रह हैं। शनि न्यायाधीश है और मंगल ग्रहों का सेनापति है। इस कारण इनकी यह स्थिति सभी 12 राशियों पर सीधा असर डाल रही है। मंगल 3 जनवरी 2015 तक मकर राशि में रहेगा। अत: 3 जनवरी तक यह स्थिति बनी रहेगी। मंगल के साथ ही गुरु भी उच्च राशि कर्क में स्थित है। इससे पूर्व मंगल-गुरु का यह संयोग सन 2003 अप्रैल-मई में हुआ था। इन दोनों मित्र ग्रहों का एक साथ उच्च का होना एवं आमने-सामने होना सभी राशि के लोगों के लिए विशेष असरकारक रहता है। यहां जानिए आपकी राशि पर इस स्थिति का कैसा असर हो रहा है...
मेष- मंगल इस राशि का स्वामी है एवं वह दशम होकर उच्च का हो गया है। यह योग विशेषकर जमीन से लाभ दिलाने वाला होगा। वाहन सुख मिलेगा एवं किसी बड़े कार्य में सफलता दिलावएगा। शनि अष्टम है एवं शनि की ढय्या भी चल रही है। अत: संभलकर कार्य करें। किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहें। जोखिम पूर्ण कार्यों से बचने का प्रयास करें। निवेश के लिए अत्यधिक सावधान रहें। किसी को उधार नहीं दें एवं सरकारी बैंक में ही बचत को रखें। क्या करें-समय-समय पर हनुमानजी एवं गणेशजी की पूजा करें।
वृषभ- मंगल नवम रहेगा एवं राशि के लिए सामान्य रहेगा। राशि से शत्रु को होने से लाभ-हानि बराबर रहेगी। रिश्तेदारों में विवाद अवश्य हो सकता है। इस समय जमीन सौदे टालने का प्रयास करें। इस राशि से सप्तम शनि बुरा प्रभाव डालने वाला नहीं रहेगा। परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। शनि कृपा से धन लाभ के साथ ही किसी बड़ी मुसीबत से भी छुटकारा मिल सकता है। क्या करें-बुजुर्गों को कोई उपहार प्रदान करें।
मिथुन- इस राशि से अष्टम मंगल होने से जमीन, कर्ज, दुकान, मकान के मामलों में कठिनाइयां आ सकती हैं। न्यायालयीन मामलों में भी पक्ष कमजोर हो सकता है। विवादों को टालने का प्रयास करें। आपके लिए षष्ठम शनि रहेगा। इस राशि का स्वामी बुध है और बुध-शनि मित्र हैं। इस कारण शनि आने वाला समय में सम्मान दिलवाएगा। नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। क्या करें- बुधवार गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क- राशि पर उच्च के मंगल की सप्तम पूर्ण दृष्टि से प्रभाव बढ़ेगा एवं सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी एवं अन्य विवादित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि से शनि का ढय्या खत्म हो चुका है। अब आप पूरी राहत प्राप्त करेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। तबीयत में सुधार के साथ आलस्य की समाप्ति होगी। बाधित कार्यों में गति आने लगेगी। आय के रास्तों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। आने वाला समय श्रेष्ठ होगा। क्या करें- हर शनिवार गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।
सिंह- षष्ठम मंगल एवं राशि स्वामी का मित्र होने से स्वास्थ्य में लाभ कराएगा तथा अटके कार्यों में गति प्रदान करेगा। नवीन योजनाएं भी बनेंगी। विवादों का अंत होगा एवं प्रसन्नता दायक समाचार प्राप्त होंगे। चतुर्थ शनि यानी शनि का ढय्या शुरू हो गया है। अत: क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोश में आकर कोई कार्य नहीं करें। हठ का त्याग करें। अन्यथा नुकसानदायक हो सकता है। क्या करें- हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
कन्या- पंचम मंगल शुभ सूचनाएं दिलावाएगा एवं सफलता दिलाने वाला होगा। जमीन से फायदा होगा एवं कारोबार आदि में तरक्की होगी। अविवाहित लोगों के लिए वैवाहिक योग भी बनाएगा। प्रेम में भी सफलता मिलेगी। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो गया है। अत: खुशी के मौके प्राप्त होंगे। ऐसा लगेगा कोई बोझ उतर गया है एवं स्वयं को स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। घर-परिवार में सुख आएगा। स्वयं के आय स्रोतों में लाभ प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति आएगी तथा नए वाहन, मकान की प्राप्ति होगी। क्या करें- गाय को हरी घास खिलाएं और इच्छानुसार गौशाला में धन का दान करें।
तुला- चतुर्थ मंगल थोड़ी परेशानी प्रदान कर सकता है। योजनाएं विफल हो सकती हैं एवं कर्जदार भी परेशान करेंगे। विवादित मामलों में भी पीछे हटना पड़ सकता है। न्यायालयीन मामलों में सावधानी रखें। यह राशि पिछले कई दिनों से शनि से भी प्रताड़ित चल रही थी। अब साढ़ेसाती का अंतिम ढय्या रहेगा। उतरती हुई साढ़ेसाती कुछ समय बाद पिछली परेशानियों का अंत करेगी। क्या करें- किसी का अनादर न करें। शनिवार को तेल का दान करें।
वृश्चिक- तृतीय राशि स्वामी मंगल एवं राशि पर गुरु की दृष्टि से फिलहाल कोई परेशानी आने की संभावनाएं नहीं है। योजनाओं में सफल होंगे। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय के ऑफर मिल सकते हैं। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पहले से ही है एवं शनि का इसी राशि में स्थित है। अतः नए कार्य में सावधानी रखें। परेशानियां आने की संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन कभी विवाद हो तो उसे टालें। वाणी का प्रयोग संभलकर करें। यदि निवेश करना हो तो विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। क्या करें- माह में एक बार किसी भी शनिवार को हनुमानजी की प्रतिमा का श्रृंगार करवाएं।
धनु- द्वितीय मंगल से परेशानियों को अंत होगा एवं बहुत दिनों से अटका कार्य संपन्न होगा। आय का आधार मजबूत होगा एवं पूर्व में छोड़ा गया कोई कार्य पुन: प्राप्त हो सकता है। इस राशि से शनि द्वादश है और साढेसाती का प्रभाव आरंभ हो चुका है। शनि आपकी राशि के स्वामी गुरु का मित्र है। अत: कार्यों के सावधानी पूर्वक करें। लाभ होगा। जब तक कोई ठोस आधार न मिल जाए, जमीन-मकान आदि में धन नहीं लगाएं। निवेश में सावधानी रखें। उद्योग एवं व्यवसाय की देखभाल स्वयं करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें। सभी का सम्मान करें। क्या करें- हनुमानजी को हर शनिवार तेल का दीपक लगाएं।
मकर- राशि में मंगल आकर उच्च का हो गया है, साथ ही, उच्च के गुरु की दृष्टि भी रहेगी। सभी ओर से प्रसन्नता एवं शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सम्मान प्राप्त होगा एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। नए कार्य स्थापित होंगे। इस समय शनि एकादश है। इस राशि का स्वामी शनि ही है। साथ ही, गुरु की पूर्ण दृष्टि भी इस राशि पर बनी हुई है। इस कारण आने वाले समय में यह राशि सबसे अधिक प्रभाव में रहेगी। अभी सबसे शक्तिशाली राशियों में से एक राशि मकर ही है। खुशियां प्राप्त होंगी। कोई भी कार्य रोककर न रखें। धन का लाभ भी होगा। क्या करें- किसी का अनादर न करें। गरीबों को दान दें और दुआएं लें। काले तिल का दान करें।
कुंभ- द्वादश मंगल के कारण संभलकर रहने का समय है। शांति एवं धैर्य से समय को व्यतीत करें। विरोधी पक्ष हावी होने का प्रयास करेगा। गुप्त योजनाओं एवं ठंडे दिमाग से ही उनका सामना किया जा सकता है। राशि स्वामी शनि दशम है। शनि के प्रभाव से शांति एवं धैर्य से काम करने पर लाभ ही होगा। ठंडे दिमाग से काम करेंगे तो किसी प्रकार के नुकसान की संभावनाएं नहीं हैं। परिवार से वैचारिक मतभेद समाप्त होगा। माता से स्नेह प्राप्त होगा। संतान अनुकूल रहेगी। न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिल सकती है। क्या करें- हर सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें और बिल्व पत्र चढ़ाएं।
मीन- एकादश मंगल शुभकारी होगा। नई जमीन, मकान, फ्लेट खरीदने का मन बनेगा एवं सफलता भी मिल सकती है। शासकीय कार्यालयों से कार्यों में मदद मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी एवं लाभ में भी इजाफा होगा। इस राशि से नवम शनि होने से ढय्या का अंत हो गया है। समय सभी प्रकार से अनुकूल एवं अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने वाला बना हुआ है। आलस्य समाप्त होगा। सभी कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावनाएं बढेंगी। क्या करें- हनुमानजी के सामने घी का दीपक जलाएं।


Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



जानें विश्व में ख्याति कैसे प्राप्त करें जानें हाथों की रेखाओं से

Image result for palmistry
नेम एंड फेम दिलाने वाली रेखा
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में एक विशेष रेखा ऐसी बताई गई है जो बता देती है कि कोई व्यक्ति नेम एंड फेम प्राप्त करेगा या नहीं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपको प्रसिद्धि मिलेगी या नहीं तो यहां दी गई खबर से जानिए आपके भविष्य से जुड़ी खास बातें।
हाथों में दिखाई देने वाली रेखाएं हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान बता देती हैं। हाथों की सभी रेखाओं का अलग-अलग महत्व होता है। हर रेखा अलग विषय की भविष्यवाणी करती है।
नेम एंड फेम दिलाने वाली रेखा रिंग फिंगर (अनामिका उंगली) के नीचे वाले हिस्से पर होती है। ये रेखा खड़ी अवस्था में दिखाई देती है। आमतौर पर ये रेखा सभी लोगों के हाथों में नहीं होती है। कई परिस्थितियों में ये रेखा होने के बाद भी व्यक्ति को पैसों की तंगी भी झेलना पड़ सकती है और प्रसिद्धि भी प्राप्त नहीं होती है।
हथेली में अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के ठीक नीचे वाले भाग सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा होती है। इस भाग पर जो रेखाएं खड़ी अवस्था में होती हैं, वे ही सूर्य रेखा कहलाती हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखा दोष रहित हो तो व्यक्ति को जीवन में भरपूर मान-सम्मान और पैसा प्राप्त होता है।
सूर्य रेखा सूर्य पर्वत से हथेली के नीचले हिस्से मणिबंध या जीवन रेखा की ओर जाती है। सूर्य रेखा यदि अन्य रेखाओं से कटी हुई हो या टूटी हुई हो तो इसका शुभ प्रभाव समाप्त हो सकता है।
- हथेली में भाग्यरेखा से निकलकर सूर्य रेखा अनामिका उंगली की ओर जाती है तो यह भी शुभ प्रभाव दर्शाने वाली स्थिति होती है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत नाम और पैसा कमा सकता है।
- यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध से अनामिका उंगली तक सूर्य रेखा है तो यह बहुत शुभ स्थिति मानी जाती है। ऐसे लोग जीवन में बहुत कामयाब होते हैं और भरपूर धन लाभ प्राप्त करते हैं।सूर्य रेखा लहरदार हो तो
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा लहरदार होती है तो व्यक्ति किसी भी कार्य को एकाग्रता के साथ नहीं कर पाता है। यदि यह रेखा बीच में लहरदार हो और सूर्य पर्वत पर सीधी एवं सुंदर हो गई हो तो व्यक्ति किसी विशेष कार्य में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर लेता है।
सूर्य रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो
यदि सूर्य रेखा पर किसी क्रॉस का निशान हो तो व्यक्ति को जीवन में कई बार दुखों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग कठिनाइयों के साथ कार्य को पूरा करते हैं और फिर भी इन्हें उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो पाता है।इन लोगों को मिलता है मान-सम्मान और सुख-सुविधाएं
यदि किसी व्यक्ति के हाथों में जीवन रेखा से निकलकर सूर्य रेखा अनामिका उंगली की ओर जाती है तो यह रेखा व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती है। ऐसे लोग जीवन में सभी सुख और सुविधाओं के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त करते हैं।
सूर्य रेखा चंद्र पर्वत से निकली हो तो
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो यह भी सूर्य रेखा ही कहलाती है। चंद्र पर्वत हथेली में अंगूठे के ठीक दूसरी ओर अंतिम भाग को कहते हैं। यहां से रेखा निकलकर अनामिका उंगली की ओर जाती है तो व्यक्ति की कल्पना शक्ति बहुत तेज रहती है। इन लोगों की भाषा पर अच्छी पकड़ रहती है।जब सूर्य रेखा के साथ हों अन्य रेखाएं
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य के साथ ही एक या एक से अधिक खड़ी समानांतर रेखाएं चल रही हों तो ये रेखाएं सूर्य रेखा के शुभ प्रभावों को और अधिक बढ़ा देती हैं। इस प्रकार की रेखाओं के कारण व्यक्ति समाज में प्रसिद्ध होता है और धन-ऐश्वर्य प्राप्त करता है।
लंबी सूर्य रेखा से होता है ज्यादा लाभ
हथेली में सूर्य रेखा जितनी लंबी और स्पष्ट होती है, उतना अधिक लाभ देती है। यदि यह रेखा अन्य रेखाओं से कटी हुई हो या बीच-बीच में टूटी हुई हो तो इसके शुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं। लंबी, साफ एवं स्पष्ट सूर्य रेखा होने पर व्यक्ति बुद्धिमान होता है और घर-परिवार के साथ ही समाज में भी एक खास मुकाम हासिल करता है।जब सूर्य रेखा से निकलती हों शाखाएं
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत (अनामिका की उंगली यानी रिंग फिंगर के ठीक नीचे वाला भाग सूर्य पर्वत कहलाता है।) पर पहुंचकर सूर्य रेखा की एक शाखा शनि पर्वत (मध्यमा उंगली के नीचे वाला भाग शनि पर्वत कहलाता है।) की ओर तथा एक शाखा बुध पर्वत (सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे वाला भाग बुध पर्वत होता है।) की ओर जाती हो तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान, चतुर, गंभीर होता है। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं और बहुत पैसा कमाते हैं।
ऐसे लोगों का जीवन होता है शाही
ऐसे लोग राजा-महाराजाओं के समान शाही जीवन व्यतीत करते हैं, जिनके हाथों में सूर्य रेखा बृहस्पति पर्वत (इंडेक्स फिंगर के नीचे वाला भाग बृहस्पति पर्वत कहलाता है।) तक जाती है। बृहस्पति पर्वत पर पहुंचकर सूर्य रेखा के अंत में यदि किसी तारे का निशान बना हो तो व्यक्ति किसी राज्य का बड़ा अधिकारी हो सकता है।
हथेली में सूर्य रेखा न हो तो
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा न हो तो इसका मतलब यह नहीं माना जा सकता है कि व्यक्ति जीवन में सफल नहीं होगा। सूर्य रेखा कुछ लोगों के हाथों में नहीं होती है। यह रेखा जीवन में व्यक्ति की सफलता को आसान बनाती है। सूर्य रेखा न होने पर व्यक्ति को परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, लेकिन व्यक्ति सफल भी हो सकता है। हथेली में सूर्य रेखा न हो और अन्य रेखाओं का प्रभाव शुभ हो तो व्यक्ति जीवन में उल्लेखनीय कार्य कर सकता है।सूर्य रेखा पर बिंदु का निशान हो तो
सूर्य रेखा पर बिंदु का निशान हो तो व्यक्ति को अशुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। ऐसी रेखा वाले इंसान की बदनामी होने का भय बना रहता है। यदि बिंदु एक से अधिक हों और अधिक गहरे हों तो यह स्थिति समाज में अपमानित होने का योग बनाती है। अत: ऐसी रेखा वाले इंसान को सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।
- यदि सूर्य रेखा से छोटी-छोटी शाखाएं निकल रही हों और वे ऊपर उंगलियों की ओर जा रही हो तो यह शुभ लक्षण होता है।
- यदि सूर्य रेखा से छोटी-छोटी शाखाएं निकलकर नीचे की ओर जा रही हो तो ये रेखाएं सूर्य रेखा को कमजोर करती हैं।सूर्य रेखा के दोष दूर करने के उपाय
- यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा न हो तो उसे समाज में मान-सम्मान बड़ी कठिनाइयों से प्राप्त होता है। साथ ही पैसा कमाने में भी कड़ी मेहनत करना होती है।
- सूर्य रेखा का संबंध सूर्य देव से है। सूर्य मान-सम्मान का कारक ग्रह है। अत: सूर्य रेखा के दोषों को दूर करने के लिए सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए।
- प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करने से सूर्य रेखा के दोष दूर हो जाते हैं।
- अपने सामर्थ्य के अनुसार सूर्य देव के निमित्त गरीब लोगों को पीले रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, इससे भी सूर्य संबंधी दोषों की शांति होती है।
हथेली की सभी रेखाओं का अलग-अलग महत्व होता है। एक रेखा के गुण, दूसरी रेखा के अवगुणों को समाप्त कर सकते हैं। अत: हथेली की स्थिति, बनावट और सभी रेखाओं का अध्ययन गहनता से किया जाना चाहिए। तभी सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in


जानिये आज 01/06/2015 के विषय के बारे में प्रख्यात Pt.P.S tripathi (पं.पी एस त्रिपाठी) से"बच्चों के बोलने में देरी ज्योतिष विश्लेषण"




Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



भाग्योदय में बाधा क्या करें



कठिन परिश्रम के बाद भी किस्मत साथ नहीं दे, और धक्के खाने पड़े तो व्यक्ति निराश हो जाता है। कहावत है कि जैसा करोगे वैसा ही भरोगे। लगातार मेहनत और व्यापार करने पर लाभ की जगह घटा हो रहा हो। ईमानदारी से और कठिन परिश्रम करने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिलती हो। योग्यता व पात्रता के आधार पर अच्छा वेतन नहीं मिलता है। आपके जूनियर तरक्की करते जाय आप इसी पद पर वर्षों से रहे। आप अपने आपको कोस रहे हैं। जी हां यदि मेहनत, श्रम और ईमानदारी से काम करने और योग्यता के आधार पर यश, धन, नौकरी, व्यापार, पढ़ाई, विवाह, मकान, दुकान, रोग और सेहत में सुख नहीं मिले लगातार निरंतर हानि, अपयश, रोग, दरिद्रता कम तनख्वाह किराये का मकान में रहना आदि दुख पीछा नहीं छोड़ता है, तो समझ लेना चाहिए, कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है।
प्रश्न उठता है कि आखिर आप के साथ ही क्यों होता है?
1 भाग्य की बाधा के लिये जन्मपत्री में नवम भाव व नवमेश का गहराई से अध्ययन करना चाहिए।
2 नवम से नवम अर्थात पंचम भाव व पंचमेश की स्थिति का भी निरीक्षण ध्यानपूर्वक करना चाहिए।
3 भाग्य-यश के दाता सूर्य की स्थिति, पाप ग्रहों की दृष्टि नीच ग्रहों की दृष्टि नीच ग्रहों की दृष्टि के प्रभाव में तो नहीं है।
4 धन, वैभव, नौकरी, पति, पुत्र व समृद्धि का दायक गुरु कहीं नीच का होकर पाप प्रभाव में तो नहीं है।
5 लग्नेश व लग्न पर कहीं पाप व नीच ग्रहों का प्रभाव तो नहीं है।
भाग्य में बाधा डालने वाले कुछ दोष:
1. लग्नेश यदि नीच राशि में, छठे, आठवे, 12 भाव में हो तो भाग्य में बाधा आती है।
2. राहू यदि लग्न में नीच का शनि जन्मपत्री में किसी भी स्थान में हो, तथा मंगल चतुर्थ स्थान में हो तो भाग्य में बाधा आती है।
3. लग्नेश सूर्य चंद्र व राहू के साथ 12वें भाव में हो तो भाग्य में बाधा आती है।
4. लग्नेश यदि तुला राशि के सूर्य तथा शनि के साथ छठे, 8वें में हो तो जातक का भाग्य साथ नहीं देता।
5. पंचम भाव का स्वामी यदि नीच का हो या वक्री हो तथा छठे, आठवें, 12वें भाव में स्थित हो तो भाग्य के धोखे सहने पड़ते हैं।
6.पंचम भाव का स्वामी तथा नवमेश यदि नीच के होकर छठे भाव में हो तो शत्रुओं द्वारा बाधा आती है।
7. पंचम भाव पर राहु, केतु तथा सूर्य का प्रभाव हो लग्नेश छठे भाव में हो पितृदोष के कारण भाग्य में बाधा आती है।
8. मकर राशि का गुरु पंचम भाव में यदि हो तो भाग्य के धक्के सहने पड़ते हैं।
9. पंचमेश यदि 12वें भाव में मीन राशि के बुध के साथ हो भाग्य में बाधा आती है।
10. पंचम या नवम भाव में सूर्य उच्च के शनि के साथ हो तो भाग्य में बाधा देखी जाती है।
11. नवम भाव में यदि राहु के साथ नवमेश हो तो भाग्य बन जाता है।
12. नवम भाव में सूर्य के साथ शुक्र यदि शनि द्वारा देखा जाता हो। तो भाग्य साथ नहीं देता।
13. नवमेश यदि 12वें या 8वें भाव में पाप ग्रह द्वारा देखा जाता हो, तो भाग्य साथ नही देता।
14. नवम भाव का स्वामी 8वें भाव में राहु के साथ स्थित हो तो पग-पग पर ठोकरे खानी पड़ती है।
15. नवमेश यदि द्वितीय भाव में राहु-केतु के साथ, शनि द्वारा देखा जाता है, तो व्यक्ति का भाग्य बंध जाता है।
16. नवमेश यदि द्वादश भाव में षष्ठेश के साथ स्थित होकर पाप ग्रहों द्वारा देखा जाता हो, तो बीमारी कर्जा व रोग के कारण कष्ट उठाने पड़ते है।
17. नीच का गुरु नवमेश के साथ अष्टम भाव में राहु, केतु द्वारा दृष्ट हो तो गुरु छठे, 8वें, 12वें राहु शनि द्वारा देखा जाता हो तो भाग्य साथ नहीं देता।
18. नीचे का गुरु छठे, 8वें, और 12वें राहु शनि द्वारा देखा जाता हो तो भाग्य साथ नहीं देता।
भाग्य बाधा निवारण के उपाय:
सूर्य गुरु लग्नेश व भाग्येश के शुभ उपाय करने से भाग्य संबंधी बाधाएं दूर हो जाती है।
1. गायत्री मंत्र का जाप करके भगवान सूर्य को जल दें।
2. प्रात:काल उठकर माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।
3. अपने ज्ञान, सामर्थ और पद प्रतिष्ठा का कभी भी अहंकार न करें।
4. किसी भी निर्बल व असहाय व्यक्ति की बददुआ न ले।
5. वद्धाश्रम और कमजोर वर्ग की यदाशक्ति तन, मन और धन से मदद करें।
6. सप्ताह में एक दिन मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा जाकर ईश्वर से शुभ मंगल की प्रार्थना करें। मंदिर निर्माण में लोहा, सीमेंट, सरिया इत्यादि का दान देकर मंदिर निर्माण में मदद करें।
7. पांच सोमवार रुद्र अभिषेक करने से भाग्य संबंधी अवरोध दूर होते है।
8. 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र का जाप 108 बार रोज करने से बंधा हुआ भाग्य खुलने लगता है।
9. भाग्यस्थ अथवा अष्टमस्थ राहु अथवा इन दोनों स्थानों पर राहु की दृष्टि भाग्योदय में बाधा का बडा कारण होती है। राहु की दशा, अंतदर्शा अथवा प्रत्यंतर दशा में अकसर भाग्य बाधित होता है। अत: कुंडली में इस प्रकार के योग बन रहे हों तो उक्त राहु की शांति करानी चाहिए। इसके लिए अज्ञात पितर दोष निवृत्ति हेतु नारायणबली, नागबली एवं कालसर्प शांति कराने से जीवन में भाग्योदय का रास्ता खुलता है।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in



जानिये आज का पंचांग 01/06/2015 प्रख्यात Pt.P.S tripathi (पं.पी एस त्रिपाठी) से



Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in