Tuesday, 14 April 2015

अनुष्का शर्मा



अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988को बंगलोर में तुला लग्न में हुआ। 2008में बॉलीवुड फिल्म रब ने बना दी जोडी़ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अनुष्का का फिल्मी सफरनामा शुरू हुआ। कुंडली में बैठे ग्रहों की स्थिति के अनुसार लग्न का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में भाग्येश व व्ययेश बुध के साथ है। ऐसी स्थिति वाला जातक परिश्रम से सफलता अवश्य पाता है। कला जगत के लिए पंचम मनोरंजन भाव के साथ-साथ चतुर्थ भाव जो जनता से संबंध रखता है का शुभ अवस्था में होना आवश्यक होता है। आपकी पत्रिका में चतुर्थ व पंचम मनोरंजन के साथ जनता भाव का स्वामी वक्री होकर तृतीय भाव में है, अत: आपको काफी परिश्रम के बाद कुछ सफलता मिलती है। लेकिन पत्रिका में चतुर्थ भाव में वाणी, धनभाव व सप्तम भाव का स्वामी मंगल उच्च का होने के साथ-साथ रूचक योग भी बन रहा है जो आपको लाभ अवश्य दिलाएगा। जन्मकुंडली में गजकेसरी योग भी बनते है जो राजाशाही जिन्दगी देने में सक्षम होता है। पंचम भाव में कुंभ का राहु भी गुप्त युतियों द्वारा सफलतादायक होता है। सप्तम भाव में एकादशेश सूर्य व पराक्रमेश षष्टेश गुरु के होने से विवाह बाद भी कहीं ना कहीं लाभ अवश्य मिलेगा। शनि का गोचरीय भ्रमण वृश्चिक राशि पर है, जो शनि की उच्च राशि है और इस राशि पर पूरे ढाई वर्ष तक रहेगा और यही समय आपके लिए कुछ कर गुजरने का रहेगा। गुरु का भी गोचरीय भ्रमण कर्क राशि उसके बाद सिंह राशि पर होगा। आपको शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने के लिए चांदी का 10 ग्राम का चौकोर टुकडा़ सदैव अपने पास रखना लाभकारी रहेगा। हीरा पहनना अति फायदेमंद साबित होगा।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500

Feel Free to ask any questions in

No comments: