सैफ का जन्म 16अगस्त को शुक्ल योग, श्रवण नक्षत्र में हुआ, जिसने उन्हें लोक-विख्यात बनाया। जन्म के समय सूर्य का कर्क राशि पर परिभ्रमण सैफ को उग्र स्वभाव का बनाता है। यह योग संघर्ष तो कराएगा, परंतु सफलता भी दिलाएगा। सैफ की पत्रिका के अनुसार मंगल तथा शुक्र की स्थिति आर्थिक दृष्टि से संपन्न बनाता है। साथ ही मितभाषी स्वभाव का बनाता है। शुक्र-शनि सैफ को तीव्र बुद्धि वाला बनाता है। राहु एवं केतु मानसिक एवं शारीरिक तकलीफ दे सकता है। सैफ का जन्म चन्द्र की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 7 वर्ष 4 माह 5 दिन रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रहा है। इसकी अवधि 21.12.2002 से 21.12.2018तक रहेगी। गुरु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा और अप्रेल के बाद चंद्रमा की अंतरदशा शुरू होगी जो 2015 साल भर रहेगी। आगामी अप्रेल माह के बाद स्वास्थ्य संबंधी कष्ट का समय होगा। सितंबर अच्छा रहेगा। अक्टूबर, नवंबर 2015 मध्यम रहेगा। दिसंबर माह सैफ के लिए लाभकारी हो सकता है। अत: उन्हें राहु की शांति कराना चाहिए। साथ ही गोमेद धारण करना चाहिए।
Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in
No comments:
Post a Comment