Tuesday, 14 April 2015

दीपिका पादुकोण


फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986को तुला लग्न व तुला राशि में हुआ। दीपिका का फिल्मी सफर फिल्म ओम् शांति ओम् से शुरू हुआ। दीपिका की सफलता का राज पंचमेश शनि का तृतीय दृष्टि से देखना कहा जा सकता है। लग्न का स्वामी शुक्र गुरु की राशि धनु में पराक्रम भाव में स्थित है। शुक्र, सूर्य व भाग्येश बुध के साथ है। शुक्र के साथ सूर्य व भाग्येश बुध की युति कला जगत से प्रचुर आय दर्शाती है। मंगल की उच्च दृष्टि चतुर्थ भाव पर है यही जनता के बीच प्रसिद्धि का कारण है। गुरु चतुर्थ भाव में नीच का है। गुरु पर शनि की दृष्टि से गुरु का नीच भंग हुआ। गुरु के शुभपरिणाम से ही दीपिका को खूबसूरती और गरिमा के साथ मनचाही सफलता मिली है। दीपिका की पत्रिका मांगलिक भी है। लग्न में मंगल के साथ केतु व चन्द्र का होना दाम्पत्य जीवन के लिए कष्टप्रद होता है। वर्तमान में उच्च शनि का गोचरीय भ्रमण लग्न से होने से दीपिका को नवंबर तक शानदार सफलता मिलेगी। इस दौरान कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। पत्रिका में कालसर्प योग है जो बाधक भी बनता है। दीपिका को कालसर्प योग की शांति कराना उचित रहेगा। दीपिका के लिए सिल्वर, आसमानी रंग शुभ रहेंगे। हीरा व पन्ना पहनना शुभ फलदायी रहेगा।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500

Feel Free to ask any questions in

No comments: