Tuesday, 14 April 2015

रणबीर कपूर




रणबीर कपूर का जन्म साठ के दशक के सुपर स्टार राज कपूर के परिवार में हुआ। कपूर परिवार ने फिल्मों में कई दशक देखें और फिल्मी इतिहास में अपने नाम की ख्याति पूरे विश्व में फैलाई। उसी परिवार में रणबीर का जन्म 28सितंबर 1982 को बॉम्बे में श्रवण नक्षत्र में हुआ। रणबीर की कुंडली के अनुसार सूर्य ने उन्हें अच्छी पर्सनालिटी दी और बनाया। मंगल एवं चंद्र ने भ्रमणशील के साथ-साथ फिल्मों में कदम जमाए। बुध जन्म के समय कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, उसने भी धनवान बनाया एवं प्रसिद्धि दिलाई। सूर्य और शुक्र के साथ में होने से रणबीर को वैसी सफलता प्राप्त होने में बाधा है जैसे उसके उम्र के अन्य युवा हैं। भाग्येश चंद्रमा जिस भाव में विराजमान है, यह आपको भाग्यशाली बनाता है। जन्म के समय शनि कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, वह आपको उच्च स्थान दिलाता है। आपका जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है। वर्तमान में गुरू की महादशा चल रही है, जिसमें पूरे वर्ष भर गुरू की ही अंतरदशा चलेगी। वर्तमान में आपके लिए विवाह का समय चल रहा है साथ कार्य क्षेत्र में सामान्य सफलता दायी है। विशेष उल्लेखनीय कार्य जिसके लोग लंबे समय तक याद करें ऐसा करने में अभी समय है, अभी सीखने और बढने का समय है। इस वर्ष सितंबर माह कुछ खास नहीं रहेगा। अक्टूबर अच्छा रहेगा। नवंबर व दिसंबर मध्यम रहेगा। अप्रैल स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा। मई से जून अच्छा लाभ वाला रहेगा। जुलाई मध्यम रहेगा। अगस्त ठीक रहेगा। रणबीर कपूर को पन्ना एवं पुखराज का लॉकेट धारण करना फिल्मी दुनिया में फायदेमंद साबित होगा। साथ ही उच्चतम सफलता दिलाएगा।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in

No comments: