सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ। सलमान खान के तीसरे स्थान में राहु होने से जन्म के समय उन्हें पारिवारिक कष्टों का सामना करना पड़ा। किंतु भाग्येश मंगल के आयस्थ होने से एक उच्च सम्मान एवं आर्थिक संपन्न प्रदान करता है। कुंडली में चंद्र जिस स्थान पर विराजमान है वह हर सुख प्रदान करता है। सुंदर शरीर का साथ देता है। चंद्र जिस राशि पर स्थित है वह सलमान को कभी-कभी कानूनी परेशानी में डाल देता है। मंगल के कारण पराक्रम में एवं सुख में अद्वितीय होते हुए भी ऐश्वर्य का सुख नहीं भोग पाता। कही-कहीं उलझन में फँस जाता है। बुध की कुंडली में स्थिति सलमान को राजनीति में सफलता दिला सकती है। अपनी छवि को बनाए रखने के लिए हमेशा अपने इष्टस की आराधना करते रहना चाहिए। कुंडली में गुरु की स्थिति सुंदर शरीर के साथ आकर्षक व्यक्तित्व भी देती है। कुंडली में स्थित शनि बहुत जिददी और प्रेमी बनाता है। किंतु यही शनि चंद्रमा वैवाहिक सुख में बाधक भी है। सलमान का जन्म मंगल की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 4 वर्ष 8माह 20 दिन का रहा। वर्तमान में शनि की महादशा चल रही है, जिसका भोग्यकाल 17-9-2004 से 17-9-2023 तक रहेगा। शनि की महादशा में वर्तमान में चंद्रमा की अंतर्दशा एवं सितंबर से मंगल की अंतरदशा रहेगी। चंद्रमा की अंतरदशा में कानूनी विवाद के चलते विपरीत फल प्राप्त हो सकता है किंतु भाग्येश मंगल की अंतरदशा शुभ फल दायी होगी। मूंगा धारण करना चाहिए।
Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in
No comments:
Post a Comment