Wednesday 21 June 2017

धनु जून 2017 मासिक राशिफल



कार्य क्षेत्र में आप बिना फल की इच्छा रखे जमकर मेहनत करेंगे। नौकरी पेशा लोग को नौकरी में अपना साहस तथा ज्ञान प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है। दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना अधिक रहेगी।भाई-बहनों व मित्रों की मदद से आपकी उन्नति संभव है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान तथा अपने प्रोजेक्टों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उन्हें कोई सार्वजनिक मान-सम्मान मिल सकता है। भाई-बहनों को अपनी सेहत का ख़्याल रखना होगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का विविध कार्यक्रमों में निरंतर उपस्थित रहने का योग बनेगा। अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होने से मन को शांति मिलेगी। महीने के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन में थोड़ी प्रतिकूलता तथा वाद-विवाद की भी संभावना रहेगी | स्वास्थ्य के मोर्चे पर त्वचा में इन्फेक्शन की शुरूआत हो सकती है।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मोर्चे पर आपकी कमाई अच्छी रहेगी। साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति करने व धन कमाने के लिए आप खूब प्रयास करने वाले हैं। इस दौरान कोई पुराना उधार दिया धन अचानक वापस मिल सकता है। व्यवसायियों की धीमी पर एक स्थिर गति से कमाई होगी। विदेश या किसी दूर स्थल से अच्छा पैसा कमाने की भी सम्भावना है। आप अपने मित्रों पर कुछ ख़र्च कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं को ख़रीदने में भी कुछ ख़र्चे संभव हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलने की ज़रुरत है। इस महीने आप व्यवसायिक व्यस्तता और काम के भार के कारण थकान, बोरियत और सुस्ती रहने की संभावना है।रोजमर्रा के कार्यों से छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने जाने का मन बना सकते हैं। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं उन्हें अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखना चाहिए।

No comments: