Friday 11 August 2017

वृश्चिक अगस्त 2017 मासिक राशिफल

व्यवसायिक मोर्चे पर निवेश या विस्तार अथवा लंबी अवधि के निवेश के विषय में भी आप फिलहाल गंभीरता से विचार करेंगे। आपको इस समय गलत मार्ग पर चलने की खूब इच्छा होगी। माता के स्वभाव में विरक्ति आपको देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से कैरियर से संबंधित कोई भी निर्णय लेने में फिलहाल खूब सतर्कता रखें। इस दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख़्याल भी रखना पड़ेगा। भूमि-मकान से जुड़ा कोई लाभ भी आपको मिल सकता है। इस समय प्रॉपर्टी ख़रीदने की संभावना भी दिखाई दे रही है। जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बिज़नेस में आपको ज़बरदस्त लाभ, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का विचार करें तो विशेष रूप से त्वचा, गुप्तभागों और जोड़ों और स्नायु के रोगों से सावधान रहें। संतान को शिक्षा में रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिल सकती है। उनके अंदर आध्यात्मिकता की वृद्धि होगी। मानसिक शांति को बरक़रार रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। निवास स्थल में परिवर्तन संभव है। इस दौरान ट्रांसफर भी संभव है। कार्य क्षेत्र के काम से जुड़ी आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है।
आर्थिक स्थिति- धन कमाने के लिए यह माह काफी अनुकूल रह सकता है। धन कमाने के लिए आप कोई दूरगामी यात्रा भी कर सकते हैं जिनसे आपको पूरा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। अगर आपका कार्य क्षेत्र विदेशी स्रोत से जुड़ा हुआ है तो आप अच्छा लाभ कमाने की उम्मीद कर सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में भाग्य आपका उतना पक्ष नहीं लेगा। महीने के मध्य में बीमारी के इलाज हेतु चिकित्सा खर्च होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ एक तकलीफों को छोड़कर आप एक अच्छी सेहत का मजा लेंगे। मुख्य रुप से त्वचा की समस्या, एलर्जी, गुप्त भागों की समस्या, आँखों में सूजन इत्यादि में सर्तकता बरतनी होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में आपके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आने की गुंजाइश है। हालांकि, उत्तरार्ध के समय में जहां तक संभव हो बेवजह का खतरा मोल मत लीजिए अन्यथा चोट लगने का खतरा रहेगा। मानसिक शांति हेतु आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़ सकते हैं या किसी धार्मिक यात्रा का रुख भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुबह-सुबह किसी पार्क में घूमें या जॉगिंग करें।

No comments: