Saturday 12 August 2017

धनु अगस्त 2017 मासिक राशिफल

आपके संबंध उनसे काफी अच्छे रहेंगे। नौकरी या बिज़नेस में उनके सहयोग से आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आपका यह संघर्ष सफल भी रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रशंसा आपको मिलती रहेगी। स्वास्थ्य काफी बेहतरीन रह सकता है। हर समस्या में से बाहर निकलने के लिए आपका मन धार्मिक स्थल पर जाने के लिए प्रेरित रहेगा। संतान की शिक्षा बहुत अच्छी रहने की संभावना है। आप कोई लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। जन्मभूमि से दूर अथवा माता-पिता से दूर रहकर अध्ययन करने वालों को अध्ययन में खलल पड़ सकता है। मन में सांसारिक विषयों के प्रति अरुचि पैदा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है। मित्रों व सहयोगियों से मन मुटाव संभव है। पिता से भी आर्थिक मदद संभव है। समाज में आपका मान-सम्मान व रुतबा बढ़ सकता है। भूमि-मकान-वाहन खरीदने के लिए आप लोन ले सकते हैं। पैतृक सम्पति या घर से जुड़ा कोई विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखना भी ज़रूरी होगा। आपको पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
आर्थिक स्थिति-
इस दौरान पहले किए गए कार्यों के फलस्वरूप कमाई कर सकेंगे। पैसा कमाने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं। धन अर्जित करने के लिए आपके द्वारा किए गए ये प्रयास पूरी सफलता दिला सकते हैं। मित्रों व भाई-बहनों के सहयोग से भी आर्थिक लाभ संभव है। भूमि-मकान-वाहन के काम से आपको ज़बरदस्त लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन होने से आर्थिक लाभ होने के आसार भी नज़र आ रहे हैं। आपको महीने के अंतिम सप्ताह में आपको जीवनसाथी के नाम से किए हुए निवेश से फायदा मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी रखनी चाहिए। महीने के पूर्वार्ध में हृदय की धड़कनों से संबंधित मामलों, लोहे के परिभ्रमण से संबंधित अनियमितता, रीढ़ की हड्डी में दर्द और आंखों में सूजन रहने की आशंका रहेगी। आप अपना सारा ध्यान व ऊर्जा अपने कार्य क्षेत्र के कामों को निपटाने में लगा सकते हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव आप पर हावी नहीं हो पाएगा। यात्राओं के दौरान केवल विश्वसनीय स्थलों पर खाना ही आपके लिए ठीक रहेगा साथ ही अधिक से अधिक पानी पीना होगा।

No comments: