Friday 4 August 2017

अगस्त 2017 कर्क मासिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आपको लाभ-हानि देखनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित विवादों का हल करने के लिए अनुकूल समय है। प्रेम संबंध में अड़चनें और निष्फलता की संभावना रहेगी। बारंबार विवादों का कारण आप हमेशा के लिए प्रिय व्यक्ति से अलग होने का निर्णय ले सकतें हैं। संतान को शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आध्यात्मिक मामलों के प्रति आपकी रुचि में इजाफ़ा संभव है। विद्यार्थी जातकों को फिलहाल अपेक्षित सफलता के लिए खूब मेहनत की तैयारी रखनी पड़ेगी। इस समय आपको स्वास्थ्य की समस्या है तो इसका पक्का निदान नहीं हो पाने से योग्य उपचार से वंचित रहने की संभावना अधिक है। जीवनसाथी अथवा भागीदार के साथ वादविवाद में नहीं पड़ें। यात्रा में आपके निर्धारित शिड्युल में फेरबदल की संभावना भी रहेगी। आर्थिक लेनदेन में धोखाधड़ी होगी अथवा गलत दिशा में निवेश होने की संभावना अधिक रहेगी। परिवार के लोगों में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। भाई-बहनों से कुछ विवाद उभर कर सामने आ सकते हैं।
आर्थिक स्थिति- इस अवधि में आपके काफी जोश व उत्साह में रहने से आप कामकाज में आगे बढ़ सकेंगे। इस दौरान आपके बेवजह के ख़र्चें कुछ अधिक हो सकते हैं। अपने कार्यों को पूरा करके आप आमदनी का ज़रिया बना लेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह या सहयोग से आपको लाभ मिलने की संभावना है। यह भी हो सकता है कि मनमाफिक सफलता नहीं मिलने से मन में निराशा का भाव पैदा हो जाए। यदि पहले से ही कहीं से पैसा मिलने की उम्मीद है तो आपको मिल जाएगा। किसी भी तरह का कोई बड़ा जोख़िम भरा निवेश न करें। मासांत में समस्याएं दूर होंगी और फिर से लाभ की प्राप्ति होने लगेगी।
स्वास्थ्य- इस समय में जिनकों संतान से जुड़ी समस्याएं हैं उनके ऊपर उपचार का असर दिखाई पड़ने की कम संभावना है। इस समय आप जल्दबाज व आक्रोश में रहेंगे जिससे आपको आकस्मिक चोट लग सकती है | कुछ लोगों को सिरदर्द, उच्च रक्तचाप व पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान सकती है। उपचार का आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिर्फ थोड़ा व्यायाम और संतुलित आहार की तरफ अगर आप ध्यान दें तो ज़्यादा फायदा मिलेगा।

No comments: