Saturday 12 August 2017

मीन अगस्त 2017 मासिक राशिफल

आप अपने कार्य क्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे। इस माह प्रॉपर्टी ख़रीदने के आसार भी नज़र आ रहे हैं।  माता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। मानसिक शांति भंग होने की संभावना रहेगी। शरीर निरोगी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कम मेहनत में ज़्यादा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। आपकी धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों को कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आपके उनसे संबंध काफी बेहतर रहेंगे। आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक लगेगा। प्रेम संबंधों में भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा होने के आसार हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने की आशंका को देखते हुए आगे चलकर नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को शत्रुओं के बीच से प्रगति का मार्ग निकालना पड़ेगा। हालांकि, आपमें बौद्धिकता की मात्रा उत्तम रहने से आप कुशलतापूर्वक आगे बढ़ सकेंगे। महीने के उत्तरार्ध में जिन्हें विशेष रूप से सिरदर्द, ब्लडप्रेशर, हृदय के धड़कन से संबंधित समस्याए हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी।

आर्थिक स्थिति- इस समय आपको भाग्य का साथ कम मिलने से भाग्य के बल पर बहुत कमाई की आशा मत कीजिएगा। वसूली या ऋण के कामों में भी असफलता हाथ लग सकती है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है।जीवन साथी को कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।  इस समय परिवार की खुशी अथवा अपने चारों ओर के माहौल को सुंदर बनाए रखने के पीछे खर्च होगा।

स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज़ से यह समय सबसे बेहतरीन हो सकता है। आप काफी ऊर्जावान व साहस से भरे रहेंगे। एक साथ कई कामों को अंजाम देने की क्षमता भी इस दौरान आपके अंदर मौजूद रहेगी। आपको अनिद्रा और ब्लडप्रेशर से संबंधित परेशानियां पैदा हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आपको अपने खाने-पीने की हैबिट्स को कंट्रोल करते हुए सुबह की सैर या दौड़ लगाना सेहतमंद रहने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।


No comments: