Saturday 12 August 2017

मकर अगस्त 2017 मासिक राशिफल

व्यवसाय में आप इच्छित प्रगति कर सकेंगे। पैसे संबंधी मामलों को लेकर किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। ख़र्चा अधिक रहेगा व धन हानि भी संभव है। इस दौरान भाई-बहन अपने निजी या व्यावसायिक जीवन में आश्चर्यजनक प्रगति कर सकते हैं। चोटादि लगने की संभावना अधिक रहेगी। गाड़ीचलाते वक़्त आपको सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर भी संभव है। अचानक कोई धन हानि भी संभव है। पारिवारिक जीवन में सदस्यों के बीच तनाव व मन मुटाव की स्थिति पैदा होने के संकेत हैं। संतान शिक्षा के लिए विदेश जा सकती है। नेत्रों में कष्ट संभव है। पिता को अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। आप अपने लिए किसी नई वस्तु अथवा कपड़े की खरीदी करेंगे।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मोर्चे पर पिछले कई समय से आप खींचतान और अनायास खर्चों से भरी स्थितियों से जूझते नजर आ रहे थे। इस माह आपके ख़र्चे बढ़े रहने की संभावना हैं। आर्थिक व्यवहारों में सावधानी रखनी चाहिए। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए। वैसे अगर आप अपनी सूझ-बूझ से काम लें तो इस अवधि में विदेशी स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिए सचेत रहना होगा। कारण यह है कि इस समय किसी बड़े रोग के होने की संभावना ना के बराबर है। महीने के उत्तरार्ध में ब्लडप्रेशर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी तकलीफें बढ़ जाने की आशंका है। आपके अंदर क्रोध की अधिकता व चिड़चिड़ापन संभव है। इस समय नेत्र व पैरों से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते हैं। योग व ध्यान करना आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेगा। व्यायाम का सहारा लेकर भी आप इन सब समस्याओं पर काबू पा सकते हैं।

No comments: