Saturday 15 July 2017

मिथुन जुलाई 2017 मासिक राशिफल

 आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप जमकर परिश्रम करेंगे व विरोधी जन आपके सामने हार मान जाएंगे। पिता, जीवनसाथी व भाई-बहनों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। माता के स्वभाव में आप आध्यात्मिकता की वृद्धि महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा व मानसिक शांति प्राप्त होगी। नौकरी में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व प्रमोशन होने के संकेत हैं।  इससे जुड़ी कोई यात्रा भी संभव है। अचल संपत्ति से संबंधित विवादों का हल निकलेगा। शिक्षा के संबंध में और आर्थिक विषयों में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।  प्रणय संबंध में सफलता मिलेगी। इस समय आकस्मिक खर्च होंगे। आर्थिक कारणों से चिंता और मानसिक बैचेनी अधिक रहेगी। महीने के अंत में इस अवधि के दौरान आपके पारिवारिक सुख-संबंधों में वृद्धि होगी। उधार वसूली संबंधित कार्य में रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। मैत्री संबंधों में गलतफहमी और वाद-विवाद उत्पन्न होने का योग है। इस समय संभव हो वहाँ तक कोई भी उद्यम शुरू करने अथवा नये कार्यों की शुरूआत करना टालें। चल अथवा अचल संपत्ति संबंधी कामकाज पूरे होंगे। आप अपने आसपास का माहौल सुधारने के लिए घर अथवा ऑफिस की सजावट में रुचि लेंगे।
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति के लिए यह महीना बेहतरीन रह सकता है। आर्थिक मोर्चे पर शुरूआत के समय में आपकी आवक की तुलना में भोग-विलास अथवा धार्मिक आशय से खर्च का प्रमाण बढ़ेंगा। घर के किसी मांगलिक कार्य में आपका खर्च होगा। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में भागीदारी से आप पैसे कमाएंगे।  इस दौरान आप कम मेहनत से अधिक धन कमा पाएंगे। बेहतरीन काम के चलते आपकी नौकरी में उन्नति व प्रमोशन होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। इस समय आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। बिज़नेस में आपको लोहा, प्रॉपर्टी डीलिंग, धार्मिक वस्तुओं को बेचने आदि से विशेष धन लाभ संभव है।
 
स्वास्थ्य-
 ज्यादा मानसिक तनाव लेने से बचें और अपनी दिनचर्या में सुधार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को नेत्र व पैरों में कष्ट संभव है। इसके अतिरिक्त त्वचा से जुड़े रोग हो सकते हैं। प्राणायाम व योग को जीवन में अपनाने से न केवल आप दुरुस्त रहेंगे बल्कि अनेक प्रकार की शारीरिक व्याधियों से भी बचे रहेंगे। संतुलित आहार व संयमित जीवन शैली अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस समय दांत और मसूड़ों की समस्या और कंधे के स्नायुओं में दुखाव की शिकायत हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में उतावली करने से आकस्मिक चोट, बिजली के करंट और एसिडिटी की समस्याओं में खास चौकन्ने रहने की सलाह है। महीने के उत्तरार्ध में मानसिक तरोताजगी हेतु पिकनिक या प्रवास पर जा सकते हैं।

No comments: