Thursday 20 July 2017

सिंह जुलाई 2017 मासिक राशिफल

इस माह आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपके काम में मित्रों का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा और उनसे लाभ भी होंगे। भौतिक चीजों के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। यदि कोई कोर्ट कचहरी की सुनवाई हो तो उससे भी फायदा मिलेगा।नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अध्ययन में एकाग्रता नहीं रहेगी। शुभ कार्यों के बीच विघ्न आएंगे और मुसीबतें खड़ी होंगी जिसके कारण मानसिक बैचेनी महसूस होगी। स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। इस समय कोई भी निर्णय सोच विचार कर लेने की सलाह है। कोर्ट कचहरी में कोई केस चल रहा हो तो उससे उलझनें उत्पन्न होगी। बेकार के खर्च होने की भी संभावना बन रही है। चिंता धीरे-धीरे दूर होती महसूस होगी। मन शांत रहेगा। महीने के अंतिम चरण में दुर्घटना होने की संभावना होने से वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने-चोट लगने का योग है। इस सप्ताह में आप कोई भी जोखमवाले काम नहीं करें। समाज में अधिक सक्रिय रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी का भी पर्याप्त सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा है। आप रुपये-पैसे के मामलों में फ़ैसले महीने के अंतिम सप्ताह में लें। बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा |पहले पखवाड़े में दूर के स्थानों से कमाई की आशा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ सकती है। ह्रदय, पेट व ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नियमित व्यायाम करें | अगर हो सके तो बहुत ज्यादा आहार मत लें। साथ ही योग, ध्यान व पूजा-पाठ में लिप्त रहना मानसिक शांति प्राप्त करने का श्रेष्ठ उपाय हो सकता है।

No comments: