Thursday 20 July 2017

कर्क जुलाई 2017 मासिक राशिफल

बिज़नेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की सम्भावनाएं रहेगी। वैवाहिक जीवन संघर्षमय हो सकता है।आपके विचारों में नकारात्मकता और स्वभाव में अहं तथा उग्रता अधिक रहेगी। आमदनी के मुकाबले आपका ख़र्चा अधिक रह सकता है। व्यवहार और कम्युनिकेशन दोनों में आपको खूब संयम रखना पड़ेगा। बेकार की जल्दबाजी और अज्ञात भय रहने की संभावना है। फिलहाल, विवाह के इच्छुक जातक को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना अधिक होगी। मार्केटिंग व्यवसाय में काम करने वाले व्यक्ति बहुत बढ़िया करार करें, ऐसी संभावना है। लंबी अवधि से अटके हुए जायदाद के विवाद, सरकारी अथवा कानूनी विवादों का समाधान आ सकता है। व्यवसाय में आपके लंबी अवधि का दृष्टिकोण के साथ कोई महत्वपूर्ण फेरबदल करने की संभावना है। विद्यार्थी जातकों के लिए भी उत्तरार्ध का समय खूब बेहतर सिद्ध होगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलने की सम्भावनाएं रहेगी। नेत्रो में कष्ट संभव है।
आर्थिक स्थिथि- आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला होगा। इस महीने आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। साथ ही ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। बिज़नेस में आपको लाभ मिलने के योग हैं। विशेष रूप से विदेशी स्रोतों से लाभ मिलेंगे। ख़र्चों को नियंत्रण में रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। नौकरी के चलते आप विदेश यात्रा कर सकते है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी संभव है।
स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य के मामले में आपको महीने के प्रथम पखवाड़े में खास ध्यान रखना है। इस दौरान आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा। खराब ग्रह योगों की वजह से प्राणघातक दुर्घटना अथवा सर्जरी की आशंका रहेगी। आँखों, पैरों के तलुवे और पंजे के भाग में किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

No comments: