Tuesday 14 April 2015

भारत की राजनीति और केजरीवाल




स्वतंत्र भारत की कुंडली में लग्र वृषभ और राशि कर्क है, लग्रस्थ राहु है जिसके चलते जनहित की नीतियों का शीर्षासन आजतक हमने देखा, स्वतंत्रता के बाद से लगभग ७० वर्ष में सरकारों की मंशा चाहे जो रही हो, पर धरातल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भयानक जनसंख्या विस्फोट, अपराध, सामाजिक विषमता, आर्थिक विषमता, क्षेत्रवाद, भाषावाद और जातिवाद ने बेतहाशा पांव पसारे। मतलब बहुत साफ है, कोई तो वजह रही होगी, वर्ना आप यूं बेवफा न होते! और आज भी भारत की कुंडली को देखने पर लगता है कि यह सरकार भी विकास के मुद्दे पर बड़े उद्योगपति घरानों के गोद में बैठी हुई है, और सर्वहारा फिर लावारिस सा अपनी पहचान खोज रहा है। सरकार के बड़े-बड़े वादे और संभवत: जनता को मूल दर्द से भटकाने की सरकारी कोशिश से लगता है कि सरकार का व्यक्तिगत भी ऐजेंडा है जो लोगों को समझ में आना चाहिए। जबरदस्त औद्योगिक विकास की महत्वाकांक्षा लिये सरकार भूमिअधिग्रहण कानून और पर्यावरण से संबंधित कानूनों में जिस तरह बदलाव लेकर आ रही है, वो फिर किसी अतिवाद का शिकार हो सकती है। इस समय भारत की कुंडली के गोचर के अनुसार २४ जनवरी जब मैं यह लेख लिख रहा हूं तब दशम स्थान में शुक्र मंगल, पांचवे स्थान में राहु, तीसरे स्थान में बृहस्पति, भाग्य स्थान में सूर्य-बुध, ग्यारहवे स्थान में चंद्र-केतु हैं। अमेरिका के सबसे ताकतवर व्यक्ति दिल्ली पहुंचने वाले हैं, पूरा देश रेड कार्पेट बिछाये बैठा है। पूरा मीडिया कार से लेकर कारनामे का बखान कर रहा है। ऐसे में देखने की बात होगी कि देश का भविष्य कैसा है।
ग्रहीय गणना करें तो एकादशेश तीसरे स्थान में है, सरकार औद्योगिक विकास चाहती है, तृतीयेश केतु के साथ एकादशस्थ है, संकल्पनिष्ठा भी पूरी है, ताकत भी पूरी है परंतु भाग्येश शनि सप्तम स्थान पर बैठकर अपने भाव को पूर्ण दृष्टि रखते हैं। यानि कुछ गड़बड़ होगी। ये शनि दशमेश भी हैं यानि कुछ भारी गड़बड़। शनि को न्याय का स्वामी मानते हैं, यहां यह सांस्कृतिक विरासत का भी स्वामी है। क्या देश में समरसता खण्डित होने वाली है? क्या देश अपने लक्ष्य से ईतर किसी दूसरी परेशानी में फंसने वाला है? क्या देश में विघटनकारी शक्तियां कुछ भयानक साजिश कर रहीं हैं, क्या सरकार इससे अनजान हैं? कुछ ऐसा ही होने वाला है। या विकास की गरज से बनाये कानूनों का कुछ लोगों द्वारा दुरूपयोग होने वाला है। कुछ तो ऐसा है जिससे डगर इतनी आसान नहीं रहने वाली। मैं निराशावादी नहीं, और भय फैलाने वाला भी नहीं। अपितु सावधान जरूर हूं और वक्त के आगे देखने की कोशिश करता हूं। आने वाले दिनों में सरकार को इन दोनों ही खतरों से सावधान रहना होगा। शायद यही वे कारण होंगे जो भविष्य में राजनीति का दूसरा केंद्र निर्मित करेंगे। असल में सरकार के पक्ष के कुछ लोग और सरकार के विरोध के कुछ लोग समरसता को भंग करने की भयानक साजिश कर रहे हैं। इसका परिणाम भले ही कुछ हो, पर वह परिणाम तो नहीं आयेगा, जो सरकार चाहती है। सरकार मेरी नजर में इस वक्त अपने मूल स्वाभाव निर्पेक्षता के मूल बिंदु से हट रही है। चाहे वह अपने राजनैतिक सांगठिक मित्रों की वजह से हो या अपने औद्योगिक मित्रों की वजह से। मसला सावधान रहने का है वर्ना देश में राजनीति में पुन: नेतृत्व विकेंद्रित हो सकता है। यहां पर भारत के दूसरे नेतृत्व पर चर्चा करना भी जरूरी है, जिन्होंने बीते दिनों में भारतीय जनतंत्र को प्रभावित किया था। एक थे बाबा रामदेव, दूसरे अन्ना हजारे और तीसरे और इनमें महत्वपूर्ण अरविंद केजरीवाल।
भारतीय राजनीति में महात्मा गाँधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जयप्रकाश नारायण सरीखे जनता में प्रभाओ शाली नेताओं के नाम की तरह वर्ष २०१४-२०१५ अरविंद केजरीवाल का नाम भी शूमर होगा जिनकी बातों से प्रभावित हो कर देश ने क्रांति का इतिहाश लिखा बेशक इस क्रांति में बहुत लोग शामिल थे और मेरी नज़र में इस क्रांति की स्क्रिप्ट अरविंद केजरीवाल ने लिखी थी तत्कालीन सत्ताशीन कुछ बड़े नेताओं नें मुहिम भी चलाई पर वे नाकाम रहे| अरविंद केजरीवाल चांटे खाकर, भयानक राजनैतिक साजिशों का शिकार होकर भी अत्यंत सहज भाव से भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार और पूंजीवादियों के खिलाफ और गरीब जनता के पक्ष में दृढ़तापूर्वक खड़ा हो तो वह महात्मा गांधी के अलावा सिर्फ अरविंद केजरीवाल हो सकते हैं। हालांकि देश का एक वर्ग इन्हें शायद न स्वीकार करता हो, पर इनके तर्कों के आगे बड़े-बड़े राजनेता नतमस्तक हो जाते हैं। पिछले साल अन्ना, अरविंद और रामदेव बाबा की तिकड़ी एक पूरे राष्ट्रीय पार्टी पर भारी पड़ी मगर तीनों का दुर्भाग्य के इनमें से कोई भी इसका राजनैतिक लाभ नहीं ले पाया क्योंकि तीनों के पास राजनैतिक संगठन की कमी थी। राजनीति के उस्तादों ने सिविल सोसायटी के संगठन में पलीता लगाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तो कम कर दिया मगर अपनी विश्वसनीयता भी खो बैठे। उधर रामदेव अतिउत्साह में काले धन पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करके भाजपा के पक्ष में जनता को करने में सफल तो हुये परंतु उनके इस वादे की इतनी किरकिरी हुई कि वे भी अपनी विश्वसनीयता पुन: स्थापित करने में लगे हुये हैं और गाहे-बगाहे सरकार को धमकाते रहते हैं। बचे केजरीवाल, ये इकलौते दूरदृष्टा निकले जिन्होंने वक्त की नजाकत समझा, और एक राजनैतिक पार्टी की स्थापना करदी। मगर सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि बहुत सारी जरूरी राजनैतिक सावधानियां नहीं रख पाए और इस पार्टी के आस्तीन में ही बहुतेरे महत्वाकांक्षी लोग पहुच गये जो आगे चल कर पार्टी को हानि पहुचाई ,आंदोलन और विश्वसनीयता तीनों को काफी बट्टा लगाया। बहरहाल, उन लोगों का तो कुछ नहीं पर अरविंद केजरीवाल अपनी सहिष्णुता के साथ अपनी खोई हुई साख पुन: स्थापित करने में लगे हुये हैं। भारत के राजनैतिक पंडित जानते हैं कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में वो चमक नहीं है। समाजवादी अपने प्रदेशों में अव्यवस्था (गुंडई) को नहीं संभाल पा रहे हैं और साथ ही वे वर्तमान विकास की राजनीति के ईतर दूसरे तरीकों में अपना भविष्य ढूंढ़ रहे हैं। ..और बहुजन समाजवादी नेतृत्व भी उत्तर में गलत राजनैतिक प्राथमिकताओं के कारण गैरमनुवादियों और अल्पसंख्यकों पर से अपना सम्मोहन खो चुके हैं। पूरव का कम्यूनिजम अपनी अदूरदर्शी नीतियों और विकास की औद्योगिक नीति के खिलाफ राजनीति कर अपना अस्तित्व खतरे में डाल चुका है। और वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के गलबहियां कर रही है। ऐसे में मध्यम और निम्र वर्ग का राष्ट्रीय नेतृत्व शून्य है यानि इनकी बात करने वाला कोई नहीं। आने वाले दिनों में भूल-भुलैया वाली सरकार यदि वास्तविक राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं करती और केवल आतामशलाघा में जीती है या बहुत जल्दी प्रोपेगेंडा पर आधारित राजनीति की जगह, वास्तविक जनकल्याण की नीतियों पर जैसे मंहगाई, पेट्रोल-डीजल, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विदेश नीति, कृषि नीति, जनसंख्या, बेरोजगारी, सामाजिक शांति, सामाजिक समरसता ,भ्रस्टाचार, काला धन और न्याय पर ध्यान केंद्रित नहीं करती और भाजपानीत राज्यों में सुशासन और विकास का सपना पूरा नहीं होता तो पक्का जानिये कि आने वाले ढाई वर्षों में जब नीतियों के परिणाम आने शुरू होंगे तो सरकार मीडिया के निशाने पर होगी। और जाने-अनजाने भाजपा के ईतर नेतृत्व पनप सकता है। ऐसी स्थिति में देश की बड़ी पार्टी के रूप में 'आप पार्टी को देखेंगे।आयये अरविंद केजरीवाल का भविस्य देखें अब एक नजर अरविंद केजरीवाल के ज्योतिषीय भविष्य पर भी डालें। अरविंद केजरीवाल की राशि और लग्न दोनों वृषभ है। लग्न का चंद्रमा जहां इनके व्यक्तित्व को आकर्षक बना रहा है वहीं मित्र सूर्य के घर में बैठा बुध इन्हें बेहतर वक्तृत्व शैली भी प्रदान कर रहा है। बुध के साथ-साथ स्वगृही सूर्य की उपस्थिति बुद्धादित्य नामक राजयोग निर्मित करते हैं तथा लाभ स्थान के राहु ने इनके लिए एक नई जगमगाती कथा लिखी। इसी राहू ने इन्हें लोगों के बीच भरोसेमंद बनाया।
वर्तमान में गुरू की महादशा में शुक्र का अंतर १ मार्च को समाप्त हो रहा है। और दिल्ली के चुनाव फ रवरी माह में समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद सूर्य का अंतर इनकी प्रतिष्ठा को और सक्रियता को कई गुना बढ़ायेगा। इसके कई मायने लगाये जा सकते हैं। पर सार यह है कि ये दिल्ली में महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे और सरकार के लिये परेशानी पैदा करते रहेंगे और अपना जनाधार बढ़ाते रहेंगे।
अब एक नजर उनके जीवन पर डालें तो मंगल में केतु की दशा में उन्होंन १९८९ में आई.आई.टी. किया तथा राहु में शनि के अंतर में १९९२ में वे आई.आर.एस. में आ गए। यहां आकर उन्होंने भ्रष्टाचार देखा। २००० में राहु में शुक्र का अंतर चल रहा था, उस समय उन्होंने छुट्टी ले ली और नागरिक आंदोलन, परिवर्तन की शुरूआत की। और जब फरवरी २००६ में जब गुरू में राहु का प्रत्यंतर चल रहा था तब उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इस समय अरुणा राय और इनके प्रयास से आर.टी.आई. का कानून संसद में पास कर दिया गया। ६ फरवरी २००७ जब गुरू में शनि का अंतर चल रहा था तो लोग २००६ के लिए लोक-सेवा में सीएनएन-आईबीएन ''इस वर्ष का भारतीय INDIAN OF THE YEAR नामित किया गया। गुरू में शुक्र का अंतर प्रारंभ हुआ जून २०१२ से, यहीं से उन्होंने अन्ना के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल बिल के लिए बड़ा आंदोलन किया जिसे आगे चलकर अगस्त क्रान्ति का नाम दिया गया। परन्तु इस आंदोलन में बड़ी राजनैतिक पार्टियों का सहयोग नहीं मिला और यहीं पर शुक्र की अंतरदशा में ही अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत की और 'आप पार्टी की स्थापना की और दिल्ली विधान सभा में २८ सीटें जीतकर देश की राजनीति में खलबली मचा दी थी, हालांकि ग्रहदशाओं को चलते वेे अपनी इस सफ लता को दूरगामी बना पाने में सफ ल नहीं हो पाए।
अगर इनके निकटतम भविष्य को देखें, 2015 से प्रारंभ होने वाली सूर्य की अंतर्दशा उन्हें नए पंख प्रदान करेगी। सूर्य की अंतर्दशा उन्हें जरूर बड़ा पद या हैसियत प्रदान करेगी। बड़े-बड़े दिग्गजों को बेचारा बना देने वाले अरविंद केजरीवाल आगे भी अनेक खास को आम बना देने का कौशल दिखा सकते हैं।

Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in

No comments: