Friday 22 May 2015

कर्ज लेन देन और वारों : ज्योतिष वर्णन

Image result for debts
कर्ज के लेन-देन में वारों का विशेष महत्व है| यदि आपको किसी प्रकार का कर्ज लेना हो तो सर्वप्रथम वार अवस्य देख लें| जो वार कर्ज लेने हेतु निषिद्ध माने गयें हैं,उस दिन कदापि कर्ज ग्रहण करें,अन्यथा लिया गया कर्ज सुरसा के मुख की भांति बढता जायेगा अर्थात जब भी आप कर्जा चुकाने हेतु धन जमा करेंगे,तब कोई कोई परिस्थिथिबन कर सामने जायेगी की उस धन को अन्यत्र अचानक आई समस्या पर व्यय करना पढ़ सकता है और चाहते हुए भी कर्जे को नहीं चूका पाएंगे|

सोमवार:- इसके देवता पार्वती हैं| यह चर संज्ञक,शुभ वार है| अतः सोमवार के दिन कर्ज लिया या दिया जा सकता है|

उपाय:- यदि आप निर्यातक का व्यापर कर रहे है इस कार्य हेतु कर्जा ले रहे हैं तो सोमवार को चांदी में मोती जड़वाकर पंचोपचार से पूजा कर के धारण करें,कर्जा जल्दी उतर जायेगा|

मंगलवार:-इसके देवता कार्तिकेय है| उग्र-क्रूर संज्ञक,क्रूर वार है| मंगलवार को शास्त्रों में सर्वमान्य तौर पर कर्ज लेने हेतु निषेध किया है| मंगलवार को भूल कर भी कर्ज ग्रहण करें, बल्कि कर्ज चुकाएँ| इस दिन लिया हुआ कर्ज समाप्त होने का नाम ही नहीं लेता|व्यक्ति कहते हुए भी कर्ज चुकाने में असमर्थ हो जाता है| यदि गलती से कर्ज लिया है,तो वह झगड़े का जड़ बन जाता है| यदि कर्ज लिया हुआ है तो कर्ज की प्रथम क़िस्त शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से देना प्रारम्भ करें| यदि पूर्व से ले रखा है,चूक नहीं रहा तो यह उपाय अवस्य करें|

उपाय:- एक मीटर लाल कपडे में मसूर की दाल,गुलाब,अनार,ताम्बें का सिक्का,गेहू,लाल मिष्ठान रखकर हनुमानजी के मंदिर में रखें हनुमान जी के समक्ष कहें की मुझे कर्ज से मुक्त करायें|

बुधवार:- इसके देवता विष्णु हैं| मिश्र संज्ञक,शुभ वर है,परन्तु ज्योतिष की भाषा में इसे नपुंसक वर भी कहते हैं|यह गणेश जी का वार है|इस दिन किसी को कर्ज दें,यदि कर्ज देते है,तो धन देकर भूल जायें,क्योंकि इस दिन दिया गया धन वापिस प्राप्त करने में काफी कठिनाई आती है| यदि बैंक में फिक्स डिपाजिट या वितीय भुगतान करना है तो इस दिन करें| यदि आप कर्ज लेना चाहें तो ले सकतें है| यदि पूर्व में दे रखा है तो निम्न उपाय करें:-

उपाय:-बुधवार को स्नानादि से निर्वित होकर संख पर केसर से स्वस्तिक बनाएं स्फटिक माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करें प्रत्येक मंत्र की समाप्ति पर एक चावल संख में डालते जायें| 21 दिन के बाद उसे सफ़ेद वस्त्र में बांध कर व्यापर स्थल पर रखें,जल्द कर्ज उतर जायेगा|

गुरुवार:-इसके देवता ब्रह्मा है| लघु संज्ञक शुभ वार है|गुरुवार को आप किसी को कर्ज दें,बल्कि कर्ज यदि लेना है तो अवस्य ले सकतें है| यदि पूर्व में दे रखा है तो निम्न उपाय करें:-

उपाय:-सवा मीटर कपड़े में हल्दी की गांठ,केला,पीले पुष्प,पिली मिठाई चने की दल रखकर मंदिर में रखें कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें|

शुक्रवार:-इसके देवता इंद्र हैं| मृदु संज्ञक,सौम्य वार है| कर्ज का लेन देन कर सकते हैं| मन में शंका रहता है की कर्जा अभी चूका दूं,फिर सोचता है-इसको बाद में चूका दूंगा| अभी किसी और कार्य में लगा देता हूँ| लेखक का मानना है की कर्ज लेन-देन की क्रिया से इस दिन बचें तो अच्छा ही है| यदि पूर्व लेन-देन कर रखा है तो निम्न उपाय करें|

उपाय:- एक सवा मीटर सफ़ेद कपड़े में पांच प्रकार के ड्राई फ्रूट(सूखे मेवे)मखाने,चावल,इत्र,पुष्प श्वेत,बर्फी

शनिवार:-इसके देवता काल हैं| दारुण संज्ञक,क्रूर वार है| स्थिर कार्य करने हेतु ठीक है,परन्तु कर्ज विलंभ से चुकता है| यदि पूर्व में लेन-देन कर रखा है तो निम्न उपाय करें|

उपाय:-शनिवार को एक पीपल का पत्ता लेकर उस पर स्वस्तिक बनाकर सात शनिवार गद्दी के निच्चे रखें| फिर आठवें शनिवार को सुनसान जगह पर डाल दें| व्यवसाय में बरकत होनी शुरू हो जायेगी|
सवा मीटर काले कपडे में काले तिल,उड़द,आलू बखरा रखकर चढाएँ कर्ज मुक्ति हेतु प्रार्थना करें|

रविवार:-इसके देवता शिव है| यह स्थिर संज्ञक,क्रूर वार हैं| रविवार को कर्ज लेना चाहिए और देना चाहिए| ऐसा करने पर कर्ज की किश्त चुकाते रहतें हैं| मन में लगता है की जाने कब चुकेगा| कर्जा बढता हुआ बोझ सा प्रतीत होता है| यदि पूर्व में लेन-देन कर रखा है तो निम्न उपाय करें:-

उपाय:-रविवार को काली उड़द के दाने दायें हाथ में रखकर ईष्ट का जाप करते हुए कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें तो लाभदायक होता है|


Pt.P.S Tripathi
Mobile no-9893363928,9424225005
Landline no-0771-4035992,4050500
Feel Free to ask any questions in


No comments: