Friday 20 May 2016

शनिवार 20 मई 2016 राशिफल

शनिवार को वृश्चिक राशि में शनि और मंगल के साथ चंद्रमा भी होने से कुछ लोगों को अचानक धन लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। बड़े और खास कामों से फायदा होगा। मंगल-चंद्रमा की जोड़ी से धन लाभ देने वाला लक्ष्मी योग बनेगा। वहीं शनि-चंद्रमा से विष योग भी रहेगा। इस अशुभ योग के कारण विवाद, समय और पैसों का नुकसान, तनाव और फालतू दौड़-भाग रहेगी। ये एक शुभ और एक अशुभ योग पूरे दिन रहेंगे। इनके साथ हस्त नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग रहेगा। राशिफल से जानिए ग्रहों की स्थिति का किस राशि पर कैसा असर रहेगा।
मेष - पॉजिटिव -महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपका प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग आज अपने जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आज आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। जिससे आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों और प्रेमी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। कोई दोस्त आपके लिए कारगर भी साबित हो सकता है।
नेगेटिव -आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। किसी तरह का दिखावा करेंगे तो मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। आपका पहला प्रभाव नकारात्मक रहा, तो आप को उसमें सुधार का मौका शायद न मिल सके। आलस्य के कारण काम टल भी सकते हैं। ऐसे में जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से बचें।
उपाय :1.प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर.... अर्ध्य देते हुए..... ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें.....
2.गुड़.. गेहू...का दान करें..
3.आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें...
वृष - पॉजिटिव -एक के बाद एक छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आने लगेगी। अपने काम पर ध्यान दें। पैसों के मामलों में दूसरे लोग आपको चाहे जितनी भी सलाह दें, आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। आपका मन दूसरों की सलाह से कहीं बेहतर है। अपनी योजना खुद बनाएं और उस पर डटे रहें। आज आप में बहुत ऊर्जा रहेगी। आप दूसरों की भावनाओं के लिए बहुत संवेदनशील भी रहेंगे। एक बार जैसे ही आप सक्रिय होंगे, सारा काम बहुत अच्छी तरह निपट जाएगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में स्थिति भी अच्छी रहेगी और फायदा भी मनचाहा मिल जाएगा। संतान की प्रगति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके फेवर में भी हो सकता है।
नेगेटिव -आज आप फालतू बातों से बचें। नई सूचनाओं से उलझनें आएंगी और आपका ध्यान बंटेगा। परिवार के सदस्यों से कोई अजीब समाचार भी मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में उलझने से बचें। आज आपको थोड़ी सुस्ती जरूर महसूस होगी। ऑफिस की कानाफूसी से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय:1.उॅ नमः शिवाय का जाप करें...
2.दूध, चावल का दान करें...
3.श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें...
4.रूद्राभिषेक करें...
मिथुन - पॉजिटिव -आप जो करना चाहते हैं, उसे आज ही कर लें और खुद कर लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। किसी भी काम की पूरी योजना बनाएं और योजना से ही काम करें तो आप सफल हो जाएंगे। आज कोई घटना अचानक भी हो सकती है। मन बना लें। आप जो बात सुनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वह बात आज आपसे कोई कह देगा। शांत रहकर दूसरों की बात सुनेंगे, तो फायदे में रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार करने का अवसर मिलेगा। आज आप सकारात्मक मूड में रहेंगे। मन की भावनाएं दूसरों से बेझिझक शेयर कर सकते हैं। दूसरों की खातिर कुछ खर्च करने में हिचकिचाए नहीं। पढ़ने-लिखने में मन लगेगा। मन शांत रखें। आपसी विचार-विमर्श और सहयोग प्रसन्नता देंगे। निवेश के अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव -ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले कुछ चिड़चिड़े लोग आपके खिलाफ शिकायतें भी कर सकते हैं। खासतौर पर ऑफिस में आप जो कहेंगे, उससे आप गहरी समस्या में पड़ सकते हैं, बेकार विचार मन में न आने दें। सावधानी से अनिष्ट दूर भी हो जाएंगे। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। कोई परिचित या दोस्त पैसा उधार मांग सकता है। देने के पहले एक बार विचार कर लें
उपाय: 1. ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें...
2. हनुमानजी की उपासना करें..
3. मसूर की दाल, गुड दान करें..
कर्क - पॉजिटिव -यथार्थवादी रहें। किसी खास मामले का सकारात्मक समाधान जल्द ही मिल जाएगा। आज आप के सामने काम बहुत ज्यादा रहेगा, लेकिन कुछ लोग आपकी पूरी मदद कर सकते हैं। आने वाले समय में आपकी व्यस्तता और भी ज्यादा होने जा रही है। मन से तैयार रहें। सामाजिक मेलजोल के किसी अवसर में आपकी तारीफ होगी। आपको पसंद किया जाएगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपने हाल ही में अगर कोई नया प्रयास किया है, तो आप उसके परिणामों को लेकर ज्यादा ही महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। अधिकारी या कर्मचारियों से संबंध और अच्छे हो जाएंगे।
नेगेटिव - ज्यादा अधीर न हों। आज आप सावधान रहें, अति करेंगे, तो नुकसान हो सकता है। खुद को व्यवस्थित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके चलते काम अचानक रुक सकते हैं। कोई बात या राज आपके लिए पहेली की तरह रहेगा। उसमें उलझ भी सकते हैं।
उपाय:1. ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें...
2. पीली वस्तुओं का दान करें...
3. गुरूजनों का आर्शीवाद लें..
सिंह - पॉजिटिव - थोड़ा कॉन्फिडेंस महसूस करने की जरूरत है। आगे बढऩे के मौके मिलेंगे। आप बहुत उत्सुकता से नए मौकों और चैलेंज को स्वीकार करेंगे। किसी बुजुर्ग या अधिकारी से संबंध मधुर हो सकते हैं। तनाव या विरोध की स्थिति में आप समझौता करने या बातचीत करके मामला सुलझाने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। नजदीकी लोगों से अपने मन की भावना व्यक्त करेंगे, तो खुश हो जाएंगे। नियमित दिनचर्या से पूरी तरह अलग कुछ करने की इच्छा होगी। नई चीजें समझने का अवसर मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के लिए बढिय़ा दिन है। उत्साही दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर काम दोस्तों के सहयोग से पूरे हो जाएंगे। संपन्नता बढ़ेगी। रोमांस के भी अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव -आप किसी चीज में अति न करें। अगर आप स्वयं पर नियंत्रण न रख सके, तो शाम तक भारी थकावट हो सकती है। अपनी आदत में बदलाव करें और गलतियों का ठीकरा अपने सिर पर न लें। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम या पैसों के लिए दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। किसी बात पर पार्टनर के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें।
उपाय: 1.ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें...
2.मॉ महामाया के दर्शन करें...
3.चावल, दूध, दही का दान करें...
कन्या - पॉजिटिव -करियर या पैसों से जुड़ा कोई ऐसा मौका आज आपको मिल सकता है, जो आपकी आमदनी में अच्छा-खासा और सकारात्मक बदलाव कर देगा। मन की आवाज गौर से सुनें। कोई सपना या शुभ संकेत भी आज आपको मिल सकता है। आज कठिन मामले सुलझाने के लिए सारी बातें साफ कर दें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा समय है। परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। संतान के काम और राजनैतिक जोड़-तोड़ में व्यस्त रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों में फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में नए ऑफर भी मिल सकते हैं।
नेगेटिव -मन में आज कोई ऐसी बात आ सकती है जिसके बारे में आप किसी से कुछ कहने में संकोच करेंगे। आलस्य से बचें। आज आपके सामने कुछ कठिन परिस्थितियां भी आ सकती हैं। कोई बात बिगडऩे का डर भी आज बना रह सकता है।
उपाय:1.‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.
2.भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,
3.उड़द या तिल दान करें,
तुला - पॉजिटिव -आज परेशानियां कम हो जाएंगी। आपको कुछ सुखद बदलाव भी महसूस हो सकते हैं। इस स्थिति में आपके दोस्त भी शामिल हैं। किसी परेशानी की स्थिति में दोस्तों से सलाह करें। उनकी सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है। जो भी अवसर मिले आज उसका पूरा फायदा उठाने से न चूकें। कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान आपको जल्दी ही मिल जाएगा। व्यापार में नए सौदे होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी भी काम में संकोच न करें और हाथ आए मौके जाने न दें। उससे आपको फायदा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव -कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। सावधान रहें। अपनी आदतें सुधारने की कोशिश करें। खुद पर नियंत्रण रखें। धैर्य की कमी रहेगी। जो दूसरों से टकराव पैदा कराएगी। जिस काम से आप पहले कभी इनकार कर चुके थे, या जिस काम को आप बेहद नापसंद करते हैं, हो सकता है अब वो ही काम आपको करना पड़े। आज उधार देने-लेने से बचें। हर काम में रिस्क लेने से नुकसान भी हो सकता है। सावधान रहें।
उपाय: 1. उॅ नमः शिवाय का जाप करें...
2. दूध, चावल का दान करें...
3. श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें...
4. रूद्राभिषेक करें...
वृश्चिक - पॉजिटिव -आज जो भी बदलाव होगा, वह आपके हित में ही होगा। कुछ मामलों में आपको काफी सफलता भी मिल सकती है। आज आपको कई सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। साथ ही आपके सामने जैसी भी स्थिति बनें। उसे स्वीकार कर लें। धीरे-धीरे कुछ अच्छी बातें आपको पता चल सकती है। आपके लक्ष्य अब आपकी नजरों में ज्यादा साफ हो जाएंगे। महत्वपूर्ण काम निपटाने पर ध्यान दें। परिस्थितियों से बाहर निकलने के बाद आपका आत्मविश्वास और बढ़ जाएगा। परिवार के मामलों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
नेगेटिव -आज फालतू कामों में भी समय खराब हो सकता है। सावधान रहें। लगभग हर काम किसी न किसी तरह देरी हो सकती है। हर बार देर होने का कारण कुछ अलग ही रहेगा। विरोधियों के कारण परेशान रहेंगे। आज बड़े सौदे न करें। कहीं कोई चीज भूल भी सकते हैं।
उपाय : 1.प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर.... अर्ध्य देते हुए..... ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें.....
2.गुड़.. गेहू...का दान करें..
3.आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें...
धनु - पॉजिटिव - आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अधिकारियों से संबंध सुधर जाएंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो जाएगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राज की कोई बात भी आपको पता चल सकती है। आपको कुछ नए और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा। भविष्य को लेकर आपके मन में उम्मीदें होंगी। विश्वास भी रहेगा। कोई नई शुरुआत भी कर सकते हैं। आपके ज्यादातर काम सरलता से और अचानक हो जाएंगे। समय आपके फेवर में रहेगा।
नेगेटिव -कोई अनजाना डर परेशान कर सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाने की उम्मीद न रखें। कुछ मामलों में आप निराश भी हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा सावधानी रखने से परेशान हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। परेशान भी हो सकते हैं। नए चैलेंज लेने या किसी उलझे हुए मामले में पड़ने से पहले खुद की स्थिति देख लें।
उपाय :1.ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें...
2.हनुमानजी की उपासना करें..
3.मसूर की दाल, गुड दान करें..
मकर - पॉजिटिव -पैसा कमाने के कुछ नए तरीके दिमाग में आ सकते हैं। आज आपका मन जो कहे, उस पर आप पूरा विश्वास कर सकते हैं। गुप्त रूप से चलने वाली गतिविधियों में बहुत सफल रहेंगे। थोड़ा समय एकांत में बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी परिस्थिति में आपकी उपस्थिति और आपके योगदान से एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवार का कोई खास मामला निपटाना होगा। घर-परिवार और ऑफिस के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। यात्रा, वाहन के मामलों में व्यस्त रहेंगे। आज आपसे ज्यादा आपके एक्सप्रेशन बोलेंगे। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी। बिजनेस में नई योजना बन सकती है। रुका हुआ पैसा फिर से मिलेगा।
नेगेटिव -जल्दी पैसा कमाने की कोशिश न करें। शॉर्टकट लेंगे तो फंस भी सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। खरीदारी करने में भी सावधान रहें। खराब या नकली सामान खरीद सकते हैं।
उपाय: 1. ऊॅ गु गुरूवे नमः का जाप करें...
2. पीली वस्तुओं का दान करें...
3. गुरूजनों का आर्शीवाद लें..
कुंभ - पॉजिटिव -दिन अच्छा है। सोचे हुए काम जल्दी हो भी जाएंगे। रिश्तों के कारण आज आपको फायदा भी होगा। खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज आप वह काम करें, जिसे आप रचनात्मक ढंग से कर सकने में समर्थ हों। सामाजिक मेलजोल का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। वो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता मिल सकेगी। वाद-विवाद की समस्या का समाधान हो जाएगा। उलझे हुए पारिवारिक मामले निपट जाएंगे।
नेगेटिव -आज किसी न किसी कारण चिंता की स्थिति बन सकती है रिश्तों के क्षेत्र में परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। न चाहते हुए भी मेहनत के काम निपटाने पड़ेंगे। थोड़ा शांत रहें। किसी भी तरह की हड़बड़ी में न पड़ें। शारीरिक जोखिम न लें। कुछ दोस्त आपसे अजीब व्यवहार भी कर सकते हैं।
उपाय: 1.ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें...
2.मॉ महामाया के दर्शन करें...
3.चावल, दूध, दही का दान करें...
मीन - पॉजिटिव -आपकी मेहनत के लिए तारीफ जरूर मिलेगी। बात कहने और सुनने में स्पष्टता जरूरी रहेगी। कोई गलतफहमी भी आज दूर हो सकती है। दोस्तों की मदद से किसी खास काम को निपटाने की योजना बन सकती है। रूटीन लाइफ में आपके साथ कुछ नया भी हो सकता है। चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप में सहनशक्ति भी ज्यादा रहेगी। दिन सावधानी से बिता देंगे। आज कोई भी काम सावधानी से निपटा लेंगे। रिस्क नहीं लेना आपके लिए आज प्लस पॉइंट हो जाएगा।
नेगेटिव -चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है। आज मेहनत बहुत रहेगी। इस राशि के कुछ लोगों को आज मेहनत का पूरा नतीजा भी नहीं मिल सकेगा। हो सकता है कि आपकी मेहनत का फायदा दूसरों को हो जाए। आप किसी की शिकायत या आलोचना में जरा भी न पड़ें। इसमें आपका समय भी खराब हो सकता है। परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। व्यापार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं को आज सार्वजनिक होने से बचाएं। जीवनसाथी की चिंता भी करनी होगी।
उपाय : 1.‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.
2.भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,
3.उड़द या तिल दान करें,

No comments: