Tuesday 2 May 2017

वृषभ मई 2017 मासिक राशिफल

इस समय के दौरान आपका चंद्र ग्यारहवें भाव से भ्रमण करेगा। इसके अलावा व्यय स्थान में बुध और सूर्य की युति है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा तृतीय स्थान से भ्रमण करेगा। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। मित्रों के साथ मुलाकात की संभावना बढ़ेगी। पड़ोसी के साथ आपके संबंध बढ़िया रहेंगे। इस समय के दौरान आप अपने शत्रु पर दबाव ला सकेंगे। नयी वस्तु खरीदी कर सकते हैं। व्यापार में आर्डर अधिक मिल सकेंगे, परंतु आपको मात्रा से अधिक ध्यान गुणवत्ता पर देना होगा। मुनाफे का प्रतिशत कम रखें। आप अपना कामकाज सावधानीपूर्वक करते हुए आगे बढ़ेंगे। आप किसी नये क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे और सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस सप्ताह के दौरान कामकाज – खरीदी आदि में व्यस्त रहेंगे। हांलाकि, संतान कैरियर में प्रगति करेगी जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। सगे-संबंधी मित्रमंडली में भेंट-उपहार का आदान-प्रदान होगा। पुराने संबंध ताजा होंगे। इस समय विशेषकर कोर्ट-कचहरी और सरकारी विषयों में अवरोध की संभावना रहेगी। सरकारी नौकरी में रुचि रखने वाले जातकों को भी थोड़ा संभलना पड़ेगा। आप कामकाज में खूब उत्साह और जोशपूर्वक काम करेंगे। दांपत्य संबंधों में गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंधों का आनंद उठा सकेंगे। कुल मिलाकर, शुभ सप्ताह रहेगा।
व्यवसाय एवं करियर- व्यवसाय में आपको लोगों की कुटिल नीयत का शिकार होने से बचना होगा। व्यवसाय में सरकारी या कानूनी कार्यों के प्रथम पखवाड़े में खर्च बढ़ेंगा। उसमें सफलता नहीं मिलेगी। हालांकि, 15 तारीख के बाद स्थिति सुधरेगी। रियल एस्टेट, कृषि, इलेक्ट्रोनिक चीजों वगैरह के कार्यों में 15 तारीख के बाद तेजी दिखाई देगी। हालांकि, भागीदारी के कार्यों में आपको अपने व्यवहार पर अंकुश रखना पड़ेगा।
धन वित्त-इस महीने आपकी आमदनी की तुलना में खर्च का प्रमाण अधिक रहेगा। कानूनी और सरकारी मामलों के पीछे खर्च अधिक रहेगा। वसीयत संबंधी मिल्कीयत के प्रश्नों के हल होने की संभावना कम है। निवेश के मामले में आपके द्वारा गलत निर्णय लिए जाने की संभावना में वृद्धि होगी। इस समय आप वाहन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीद और मेंटेनेंस के पीछे खर्च की संभावनाओं में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य- इस महीने के शुरू के पखवाड़े में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जिनको ब्लडप्रेशर,माथे में दुखाव, वाणी या कंठ से संबंधित समस्या, त्वचा रोग और गुप्त भागों में पीड़ा हो उनको उपचार में विशेष ध्यान रखना चाहिए। महीने के उत्तरार्ध में बिजली के करंट, आकस्मिक चोट, रक्त परिभ्रमण से संबंधित समस्या, अस्थि भंग का खतरा होने से निरर्थक उतावली करने की बेवकूफी नहीं करें।

No comments: