Saturday 13 May 2017

मकर मई 2017 मासिक राशिफल

इस समय आप व्यावसायिक जीवन में काफी व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों का मन अधिक चंचल रहने से वे पढ़ाई में एकाग्रतापूर्वक ध्यान नहीं दे सकेंगे और इसके कारण उनको मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। उनको पठन में भी कम रुचि जागृत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी नौकरी में थोड़ा असंतोष जैसा महसूस करेंगे। पैसा के मामले में आपको असंतोष महसूस होगा।आपको लगेगा की पार्टनरशिप से जुड़ा बिज़नेस आपको लाभ नहीं दे रहा, लेकिन इसे छोड़िए मत। आर्थिक सफलता के लिए किया गया उतावलापन घातक हो सकता है।नौकरीपेशा वाले समय और अवसर का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। नई नौकरी के लिए यदि आप प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की पूरी सम्भावना रहेगी। सरकारी सेक्टर के कामकाज में प्रगति दिखाई दे रही है। महीने के उत्तरार्ध में बिजनेस हेतु किसी भी नये कामकाज की शुरूआत नहीं करें। बाहरी खाद्य वस्तुओं से परहेज करें। काफी गर्मी के वातावरण में घूमना टालें, अन्यथा बुखार, पेट के रोग, पाइल्स जैसे रोग होने का अंदेशा है। इस समय आपको बोलने में ध्यान रखना है। आपके किसी धार्मिक या समाज-सेवा के काम से जुड़ने के संकेत भी हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं।
व्यवसाय एवं करियर- महीने की शुरुआत ख़र्चों से भरी रहेगी। कुछ ख़र्चे बेवजह हो सकते हैं, तो कुछ ख़र्चे मौज-मस्ती के लिए भी हो सकते हैं। माह का मध्य भाग मिलाजुला रहेगा। इस अवधि में पैसों के लेन-देन को लेकर आपको सतर्कता बरतनी होगी। नौकरी वर्ग को निरंतर परिश्रम की जरूरत होगी। आपको अपने शत्रुओं और अॉफिस की राजनीति से चौकन्ने रहने की जरूरत रहेगी। किसी भी नए बिज़नेस में निवेश करने से पहले सलाहकारों की राय लेना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए पदोन्नति के द्वारा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति के लिए आप अपनी क्षमता से बाहर जाकर प्रयास करने की सोचेंगे। विदेश सम्बंधित कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय काफी अनुकूल नज़र आ रहा है। आप महसूस करेंगे कि भाग्य का आपको पूरा साथ मिल रहा है। कृषि, रियल स्टेट जैसे क्षेत्रों में कमाई के अच्छे योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- आपका शरीर अच्छा रहेगा। किसी भी काम में फालतू शीघ्रता करने की जरूरत नहीं है। कुछ लोगों को नेत्र, अनिद्रा व मुख से सम्बंधित रोग होने की सम्भावना रहेगी। वैसे आप जोश व उत्साह से भरे रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों से छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा अच्छा लग रहा है। शरीर का वजन बढ़ने से रोकने के लिए खाने-पीने पर अंकुश रखने का परामर्श है। आमोद-प्रमोद के साधनों में आप रुचि लेंगे। और मानसिक राहत पाने के लिए योग व ध्यान का सहारा भी ले सकते हैं। संतान की नौकरी या विवाहादि कार्यों का निराकरण होने से आपकी मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी।

No comments: