Wednesday 3 May 2017

सिंह मई 2017 मासिक राशिफल

महीने के पूर्वार्ध में मित्रों से मिलने जाएंगे। यदि कोई उधारी का पैसा रुका हुआ हो तो वह मिलेगा। इससे आपकी पैसे की तंगी दूर होती महसूस होगी। यदि मन में कोई इच्छा है तो वह भी पूरी होगी। हो सके वहां तक बाहर का खाना खाने से बचें। मन बैचेनी का अनुभव करेगा। गलतफहमियों के कारण अविश्वास पैदा होगा और इसके कारण पति-पत्नी अथवा परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद के समय में यदि परिवारजनों अथवा जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव हो तो वह भी दूर होने की संभावना बन रही है। परिवार में सद्भाव लौटने से आपका मन अधिक प्रफुल्लित रहेगा। वसीयत से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा। छोटी यात्रा हो सकती है। इस समय विशेष रूप से छाती में दर्द इसके अलावा बीमारी होने की संभावना बनने से स्वास्थ्य की खूब संभाल रखनी पड़ेगी। महीने के उत्तरार्ध में प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मेल-मिलाप के प्रसंग बनेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक सक्रिय बनेंगे। पाचनशक्ति में तकलीफ होगी जिसके कारण बीमार होने की संभावना रहेगी। परिवारजनों के साथ अथवा जीवनसाथी अथवा नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद होगा। सरकारी कार्यवाही में विंलब होगा। पिता के साथ व्यर्थ वाद-विवाद से बचें।
व्यवसाय एवं करियर- व्यवसायिक मोर्चे पर शुरू-शुरू में सामान्य स्थिति रहेग। पर तारीख 15 के बाद प्रगति दिखाई देगी। सरकारी कार्यों, सरकारी नौकरी, रियल एस्टेट, कृषि, समुंदर पार के कामकाज, इलेक्ट्रॉनिक चीजों और वाहन की खरीद-फरोख्त में सिद्धि हासिल कर सकेंगे। भागादारी के कार्यों में भारी परिवर्तन की संभावना है। नयी भागीदारी या करार करते समय जरा-सी भी असावधानी नहीं बरतने की सलाह है।
धन एवं वित्त- आप अपनी वाणी के प्रभाव से धन की वसूली करेंगे। रुपयों की वसूली को लेकर प्रवास के लिए सही समय है। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यवसायिक खर्च की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उत्तरार्ध का समय बेहतर रहेगा। इस समय के दौरान पारिवारिक खर्च अधिक रहने की संभावना है। ससुराल पक्ष और जीवनसाथी के नाम किए हुए निवेश से लाभ होने की संभावना है।
स्वास्थ्य-आपके स्वास्थ्य में किसी प्रकार की बड़ी समस्या नजर नहीं आती। पर मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहे अन्यथा बुरे विचार आपके शरीर पर अपना प्रतिकूल असर दिखा सकते हैं। इस समय गुप्त भागों की समस्या और त्वचा की बीमारी आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं।संतान प्राप्ति के मामलों के इस समय हल होने की संभावना कम है। महीने के अंतिम सप्ताह में गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

No comments: