Thursday 13 April 2017

मेष अप्रैल 2017 मासिक राशिफल


महीने की शुरूआत में सूर्य मीन राशि में भ्रमण कर रहा है और साथ में शुक्र युति में है। आपकी ही राशि में मंगल और बुध की युति है। आर्थिक तथा संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता होगी। नींद नहीं आने की भी संभावना रहेगी। लग्नेश तथा अष्टमेश मंगल अपनी स्वराशि मेष राशि में होने से शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रखेगा। आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। मंगल के साथ बुध युति में है जो आपके कामकाज में विशेषकर प्रोफेशनल मोर्चे पर कहीं-न-कहीं विलंब अथवा अवरोध का कारण बन सकता है। फिलहाल, आपकी धार्मिकवृत्ति, धार्मिक अध्ययन, देवस्थान के दर्शन आदि में वृद्धि होगी। आप मौजशौक और विलासी गतिविधियों में अधिक खर्च करेंगे जहाँ आवक की मात्रा मर्यादित रहने से विशेषकर अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कर्ज हो सकता है। अनैतिक संबंध की संभावना भी रहेगी। महीने के मध्य में मंगल धन स्थान में और सूर्य आपकी ही राशि में आएगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा विद्वान लोगों के साथ मुलाकात की संभावना बढ़ेगी। प्रतिष्ठित लोगों की मदद से आप प्रगति कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में अहं का टकराव हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर उधार वसूली में मुश्किल आ सकती है। वाणी को नियंत्रण में रखें। दांत, मसूड़ों और कंधे के भाग में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपकी राशि से पांचवें स्थान में भ्रमण करता हुआ सिंह का राहु शेयर बाजार में सावधानी से सौदा करने का संकेत दे रहा है। गर्भवती महिलाओं को फिलहाल स्वास्थ्य की विशेष संभाल रखनी पड़ेगी। विदेश से संबंधित कार्य में अवरोध आ सकता है।
व्यवसाय और करियर- व्यवसायिक कामकाजों के लिए महीने का पहला पखवाड़ा थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। वहीं उत्तरार्ध का समय उत्तम रहेगा। सेल्स एवं मार्केटिंग के काम कर रहे जातको को 14 तारीख के बाद अपनी बोली में अंकुश रखना होगा। सरकारी कार्यों या सरकारी नौकरी में तारीख 15 के बाद अनुकूलता बढ़ेंगी। शुरूआत में दबंग और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कम समर्थन मिलने से आपकी परेशानियां बढ़ जाने की आशंका है। तारीख14 तक कृषि, रसायन, जंतुनाशक दवाओं, लाल रंग की चीजों इत्यादि में अनुकूलता रहेगी। विदेश में काम करने के इच्छुक जातकों की वीजा से संबंधित कार्यो के अटक जाने की आशंका है।
आर्थिक स्थिति-आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। आपके धन स्थान का मालिक शुक्र पूरी महीने के दरमियान व्यय स्थान को अपना निवास स्थान बनाएगा। इससे बेधड़क और व्यर्थ खर्चे रहेंगे। शुरू के पखवाड़े में सरकारी और कानूनी कार्यों में काफी ज्यादा खर्चे होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में शुरू के दो हफ्तों तक फंसे रहेंगे। आप मेहनत काफी करेंगे और व्यवसायिक कामकाज भी काफी अच्छे चलेंगे, पर अंत में आप यदि हिसाब लगाने बैठेंगे तो आपको मेहनत की तुलना में लाभ कम मिलता दिखाई देगा। हालांकि, उत्तरार्ध का समय आपके लिए आशाप्रद रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में आपको हर समय उतार-चढ़ाव का अनुभव होता रहेगा। माता का स्वास्थ्य आपके लिए चिंताकारक रहेगा। हकीकत में किसी रोग से पीड़ित होने की अपेक्षा किसी रोग के अज्ञात भय आप आतंकित दिखाई पड़ेंगे। पानी से उत्पन्न होने वाले रोगों की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए इस ओर जरा सतर्कता बरतें। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे।

No comments: