Thursday 13 April 2017

कन्या अप्रैल 2017 मासिक राशिफल


महीने के आरंभ में इस अवधि के दौरान उधार-वसूली से संबंधित यात्रा हो सकती है और वह सफल रहेगी। पहले किए गए निवेश में से भी बढ़िया आय होगी। फिलहाल, विद्यार्थियों का अध्ययन में कम मन लगेगा। पर, जो लोग आध्यात्मिक और गूढ विद्या, ज्योतिषशास्त्र, कर्मकांड आदि में गहन अध्ययन करना चाहते हैं उनके लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन में संबंधों में तनाव नहीं आए उसके लिए अहं को नियंत्रण में रखने की सलाह है। भागीदारी के कार्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। कलाक्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय सफलता वाला कहा जा सकता है। महीने के मध्य में सूर्य राशि बदलकर अष्टम स्थान में आएगा तब शरीर में थकावट, आलस और सुस्ती रहेगी। मानसिक बैचेनी रहेगी। बुजुर्गों के साथ का संबंधों में सावधानी रखें। बेकार के वाद-विवाद टालें, नौकरी के मामले में कुछ असंतोष के प्रश्न उत्पन्न होंगे। हालांकि, इस समय मंगल राशि बदलकर भाग्य स्थान में आने से गर्मीजन्य तकलीफों से राहत महसूस होगी। फिर भी जिन्हें जोड़ों और स्नायुओं की समस्या है उन्हें अपना ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो इस समय जिन व्यक्तियों के स्थानांतरण की गुंजाइश नहीं है उनकी नौकरी में परिवर्तन का अवसर आएगा। इस समय आप दांपत्य जीवन का सुख खूब उत्तम रूप से उठा सकेंगे। भागीदारी अथवा नये करार करने के लिए भी यह समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को फिलहाल अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय एवं करियर- व्यवसाय में धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। किसी सब्सिडी या टैक्स में राहत के रूप में सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। इस महीने आपकी दौड़भाग कुछ ज्यादा ही रहेगी। ट्रैवल्स से जुड़े कामकाज, प्रवाही चीजों, स्थायी संपत्तियों में आपको उत्तरार्ध में लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों के जीवन में अनपेक्षित खर्च की संभावना रहेगी। भागीदारी या नया करार करने के लिए उत्तरार्ध का समय बेहतर है। हालांकि,15 तारीख के बाद सरकारी जांच और कानूनी मामलों में पारदर्शिता रखें।
धन स्तिथि-आर्थिक दृष्टि से इस महीने आय-व्यय का पलड़ा संतुलन में रहेगा। व्यय स्थान में उपस्थित राहु के कारण आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी से पैसे उधार या लोेन लेेंगे जिससे आप कर्जदार हो सकते हैं। बेकार के खर्चों को टालें और बचत को महत्व देंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। आजीविका से आप जो भी कमाएंगे उसका अंत में आप यदि हिसाब लगाने बैठेंगे तो अनुमान से काफी कम निकलने की संभावना है।
करियर-इस महीने आप उत्तम शारीरिक सुख का भोग करेंगे। पर रोग स्थान में पापी ग्रह केतु की उपस्थिति के कारण आपको कोई अनजानी चिंता या काल्पनिक रोग का डर सताता रहेगा। भयाक्रांत होने से आप खुद को बीमार-बीमार महूसस करेंगे। मशीनरी का काम कर रहे जातकों को तारीख 14 तक चोट लगने की आशंका रहेगी। उत्तरार्ध का समय नेत्रपीड़ा व चक्कर इत्यादि की परेशानियां पैदा कर सकता है।

No comments: