Thursday 13 April 2017

तुला अप्रैल 2017 मासिक राशिफल



महीने के प्रारंभ में आपके रोग स्थान में सूर्य व वक्री शुक्र, सप्तम स्थान में मंगल व बुध की युति है। गुरु इस समय व्यय स्थान में वक्री है और शनि पराक्रम स्थान में चल रहा है। शुरूआत के दिवसों में आपको स्वास्थ्य की थोड़ी समस्या रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रगतिपूर्ण समय है। वरिष्ठजनों का खूब उत्तम सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपको गुस्से को नियंत्रण में रखना होगा। हालांकि, अंतरंग संबंधों में आप आवश्यकता से अधिक जोश में दिखाई देंगे। कभी आपको एकांत वाले स्थान पर रहने की इच्छा होगी। कामकाज के स्थान पर स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ की आशा रख सकते हैं। द्वितीय सप्ताह में आप माता और संतान की तरफ कम ध्यान दे सकेंगे ग्यारहवें भाव में राहु होने से अलग अलग जाति के लोगों की तरफ से लाभ होने की संभावना है। महीने के द्वितीय पखवाड़े में सूर्य राशि बदलकर सप्तम भाव में आएगा। इस समय शुक्र, बुध, गुरु और शनि चारों ग्रह वक्री होने से आपको सभी ग्रहों का लाभ अपेक्षा से कम मिलेगा। मंगल के आठवें स्थान में आने से स्वास्थ्य की अधिक संभाल रखनी पड़ेगी। नौकरी में इस समय आप योजनाबद्ध तरीके से काम में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में इस समय थोड़ी नीरसता बढ़ सकती है।
व्यवसाय एवं करियर- धंधे-व्यवसाय में आप इस महीने विस्तार की योजनाओं को समझदारीपूर्वक अमल में ला सकते हैं। हालांकि,किसी किसी तरह का नया साहस करने या नौकरी में चेंज करने में आप जरूरत से ज्याद समय लगाएंगे। नौकरीवर्ग के ऊपर 15 तारीख तक उनके उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। भागीदारी के कामकाज में आपको सपोर्ट मिलेगा। पर पूर्वार्ध के समय में किसी प्रकार के निर्णय लेने में बेकार की हड़बड़ी मत मचाएं। अपनी बातों को जबरन मनवाने की जिद्द भी मत लगाए रखें। 14 दिन के बीत जाने के बाद रियल एस्टेट, कृषि, औजार वगैरह के कार्यों में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
धन संबंधी- इस महीने आर्थिक मोर्चे पर आपकी चिंता में घटोत्तरी होगी। भाग्य का साथ मिल रहा होने से आपको अपनी मेहनतों से अच्छा परिणाम भी मिलेगा। लोन एवं फाइनेंस और वसूली से संबंधित विलंब में पड़े कार्यों का समाधान निकलेगा। नौकरीकर्ताओं को इंसेंटिव या इन्क्रीमेंट के रूप में प्रोत्साहित किया जाने की संभावना है। हाथ में पैसे रहने से अब आप भविष्य की बचत के संदर्भ में भी कुछ सोच सकते हैं। शेयर बाजार से हाल में दूर रहने में ही भलाई है।
स्वास्थ्य- इस महीने के प्रथम सप्ताह और 22से 25 तारीख के दौरान आपको स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। 14 तारीख के बाद संयोगवश किसी चोट की आशंका को देखते हुए व्यर्थ की जल्दबाजी टालें। शुरूआती चरण में आपको पेट, कमर, अस्थि, पथरी और किडनी से संबंधित शिकायतें होने की आशंका है। मोटापे और डायबिटीज से पीड़ित जातकों को नियमित उपचार में लापरवाही नहीं बरतने की सलाह है।

No comments: