Monday 5 December 2016

मिथुन दिसम्बर 2016 मासिक राशिफल

माह की शुरूआत में आप के कार्य सरलता से संपन्न नहीं होंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। हालांकि, अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। पुश्तैनी जायदाद से जुड़े मामले अभी रफ्तार पकड़ेंगे। जो जातक गूढ विद्या, ज्योतिष या कर्म कांड में रुचि रखते हैं, उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ परिवार में भी सुख और शांति बनी रहेगी। जब माह मध्य के आस पास सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा, उस समय आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। १२ व १३ तारीख अनावश्यक खर्च और कार्यों में अवरोधों का संकेत दे रही है। जीवन साथी के साथ भी मतभेद होने की संभवना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उत्तरार्ध में बुध के वक्री होने से मकान-वाहन के काम को लेकर थोड़ी चिंता और दुविधा रहेगी। हमारी सलाह है कि उत्तरार्ध की शुरूआत में आप बिना सोच विचार किए किसी भी तरह का निर्णय नहीं लें। इस समय दौरान व्यवसाय से जुड़ी महत्वपूर्ण बातचीत को विराम दें। यात्रा में असुविधा हो सकती है। भाई बहन के साथ मतभेद रहेंगे। विदेश संबंधित कार्य अटक सकते हैं। हालांकि, प्रेम संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार या लाॅटरी अथवा सट्टेबाजी के कामों में भाग्य आजमा सकते हैं। माह अंत में स्वास्थ्य के मामले विशेषकर कंधों और मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ रह सकती है।टिप्सः नियमित विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।
व्यवसाय-आपके कर्म स्थान के मालिक गुरू के वर्तमान में इस स्थान पूर्ण दृष्टि डालने से प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रगति की आशा रख सकते हैं। नौकरीकर्ताओं को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ लोगों की कृपा से आगे बढ़ेंगे। आपको अपने कार्य विलंब से पूरे होते नजर आएंगे।16 तारीख के बाद आपकी प्रगति पर ब्रेक लगने की आशंका है। वर्तमान में रियल एस्टेट, लाल रंग की चीजों, कृषि व इससे संबंधित उत्पादनों में मंंदी रहने के आसार हैं। हालांकि, 12 तारीख के बाद इसमें सुधार परिलक्षित होगा |
आर्थिक स्थिति-आपकी आर्थिक स्थिति में निरंतर उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। नौकरी में लगे लोग या खुदरा कामकाज कर रहे लोग पहले पखवाड़े में संघर्ष के बाद आर्थिक सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रोनिक्स की चीजों, मशीनरी, अचल संपत्ति की चीजों में आपके खर्च बढ़ेंगे। 12 तारीख के बाद आपको राहत मिलेगी। जीवन साथी या ससुराल पक्ष से लाभ होने की संभावना है। निरर्थक यात्राओं के पीछे खर्च होने के योग हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य के प्रति खूब सावधानी रखनी होगी। प्रथम पखवाड़े में आपके रोग स्थान में सूर्य व शनि की युति रहेगी।12 तारीख तक मंगल आपकी कुंडली के अष्टम स्थान में रहेगा। शुक्र भी आपके अष्टम स्थान में आ रहा है। बवासीर, एेसिडिटी, हृदय की धड़कनों की अनियमितता, प्रजनन अंगों की समस्या, महीने के उत्तरार्ध में कंधे के स्नायुओं में दर्द, रीढ़ की हड्डियों में पीड़ा होने की संभावना है।

No comments: