Tuesday 6 December 2016

कन्या दिसम्बर 2016 मासिक राशिफल

माह की शुरूआत में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। कार्यों में विलंब होगा अथवा उम्मीद अनुसार फल नहीं मिलेगा। आमदनी और उधारी के प्रयास में शुभ फल प्राप्त होगा। आप को रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। हृदय में थोड़ी अशांति और बेचैनी उत्पन्न करेगा। मंगल राशि बदलकर कुंभ में अर्थात् आपकी राशि से षष्ठम भाव में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए आप में खूब शक्ति और हिम्मत आएगी। व्यापार अथवा नौकरी में आपके अधीन काम करने वाले बढ़िया कर्मचारी मिलेंगे और वे पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। नौकर-चाकर का सुख अच्छा मिल सकता है। जल्दबाजी अथवा वैचारिक उथल पुथल में गलत निर्णय न हो जाए, ऐसा भी हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से अभी बचें। आमदनी की तुलना में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। भाग्य का सहयोग आशा से कम मिलेगा। अधिक मेहनत और आत्मविश्वास से आप के सभी काम बढ़िया तरीके से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी जातक अध्ययन में रुचि के साथ ध्यान एकाग्र कर नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। उच्च अध्ययन संबंधी निर्णय लेने अथवा जो अभी उच्च अध्ययन कर रहे हैं, उनके लिए परीक्षा में बढ़िया अंको के साथ उत्तीर्ण होने हेतु अनुकूल समय है।टिप्सः छोटी कन्याआें को शुक्रवार को मीठी वस्तुएं खिलाएं। शुक्रवार का उपवास करें।
व्यवसाय-आप अपनी बौद्धिक प्रतिभा से अपने समस्त कार्य पूरे कर सकते हैं। कोई नया काम बहुत सोचकर ही करें। 12 तारीख के बाद का समय शेयर बाजार में निवेश के लिए बढ़िया है। नौकरी कर रहे लोगों की पीठ पीछे दगाबाजी होने की आशंका है, सावधान रहें। शिक्षण, पत्रकारिता, बैंकिंग, साहित्य वगैरह में आपकी अच्छी सफलता मिल सकती है। यह समय व्यापार के विस्तार के लिए उपयुक्त नहीं है. आपके कार्यक्रम में विलंब हो सकता है।
धन स्थिति-आपके धन स्थान का मालिक शुक्र अब पंचम स्थान में मंगल के साथ युति में आ गया है। कमाई की दृष्टि से यह एक शुभ संकेत है। व्यर्थ के खर्चों को अंकुश में रखना होगा। आपको आमदनी होती दिखाई देगी, पर जब हिसाब लगाने बैठेंगे तो वास्तविकता में हाथ में उतने पैसे होंगे नहीं। दैनिक आवक बढ़ाने के प्रयासों में अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य कल्याण के लिहाज से वर्तमान समय आशाप्रद नहीं कहा जा सकता है। किसी बड़ी बीमारी होने की आशंका वैसे नहीं है। मौसमी बीमारियों के अाक्रमण की वजह से आपको शरीर में सुस्ती, आलस वगैरह हो सकती है। संतान प्राप्त के इच्छुक जातकों के लिए 12 तारीख तक का समय विपरीत है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष सावधानी रखने की सलाह है। शरीर का मोटापन बढ़ सकता है। डायबिटीज में भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। इसे नियंत्रित रखने के लिए अपनी दिनचर्या नियमित रखें और शारीरिक प्रवृत्तियों में भी अत्यधिक भाग लें।

No comments: