Thursday 4 August 2016

तुला अगस्त 2016 मासिक राशिफल

माह के शुरूआती सप्ताह में आप को खूब लाभ मिलने की संभावना है और प्रगति के अनेक अवसर पैदा होंगे। मित्रों तथा बुजुर्गों का सहयोग भी मिलता रहेगा। परंतु, वर्तमान समय में आपकी लाभ पाने और पैसा कमाने का लालच बढ़ता जाएगा। लाभ के लिए आप दूसरों को ठगेंगे अथवा दूसरों को ठगने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरे सप्ताह गुरू कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जो विदेश संबंधित कार्यों के लिए लाभकारी है। आध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी और आप जन सेवा के कार्यों में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों के लिए कुछ अंशों में शुभ समय कहा जा सकता है। तीसरे सप्ताह दौरान सरकारी काम पूरे होंगे और आप के यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, खर्च बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हैं। नौकरी के खूब अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय संबंधित काम के प्रयोजन से लंबी यात्रा का योग बनेगा। माता की तबीयत में सुधार होगा। माह के अंतिम चरण में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश अथवा दूर की जगह से अवश्य फायदा मिलेगा। मौसा पक्ष से भी लाभ होगा तथा शुभ समाचार मिलेगा। २८ अगस्त के बाद का समय जातकों के लिए प्रगतिकारक है। नौकरी एवं व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। टिप्सः वाणी पर नियंत्रण रखें। शनिवार का उपवास करवा। शनिवार को घर के नौकर या निचली जाति के लोगों को काले रंग की वस्तु दान करें।
आर्थिक स्तिथि- आर्थिक मोर्चे पर अटके हुए लाभ अब धीमी-धीमी गति से बढेंगे। सरकारी कार्यों या सरकारी विभागों से जुड़े जातकों के कार्य महीने के पूर्वार्ध में कर्म की बदौलत लाभ अर्जित कर सकेंगे। हाल में विदेशों या जन्मभूमि से दूर कमाई कर रहे जातकों को आमदनी के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, धन स्थान पर विराजमान मंगल व शनि की युति के कारण आवक धीमी पर स्थिर गति से प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- इस महीने स्नायुओं, दांत और जीभ से जुड़ी समस्या होने की संभावनाए अधिक है। दिनांक14 के बाद चैन की सांस लेंगे। परंतु 17 तारीख के बाद पैर में चोट या दर्द, रक्त परिभ्रमण, घुटने या आंख में पीड़ा की संभावनाए बढ़ सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखने की गणेशजी सलाह दे रहे हैं।
शिक्षा- आपके पंचम स्थान में केतु के गतिमान होने से शिक्षक मामलों में काफी ध्यान रखना होगा। महीने के पूर्व के चरण में दुर्बल बौद्धिक क्षमता आपको परेशान रखेंगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए महीने का पूर्वार्ध आशाप्रद नजर आएगा। एडमिशन और वीजा जैसी प्रक्रियाएं इस दरमियान पूर्ण कर डालें। वर्तमान में आप पढ़ाई-लिखाई में अपेक्षाकृत कम रूचि ले सकते हैं।

No comments: