Saturday 3 September 2016

सितंबर माह में तुला राशि वाले जातकों का राशि भविष्य

माह की शुरूआत आप के लिए शुभ रहने की संभावना है। नौकरी के लिए प्रगतिकारक समय है। मौज मस्ती, शौक के लिए अच्छा समय कहे जा सकता है। वर्तमान समय में जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है। किसी नर्इ वस्तु की खरीददारी हो सकती है। इसके बाद ५ और ६ तारीख आप के लिए शुभ रहेगी। आपके नौकरी और बिजनस संबंधी काम अच्छी तरह से पूरे होंगे। आनंद और उत्साह से आप का समय गुजर सकता है। जीवन साथी के साथ मधुर समय गुजरेगा। विदेश संबंधी कार्यों के लिए शुभ समय है, जिसमें विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थी वीजा अथवा प्रवेश के लिए प्रयास कर सकते हैं। व्यवसायिक कार्यों के लिए विदेश से शुभ समाचार आएगा। किसी विपरीत लिंगी जातक के साथ मित्रता बढ़ेगी। उनके साथ सिनेमा अथवा होटल में जाने का अथवा किसी कारण से बाहर जाने का योग बनेगा। माह अंत में आपको आमदनी में वृद्धि करने की इच्छा जरूरत महसूस होगी और उस दिशा में प्रयास करेंगे अथवा आमदनी के नए स्रोत खड़े करने की पक्की योजना बनाने की संभावना है। आप के मन में आकार ले रही योजनाएं अब साकार होंगी। आप को मित्रों, बुजुर्गों और काम के स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।टिप्सः पिता की सेवा करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का हर रोज पाठ करें।
व्यवसाय व् करियर- व्यवसायिक प्रगति हेतु खूब परिश्रम करना होगा। अपने समर्पण व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत आप प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। शुरू के पखवाड़े में विशेषकर आयात-निर्यात के कार्यों, जन्मभूमि से दूर के कार्यों अथवा मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी में काम कर रहे लोगों की प्रतिष्ठा धूल में न मिल जाए, इसका जरा ख्याल रखना होग। व्यवसायिक भागदौड़ की वजह से यदि आप क्षमता से अधिक श्रम करेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। लघु मार्गों का सहारा लेकर आगे बढ़ना घातक सिद्ध हो सकता है।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में इस महीने आय व व्यय का पलड़ा संतुलन में होगा। शुरू में आपके धन स्थान में मंगल व शनि की युति होने से आय बहुत मर्यादित होगी। वहीं व्यय स्थान में विद्यमान शुक्र के कारण अनगिनत खर्चे होंगे। उत्तरार्ध में ग्रहों की स्थिति बदलने से आमदनी बढ़ेगी, जिससे महीने के अंत तक संतुलन की स्थिति में आ जाएंगे। ट्रैवेल्स से जुड़े कामकाज, तरल पदार्थों और अचल संपत्ति वगैरह में 19 के बाद अच्छा लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- कौटुंबिक क्लेश व विवाद की वजह से मानसिक रूप से संतप्त रहेंगे। स्वभाव व वाणी में बहुत उग्रता रहेगी। विपरीत समय होने के कारण मनोबल गिर सकता है। 17 तारीख के बाद सूर्य के व्यय स्थान में आने से शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दिल से जुड़ी बीमारी या रक्तचाप की समस्या होने की संभावना है। मासिक धर्म से जुड़ी समस्या, फ्रैक्चर और आग का खतरा मंडरा सकता है।

No comments: