Tuesday 6 September 2016

सितंबर माह में मीन राशि वाले जातकों का राशि भविष्य

सामान्य-माह के पूर्वार्ध दौरान शेयर बाजार में सोच समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। अचानक धनलाभ की आशा भी रख सकते हैं। नये प्रेम संबंधों की शुरूआत के आसार दिखाई दे रहे हैं। जो पहले से ही किसी खास व्यक्ति के ओर आकर्षित हुए हैं, वे खुले दिल से प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं और उसमें सकारात्मक जवाब मिलने की भी संभावना अधिक है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। कुछेक जातकों को किसी भी कारण से जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है। महिला जातकों को पति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। आपके पिता को हर मोर्चे पर उत्तम लाभ हो सकता है। माह उत्तरार्ध के दौरान वैवाहिक जीवन में अहं का टकराव होने से क्लेश रहने की संभावना है। आपका ईश्वर पर श्रद्धा और विश्वास बढ़ेगा। आप किसी धर्मगुरू के संपर्क में आएंगे और उनके मार्गदर्शन के चलते किसी भी विषय में निर्णय लेने की आपकी वृत्ति बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे सार्वजनिक जीवन में आपको पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किये जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कृषि, मशीनरी, अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय, लाल रंग की वस्तुओं, औजारों, वाहन आदि के कामकाज में आपको विशेष लाभ हो सकता है। हालांकि, इस समय काम के स्थल पर आपके व्यवहार में गुस्सा की मात्रा अधिक रहेगी इसलिए थोड़ा संयम बरतें। टिप्सः बुधवार को पहले मूंग एवं उसके पश्चात अन्य भोजन ग्रहण करें। बुधवार को हरा रंग इस्तेमाल करें। आेम बुम बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
आर्थिक स्थिति-आर्थिक मोर्चे पर शुरूआत का समय अच्छा है। दैनिक आवक में वृद्धि के प्रयासों में ठोस सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि, महीने के पिछल पखवाड़े में आप अपने शौक को पूरा करने में खर्च होने का अंदेशा है। जीवन साथी और ससुराल पक्ष के पीछे खर्च होने की संभावना है। भागीदार की ओर से लाभ की आशा रख सकते हैं। निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए महीने के उत्तरार्ध का समय बेहतर है।
व्यवसाय व् करियर- कारोबारियों की तुलना में नौकरी करने वालो के लिए बेहतर समय रहेगा। फुटकर कामों में भी नए आर्डर मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। 19 तारीख के बाद का समय कृषि, लाल रंग की चीजों, जमीन या अचल संपत्तियों की खरीद -फरोख्त इत्यादि के लिए अनुकूल समय है। नयी भागीदारी या करार करने के लिए पूर्व का पखवाड़ा उत्तम रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में निरंतर उतार-चढ़ाव रहेगा। शुरू के चरण में आपके रोग स्थान में राहु व सूर्य की युति है। महीने के उत्तरार्ध में शुक्र राशि बदल कर अष्टम स्थान में आ जाता है। थकान, बेचैनी, संतान की अस्वस्थता के कारण चिंता, त्वचा संबंधित समस्या होने की संभावना है। जो लोग त्वचा रोग, गुप्त रोगों की समस्या से ग्रस्त हैं उनको 19 तारीख के बाद अधिक सावधानी रखनी होगी। पहले पखवाड़े में स्नायुओं में तनाव और जोड़ों में बीमारी रहने की संभावना है।

No comments: