Tuesday 6 September 2016

सितंबर माह में मकर राशि वाले जातकों का राशि भविष्य

सामान्य-माह के पहले पखवाड़े दौरान आपकी मानसिक स्थिति में फेरबदल होने की संभावना है। आपका मन काम में लगता जाएगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों को नर्इ जवाबदारियां मिलने की संभावना है। पिता तथा वरिष्ठजनों की कृपा दृष्टि का लाभ मिलेगा। विदेश से संबंधित कार्यों से लाभ होगा। विदेश जाने संबंधी काम अथवा दस्तावेजी प्रक्रिया की शुरूआत कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर शीघ्र लाभ होगा। धार्मिक विषयों में अधिक मन लगेगा। धार्मिक के अध्ययन में वृद्धि होगी। तीर्थ यात्रा और देव दर्शन के लिए यात्रा का योग भी बनेगा। दूसरे पखवाड़े दौरान विदेश संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आमदनी की तुलना में खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। आपके विचारों में अस्थिरता रहेगी। मानसिक उथल पुथल अत्यधिक रहने से आप बेमतलब के बातों को लेकर आवश्यकता से अधिक व्याकुल रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं भी खड़ी होंगी। आपको सट्टेबाजी में अधिक रुचि रहेगी। आपके कार्यों में संतान की तरफ से अच्छा सहयोग मिलता रहेगा। घर में भी आनंद और सौहार्द का माहौल बना रहेगा। घर या ऑफिस की सजावट के लिए कुछ नया खरीदने की इच्छा होगी। माता की तबीयत का विशेष ध्यान रखें। संतान की शिक्षा संबंधित चिंता परेशान कर सकती है।टिप्सः बुध का रत्न पन्ना धारण करें। बुधवार को हरे रंग अधिक इस्तेमाल करें।
आर्थिक स्थिति- इस महीने के शुरू में पैसों से जुड़े आपके कार्य रूक सकते हैं। वसीयत की संपत्ति से जुड़े मामलों, धार्मिक और चिकित्सकीय मामलों में खर्च बढने की संभावना है। भाग्य का साथ प्राप्त मिलेगा और पैसों की कमी को पूरा कर सकेंगे। उत्तरार्ध का समय कपड़ा, कीमती धातुओं, गहने, सरकारी ठेके, बैंकिंग, वित्त, होटल इत्यादि क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होने की आशा कर सकते हैं।
व्यवसाय व् करियर- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस महीने का प्रथम पखवाड़ा थोड़ा विपरीत है। नौकरीवर्ग की अधिकारीवर्ग के साथ दूरियां रहेंगी। सरकारी या कोर्ट-कचहरी के काम भी अटक सकते हैं। हालांकि, उत्तरार्ध का समय प्रगतिपूर्ण है। जो लोग फैशन, डिजाइनिंग, डेकोरेशन, कलाजगत, आर्किटेक्ट वगैरह में जुड़े हैं उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत जातकों को कोई अच्छा आॅफर मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- इस मास के पहले पखवाड़े में आपके अष्टम स्थान में राहु व सूर्य की युति होने से तंदुरूस्ती के प्रति सतर्क रहना होगा। पर उत्तरार्ध में आपकी तबीयत अच्छी रहेगी। शुरू-शुरू में ऋतुगत बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लोक कार्यक्रमों में अक्सर शिरकत होने के कारण आपको अपने खाने-पीने पर संयम रखना होगा। महीने के उत्तरार्ध में मंगल के व्यय स्थान में जाने से आकस्मिक चोट की संभावना बढ़ेंगी।

No comments: