Tuesday 28 June 2016

साप्ताहिक राशिफल -27 जून से 03 जुलाई, 2016

मेष
किसी के साथ बेवजह बहस से बचे, तनाव संभव। स्वजनों के साथ झगड़ा होने की संभावना है, वाणी पर काबू रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करने के बाद कम सफलता मिलने से निराशा होगी। संतानों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंता रहेगी। सप्ताह के अंत में व्यवसाय संबंधित आर्थिक लाभ होगा या कोई आर्थिक योजना बनाएंगे। आप अन्य लोगों के फायदे के लिए कोई सेवा कार्य करेंगे। भोजन और नींद में अनियमित रहने से पेट संबंधित छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय-
बीमारों को दवाईयों का दान करें...
शनि के मंत्रों का जाप करें...
वृषभ
इस सप्ताह चिंता कम होने पर आप राहत महसूस करेंगे। कल्पनाशक्ति तथा सर्जनशक्ति निखरेगी। आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से काम करेंगे और उसमें सफलता भी पाएंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा, पूंजी निवेश करेंगे। वाणी का जादू आपको लाभ दिलाएगा। काम में निर्धारित सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी। जीवनसाथी या प्रिय के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। उनके साथ कहीं घूमने जाने की भी संभावना है। प्रवास में अव्यवस्था के कारण तनाव एवं स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय-
रसीले खट्टे फल का दान करें...
दुर्गा कवच का पाठ करें ...
मिथुन
इस सप्ताह प्रियजनों के संबंध मधुर बने रहेंगे। आर्थिक मामले में आप दीर्घकालिक निवेश की योजना बनाएंगे लेकिन उनपर अमल करने के लिए अभी आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सकारात्मक बने रहें। हालांकि, सप्ताह के मध्य में पारिवारिक वातावरण थोड़ा बोझिल हो सकता है और स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। मन में दुविधा होने से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपकी अत्यधिक भावुकता के कारण अपने लोग भी आपको परेषान कर सकते हैं। अनिद्रा या कार्य का विलंब स्वास्थ्यगत कश्ट दे सकता है।
उपाय-
गरीबो को भोजन करायें...
सत्यनारायण की कथा करें...
कर्क
सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य का विलंब और सहयोगियों की अनुपस्थिति तनाव का कारण। सप्ताह के मध्य में आपको नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखने की सलाह है। दोस्तों, स्वजनों और रिश्तेवालों के साथ मुलाकात से आपका मन प्रफुल्लित होगा। मित्रमंडल के साथ पार्टी करने की संभावना है। साथ ही साथ निरामय स्वास्थ्य से सोने में सुहागा होगा। किसी की वाणी से मन को ठेस पहुंच सकती है। पारिवारिक माहौल थोड़ा भारी रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सप्ताह के अंत में कार्य में सफलता मिलेगी। पर्यटन के रूप में छोटी यात्रा की भी संभावना है। बहस से बचें।
उपाय-
गाय को गेहूॅ भीगाकर खिलायेंकृ
अंगारक मंत्र का जाप करें...
सिंह
इस सप्ताह की शुरुआत आप भरपूर आत्मविश्वास के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की सराहना होगी लेकिन आप किसी भी विषय पर तुरंत निर्णय ले पाएंगे। जिससे आप मौके का फायदा उठा सकेंगे। दोस्तों मित्रों की ओर से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। सप्ताह के पूर्वान्ह में कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। भावुकता को मन पर हावी न होने दें, नहीं तो भावनाओं में बहकर आप बिना विचारे कोई काम कर बैठेंगे जिसका बाद में अफसोस होगा। वाणी तथा व्यवहार में संयम रखें। बुजुर्गों से लाभ होगा, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्यगत कश्ट से इस सप्ताह राहत प्राप्त होगी।
उपाय-
पीले फलों का दान करें...
गुरू के मंत्रों का जाप करें...
कन्या
इस सप्ताह व्यापार में लाभ की संभावना है। धन प्राप्ति के लिए यह समय शुभ है। रूके धन की प्राप्ति हेतु यात्रा होगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में अंतरंगता मिलेगी। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है। आपको बहस और झगड़ा से दूर रहने की सलाह है। सप्ताहांत में बीमारी के पीछे अचानक धनखर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपका तनाव बढ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह एकाग्रता की कमी और अवरोध का समय है। कुल मिलाकर पारिवारिक सदस्य की बीमारी, यात्रा और एकाग्रता में कमी दिखाई देगी, इस प्रकार पूरा सप्ताह मिलजुला होगा।
उपाय-
दूध या दही का दान करें...
चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें...
तुला
इस सप्ताह घर और कार्यस्थल में अनुकूल वातावरण रहने से मन में आनंद रहेगा। नौकरी में उन्नति का योग है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने का योग है। आमदनी, व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। व्यापार में नए सम्पर्क और पहचान से भी लाभ होगा। अविवाहितों का विवाह तय होगा या फिर सगाई होने का योग है। लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, स्वास्थ्य में कमर के दर्द या एलर्जी बढ़ सकता है। वाहन चलाने में ध्यान रखें। तनाव कम करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लें, योग या ध्यान करें।
उपाय-
नारियल या नालियल के लड्डू बच्चों में बाॅटें...
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें...
वृश्चिक
क्रोध को इस सप्ताह वश में रखने और अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के योग हैं। व्यवसाय में भी परिस्थितियां प्रतिकूल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रति उच्च अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। फिर भी आप अपना काम अच्छी तरह से पूरी करने के कारण थोड़ी राहत महसूस करेंगे। लेखन-साहित्य सृजन के साथ जुड़े हुए लोगों के लिए समय अनुकूलता भरा रहेगा। जहां तक संभव हो प्रतिस्पर्दि्धयों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। घर में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए इस सप्ताह समय भागमभाग का है। थकान, आहार की अनियमितता संभव है।
उपाय-
काले तिल का दान करें...
राहु के मंत्रों का जाप करें...
धनु
इस सप्ताह आप उत्साहित और आनंदित रहेंगे। व्यावसायिक और व्यापारिक क्षेत्र में काम अच्छे से पूरे होंगे। परंतु आपकी मानसिक चंचलता परेशानी का कारण बन सकती है। साथ रहने वालों के साथ वैचारिक असमानता का कारण घर में छोटी सी बात खटपट हो सकती है। किसी ना किसी कारण से खर्च में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में परिवार में किसी मेहमान के आगमन की संभावना। अनियमित भोजन को टालें अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा रहेगा। व्यवसाय या नौकरी में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति के कागजात करने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी बीमारियेां के अलावा बाकी ठीक रहेगा
उपाय-
जरूरत मंद बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदाय करें...
उॅ नमो भगवते वासुदेवायः का एक माला जाप करें...
मकर
व्यापार विस्तार या अच्छा ऑफर हो तो नौकरी बदलने के लिए यह सप्ताह अच्छा है। इसके बारे में आप योजना बना सकते हैं। पैसों की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। जरूरी चीजों के पीछे धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को कानूनी समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। विरोधियों की चाल किसी भी तरीके से सफल नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विचारों में थोड़ी दुविधा और अस्थिरता रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए अभी सही समय है। इस सप्ताह आहार एवं निद्रा में अनियमितता होगी।
उपाय-
अपने से जुड़े लोगों की समस्याओं का निराकरण करें...
केतु के मंत्रों का जाप करें...
कुंभ
इस सप्ताह विचारों में अस्थिरता रहेगी, लेखन और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। वाणी पर खास काबू रखने की सलाह देते हैं। जहां तक संभव हो यात्रा न करें। संतानों की किसी बात पर दुविधा हो सकती है। आकस्मिक धनखर्च की भी संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपके काम अच्छी तरह पूरे होंगे। घर का माहौल आनंददायक रहेगा। नौकरी में भी सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह पार्टी और आहार की अनियमितता पेट और एलर्जी से संबंधित कश्ट दे सकता है।
उपाय-
ऊॅ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें...
प्रतिदिन संवेरे पानी में थोडा सा नमक मिलाकर घर में पोंछा करें, राहु दोषों से शांति मिलेगी।
मीन
इस सप्ताह मकान, वाहन या अन्य किसी भी संपत्ति संबंधित कागजात अत्यंत संभलकर करें अन्यथा गुम हो सकता है। परिवार का माहौल सुखद बनाए रखने के लिए वाद-विवाद से दूर रहें। माता के स्वास्थ्य की चिंता में वृद्धि हो सकती है। पैसों और प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आप हर काम पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। विरोधियों के व्यवहार पर अपना मत ना दें और ब्लडप्रेषर से बचने हेतु नींद और दवाई समय पर लें।
उपाय-
पेंड रोपे या पौधे का दान करें...
गणपति के मंत्रों का जाप करें...

No comments: