Monday 13 February 2017

मेष फरवरी 2017 मासिक राशिफल

महीने के प्रारंभ में आपकी राशि से सूर्य दसवें कर्मस्थान में मकर राशि में भ्रमण कर रहा है। पिता के साथ संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। यश, मान, कीर्ति एवं प्रतिष्ठा की संभावना में वृद्धि होगी। लग्नेश तथा अष्टमेश मंगल बारहवें में मीन राशि में भ्रमण कर रहा है। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। पारिवारिक संबंध, दांपत्य जीवन, सार्वजनिक जीवन, तथा अंतरंग संबंध में शुभ परिणाम पहले सप्ताह में प्राप्त होंगे। धनु राशि में स्थित शनि धीमी परंतु स्थिर गति से प्रगति प्रदान करेगा। उधार वसूली जैसे कार्य में विलंब की संभावना बढ़ जाएगी। विशेषकर हाथ में आया हुआ लाभ अंतिम घड़ी में छिन सकता है। आपकी राशि से पांचवें में भ्रमण करता हुए सिंह राशि के राहु तथा ग्यारहवें में भ्रमण करते हुए कुंभ राशि के केतु के कारण आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा मनमुटाव के प्रसंग आ सकते है। इस समय के दौरान सट्टे का जोखम नहीं उठाए। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य कुंभ राशि में आएगा जो सार्वजनिक जीवन में यश, मान, कीर्ति, प्रतिष्ठा की प्राप्ति कराएगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। धनेश तथा सप्तमेश शुक्र आपकी राशि से बारहवें में भ्रमण करेगा इसके प्रभाव के कारण पारिवारिक संबंध, सार्वजनिक जीवन, अंतरंग संबंध, धंधे से जुड़े संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी। इस समय के दौरान अध्ययन में अड़चनें आती रहेगी।
व्यवसाय- प्रोफेशनल प्रगति के लिए माह का पहला पखवाड़ा शुभता लिए हुए होगा। विशेषकर सरकारी नौकरी, सरकारी कामकाज, शिक्षण, बैंकिग, रिसर्च, विज्ञान और प्रिंटिंग से संबंधिंत कार्यों में प्रगति होगी। आपकी तर्क शक्ति अच्छी होने नौकरी में वांछित सफलता प्राप्त करेंगे। हालांकि, लोग रियल एस्टेट, कृषि, मशीनरी, औजार, वाहन इत्यादि में अवरोध बढ़ सकते हैं। कॉस्मेटिक्स और कला से संबंधित कार्यों में भी मंदी छायी रहने की संभावना है।
धन स्थिति- आपके धन स्थान के मालिक शुक्र का बारहवें भाव में होने से होने वाले व्यय एकाएक रूप से बढ़ जाएंगे। आप मनोरंजन और विलासी चीजों में बेधड़क खर्चे करेंगे। आवक मर्यादित रहेगी। नौकरी और फुटकर कामकाजों द्वारा कमाई कर रहे जातकों को 6 तारीख के बाद अधिक सावधानी रखनी होगी, क्योंकि इस समय भाग्य आपका उतना साथ नहीं देगा। आपकी आमदनी स्थिर व धीमी गति से होती रहेगी। लॉटरी, सट्टेबाजी इत्यादि में आर्थिक हानि की आशंका रहेगी।
स्वास्थ्य -आकस्मिक चोट लगने की आशंका इस पूरे महीने के दौरान बनी रहेगी। इसलिए, वाहन धीमे-धीमे चलाएं और कामकाज में बेवजह जल्दीबाजी मत करें। दुविधाओँ के चलते कोई भी निर्णय उल्टा पड़ सकता है। अपने फैसले इस दौरान मुल्तवी रखें। शरीर के गुप्त भागों की समस्या आक्रांत करेगी। जो लोग डायबिटीज, मोटापे, भोजन के पाचन से पीड़ित है उनको इस समय काफी ध्यान रखना होगा।

No comments: