Friday 3 March 2017

कन्या मार्च 2017 मासिक राशिफल

इस महीने में मंगल आपकी राशि से आठवें स्थान में भ्रमण करेगा जिससे वाहन चलाने में ध्यान रखें। आकस्मिक चोट लग सकती है। आपको अभी स्वास्थ्य की भी संभाल करनी पड़ेगी, क्योंकि गर्मीजन्य रोग इसके अलावा जिनको बवासीर, स्नायुओं में तनाव अथवा जोड़ों का दर्द हो उनको रोग उत्पन्न होने की संभावना रहेगी। जिन क्षेत्रों में गिरने-चोट लगने की संभावना अधिक हो उनसे जुड़े जातकों को विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी पेशा लोगों के काम की प्रशंसा होगी। आप बौद्धिकता से अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों और वरिष्ठ कर्मचारियों का खूब बढ़िया सहयोग मिलेगा। विदेश में अथवा जन्मभूमि से दूर प्रोफेशनल कार्यों में कम्युनिकेशन बढ़ेगा और इससे बढ़िया लाभ भी होंगे। महीना के मध्य में आपके सप्तम स्थान में बुध और शुक्र की युति आपको गोचर में राजयोग जैसा फल दे सकती है। आर्थिक रूप से लाभकारी होगा। नियमित के अलावा अतिरिक्त आय करने के आपके प्रयास कारगर सिद्ध होंगे। सेल्स, मार्केटिंग, शिक्षण, कंसल्टेंसी सहित वाणी संबंधी कार्य से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ होगा। हालांकि, हालांकि महीने के उत्तरार्ध में सूर्य भी राशि बदलकर आपके सप्तम स्थान में आएगा जिससे भागीदारी के कार्यों तथा दांपत्य जीवन में अहं के कारण संबंध में तनाव नहीं आए इसकी सावधानी बरतनी होगी। नौकरी पेशा लोगों को अभी कुटिल लोगों से संभलना कर रहना होगा। महीने के अंत में इस अवधि के दौरान बुध आपकी राशि से आठवें स्थान में आ रहा है जो आकस्मिक धन लाभ कराएगा। धार्मिक और गूढ़ विषयो में आपकी रुचि बढ़ेगी और इसलिए अधिक अध्ययन करने का प्रयास करेंगे।
व्यवसाय संबंधी-इस महीने खास तौर से यंत्र से संबंधित कामकाजों में आपको लिए दुष्कर समय दिखाई पड़ता है। वहीं मनोरंजन, अभिनय, कलाजगत और सृजनात्मक कार्यों से जुड़े जातक यदि अपने-अपने कार्यों में भागीदारी को आगे बढ़ाएंगे तो सफलता की देवी उनको वर माला पहना सकती है। विदेश या दूर के स्थानों में काम कर रहे लोगों को विघ्नों से साबका पड़ सकता है। व्यवसायिक मोर्चे पर आपकी तर्क शक्ति अच्छी रहेगी।
धन संबंधी-इस महीने आप भागीदारी के कार्यों से अच्छा लाभ हासिल कर सकते हैं। जीवन साथी के नाम से किए गए निवेश द्वारा अच्छा खासा लाभ मिलेगा। विवाहितों को ससुराल पक्ष की तरफ से कोई आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महीने के पूर्वार्ध में अभी तक किये गये कार्यों के फलस्वरूप वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। हालांकि, मशीनरी और इलेक्ट्रोनिक की चीजों में खर्च बढ़ने की संभावना है।
स्वास्थ्य- आपको अपने शरीर की सेहत का भी थोड़ा बहुत ध्यान रखना चाहिए। मास के पूर्वार्ध में आपके रोग स्थान में केतु, सूर्य और बुध इकट्ठाहो रहे हैं। साथ ही महीने भर मंगल आपकी कुंडली के अष्टम स्थान में स्थित रहेगा। हमारे जो जातक मशीनरी अथवा प्रवास से संबंधित कार्यों से वास्ता रखते हैं वे अपने आपको दुर्घटनाजनक स्थितियों से बचाएं। एसिडिटी, पाचन समस्या, रीढ़ की हड्डियों में दुखाव, पीठ दर्द, दांतों में पीड़ा तथा मुंह में छाले पड़ने जैसी समस्याएं रहेंगी।

No comments: