Saturday 25 March 2017

पतझर में देरी का ज्योतिष कारण

जब ज़्यादातर पेड़ो के पत्ते पेड़ो के नीचे मिलते है तो हमें पता चल जाता है की पतझड़ का मौसम आ गया है। पर पतझड़ के मौसम में पत्ते झड़ क्यों जाते है ? इसका वैज्ञानिक कारण होता है तो हिन्दू पंचांग में इसके कारण भी बताये गये हैं. दरअसल, गर्मी के समय पेड़ सूरज की किरणों की मदद से अपने लिए खाना बना लेते है और कुछ खाने को संचय करके रखते है । शरद ऋतु में पेड़ो को खाना बनाने के लिए उपयुक्त रोशनी नहीं मिल पाती और वो अपने संचय किये गए खाने में ही निर्भर रहते है । परन्तु, पेड़ अपना बहुत सारा पानी पत्तो के छोटे- छोटे छेदों में से निकाल देते है । इससे पेड़ो का संचय किया गया बहुत सारा पानी नष्ट हो जाता है । इसे रोकने के लिए पेड़ उस जगह को सील कर देते है जहाँ से पत्ते पेड़ से जुड़े होते है। सील की वजह से पत्तो को उपयुक्त खाना और पानी नहीं मिल पाता, इसलिए वो पेड़ो से नीचे गिर जाते है । इस प्रकार पेड़ अपने अधिकतर पत्ते गिरा देते है ताकि उन्हें सर्दी में पानी की कमी ना हो और वो मरे नहीं। वसंत ऋतु में नए पत्ते फिर से आ जाते है और पेड़ फिर से हरे- भरे हो जाते है ।
एक दिन के चौबीस घंटों में होने वाले मौसम परिवर्तन से हम सब वाकिफ है। समय चक्र की यह सबसे छोटी अवधि है। व्यावहारिक रूप से इसे हम... प्रातःकाल, मध्याह्न, संध्याकाल एवं रात्रि में विभाजित करते हैं। इसी प्रकार एक वर्ष के बारह महीनों में होने वाले मौसमी परिवर्तन से हम वाकिफ हैं। समय-चक्र की इस अवधि को हम ठंड, गर्मी एवं वर्षाकाल में विभाजित करते हैं। परंतु, मौसम में होने वाले दैनिक परिवर्तन से हम नावाकिफ हैं। जैसे कि ठंड के मौसम में कौन से दिनों में शीतलहर होगी? या ग्रीष्म ऋतु में लू कब चलेगी? या वर्षा ऋतु में कौन से दिन भीगे. और कौन से शुष्क? आदि। भारतीय पंचांग की काल गणना पद्धति में सूर्य की गति के साथ ही चंद्रमा की गति को भी समायोजित किया गया है... सूर्य की गति से जहाँ साल में होने वाले ऋतु परिवर्तन की गणना की जाती है, वहीं हम चंद्रमा की गति से मौसम में होने वाले दैनिक परिवर्तन का भी अनुमान लगा सकते हैं। 1. शुक्ल पक्ष तापमान में वृद्धि का परिचायक है, और कृष्णपक्ष तापमान में कमी का। अतः अमावस के आसपास जैसे कृष्णपक्ष की त्रयोदशी (शिवरात्रि) से शुक्ल पक्ष की पंचमी तक मौसम तुलनात्मक रूप से ठंडा होता है।... 2. चंद्रमा की गति से मौसम का पूर्वानुमान करते समय सूर्य की गति पर भी ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे ग्रीष्म ऋतु में कृष्ण पक्ष में तापमान में वृद्धि होती है,.. 3. इसी प्रकार शीत ऋतु में शुक्ल पक्ष में भी तापमान में कमी हो सकती है, परंतु तापमान में कमी की दर कृष्ण पक्ष में तीव्र होगी। अतः ठंड के मौसम में शीत लहर चलने की अधिकतम संभावना पौष माह की अमावस के... 4. गर्मी के मौसम में तापमान में असीमित वृद्धि का नियंत्रण जल और वायु की गतिशीलता से होता है। अतः ज्येष्ठ माह के अमावस वाले सप्ताह में मानसून पूर्व की ठंडी हवाओं का प्रवाह आरंभ हो जाता है। पूर्णिमा वाले सप्ताह में आँधी के साथ मानसून पूर्व की बारिश होने की संभावना बनती है। 5. इसी प्रकार ठंड के मौसम में तापमान में असीमित गिरावट का नियंत्रण भी जल और वायु की गतिशीलता से होता है। अतः पौष माह के अमावस एवं पूर्णिमा वाले सप्ताह में शीतलहर की अधिकतम संभावना होती है। माघ मास के अमावस वाले सप्ताह में ठिठुराने वाली ठंडी हवा का प्रवाह प्रारंभ हो जाता है। इसी प्रकार पतझर में पतों का गिरना| जब गुरु कन्या से वृश्चिक राशी तक होता है तो यह व्यय का व्यय होता है जिसके कारण तापमान का वह व्यय नहीं होने से मौसम में शीत का असर कम नहीं होने से पतों का जडो से जुडाव कम नहीं होने से पतझर की शुरुआत नहीं हो पाती है और एसा 120 साल में होता है. इस समय यही स्थिति बनी हुई है किसके कारण मौसम में बदलाव और ऋतु का गडबड दिखाई दे रहा है.

No comments: