Monday 27 March 2017

कर्क 2017 वार्षिक राशिफल


कर्क का सामान्य
इस संवत में आर्थिक मामलों में इस समय सतर्कता बरतना बेहद ज़रूरी है। नौकरी बदलने का इरादा है तो प्रयास कर सकते हैं। नौकरी-पेशे के संदर्भ में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय होकर काम करें। आय और व्यय में समानता रहने की संभावना है, इसलिए फ़िज़ूल ख़र्चों से परहेज़ करें। इस संवत में आर्थिक स्थिति थोड़ी नाज़ुक हो सकती है। इसके कारण कुछ समय के लिए तनाव भी हो सकता है। अपनी योग्यता को लेकर मन में अहंकार का भाव लाना आपको नुकसान करा सकता है। इस समय प्रशासनिक कार्यों में आपकी रूचि ज़्यादा रहेगी, लेकिन बौद्धिक कार्यों में आपको परेशानी हो सकती है। योजना बनाने में अनुभवी लोगों की सलाह लेना समझदारी भरा काम होगा। प्रबंधन विषयों में आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय रहेगा। वरिष्ठ लोगों की मदद से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अपनी टीम के साथ सख़्ती से पेश आना उचित नहीं है। पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।
कर्क का आर्थिक जीवन
कार्यों में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना ज़रूरी है। ख़ुद को परेशानियों में अडिग रूप से खड़ा रखने के लिए तैयारी करनी चाहिए। यह भी हो सकता है कि आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम नहीं भी मिले, लेकिन आपको परेशान होने की दरकार नहीं है, क्योंकि कुछ समय बाद आपको बेहतरी का अनुभव होने वाला है। पारिवारिक मामलों के निपटारे में संवत का अत्यधिक समय व्यतीत होगा। वित्तीय स्थिति में अस्थिरता रह सकती है। लोन लेने का ख़्याल मन में आ सकता है। कार्यस्थल पर कुछ अनचाहे कार्यों की वज़ह से परेशानी हो सकती है। इस समय अपने ख़र्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। इस संवत होने वाले लाभ में सहकर्मियों का श्रेय काफ़ी सराहनीय रहेगा। अनैतिक कार्यों में शामिल होने से परहेज़ करें और जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। बड़े नुकसान होने की संभावना है। यह समय अपने बोए हुए फसल को काटने का है, इसलिए जल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होगा। संवत के पूर्वार्ध में किए गए कार्यों का परिणाम जल्द ही आपको मिलने वाला है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें, इसी में आपकी समझदारी है। अपनी योग्यता से आप अपने आय को बरकरार रखने में सफल रहेंगे।
कर्क का स्वास्थ्य जीवन
संवत के शुरूआती दौर में सेहत के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। क्रोध और अहंकार आपको अपने आगोश में ले सकता है, इसलिए इससे दूरी बनाकर रहें। आपके इस व्यवहार से पार्टनर का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। तनाव लेने से परहेज़ करें।
कर्क का पारिवारिक जीवन
इस समय आपको अपने गृहस्थ जीवन पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपके परिवार में भिन्न प्रकार के विचारों का जन्म होगा, इसलिए मतभेद होने की संभावना ज़्यादा है। जमीन-ज़ायदाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार के सदस्य अपने हिस्से के लिए विवाद पैदा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बड़ी ही शालीनता और सहभागिता से काम लेना होगा। इस समय आपका अहंकारी रवैया आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। वैसे परिवार और दोस्तों के साथ कुछ बेहतर पल बिताने में सफल रहेंगे। शारीरिक सुख के लिए समय अनुकूल नहीं है। नए रिश्ते शुरू करने के लिए भी समय गवाही नहीं दे रहा है। संवत के आरंभ में परिवार किसी रिश्तेदार से मिलने की योजना बन सकती है। छोटे भाई-बहन से कहा-सुनी होने की संभावना है। पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, परंतु माता के साथ संबंध कुछ ख़राब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन से आत्मिय सुखों की प्राप्ति नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तर्क-वितर्क हो सकता है।
कर्क का सावधानी एवं उपचार
पूजनगृह में महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करें और सोमवार के विधि-विधान से पूजा करें। संभव हो तो निम्नलिखित मंत्र का 108 बार जप कर सकते हैं। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। शिव पूजन से लाभ होगा और सफ़ेद वस्तुओ का दान करना चाहिए.

No comments: