Friday 3 March 2017

सिंह मार्च 2017 मासिक राशिफल

इस महीने की शुरूआत में दांपत्यजीवन में अधिक तकलीफें उत्पन्न होंगी। संबंधों में दरार पड़ेगी। क्लेश व तकरार होगी। जीवनसाथी के साथ बेकार की बहसबाजी भी होगी। मित्रों के साथ भी किसी कारण से मतभेद उत्पन्न होंगे। मानहानि होती दिखाई देगी। इन दिनों में बीमारी होने की संभावना होने से तबियत की विशेष संभाल रखने की सलाह है। इन दिनों में पिता का भाग्य अच्छा नहीं रहेगा, इसलिए कोई तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह में विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग का मिलेगा। काम में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी में भी तकलीफ हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद होने का भय है। मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। छोटी यात्रा होने का योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा खराब समय होने से उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। महीना के अतिंम दिनों में अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन में ध्यान देने से अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस समय पैतृक संपत्ति अथवा जमीन संबंधी विषय में जातकों को फायदा होगा। अचानक खर्चे आएंगे जिसके कारण पैसे की तंगी का अनुभव करेंगे। काम की कोई कद्र नहीं होगी। मानहानि होगी। यशकीर्ति नहीं मिलेगी। संतान के अध्ययन के ऊपर अथवा कैरियर के लिए खर्च होगा।
व्यवसाय संबंधी-व्यवसाय से जुड़े जातकों को महीने के आरंभ में कठिन परिस्थितियों का सामना करना होगा। पिता का भाग्य हाल में आपका साथ कम देगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अपेक्षाकृत कम प्रतिकूल समय कहा जाएगा। कानूनी या सरकारी प्रश्न महीने के उत्तरार्ध में आपको गहन चिंता में डाल सकते हैं। दिनांक23 के बाद भाग्य का साथ भी मिलने की संभावना है। प्रोफेशनल कारणों से लंबी अवधि के प्रवास के योग हैं।
धन स्थिति-महीने के शुरू का सप्ताह आर्थिक मोर्चे पर लाभदाई प्रतीत होता है। आप अपनी वाणी के प्रभाव से उधारी या लोन से संबंधित कार्य पूरे कर सकेंगे। नये साहस करने का विचार कर रहे जातकों को पहले पखवाड़े में निर्णय लेना बेहतर रहेगा। भागीदारी के कार्यों में आगे बढ़ने जैसा माहौल नहीं है। जो लोग पहले से ही भागीदारी में उनको दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ना चाहिए। डेली इनकम के प्रयासों में 20 तारीख के बाद बढ़ोत्तरी होगी।
स्वास्थ्य संबंधी-स्वास्थ्य सुख के मामले में थोड़े विपरीत दौर से गुजरना पड़ सकता है। अष्टम भाव में शुक्र और सप्तम भाव बुध,केतु और सूर्य के कारण कुछ खास मजा नहीं आएगा। महीने के उत्तरार्ध में बुध व सूर्य का राशि परिवर्तन अष्टम भाव में होने से समस्याओं में देखते-ही-देखते सुधार आने की टकटकी मत लगाएं। खासकर कि हृदय से संबंधित बीमारी, ब्लडप्रेशर, एसिडिटी, त्वचा और आंखों में सूजन, स्नायुओं में दुखाव और घुटने में दुखाव होने की फरियाद होने की संभावना है।

No comments: